छत्तीसगढ़ / मनेन्द्रगढ़ – चिरिमिरी – भरतपुर
मुख्यमंत्री और मंत्रियों के दौरे से पहले सभी लंबित कार्य पूर्ण के दिए निर्देश: कलेक्टर
एमसीबी। कलेक्टर डी. राहुल वेंकट ने आज जिला कार्यालय सभा कक्ष में समय-सीमा की बैठक में विभिन्न विभागों के कार्यों की समीक्षा की बैठक में विभिन्न विभागों के कार्यों की समीक्षा की गई, जिसमें हाई कोर्ट में लंबित प्रकरणों, विभागीय महत्वपूर्ण पत्रों, पिछले शिविर के लंबित मुद्दों, डीएमएफ कार्यों की प्रगति, जन शिकायतों, जन चौपाल और पीएम पोर्टल की स्थिति की जानकारी ली गई। कलेक्टर ने सभी विभागों को निर्देश दिए कि मुख्यमंत्री और मंत्रियों के प्रस्तावित जिले के दौरे से पहले सभी लंबित कार्यों को पूर्ण किया जाए।
उन्होंने अधिकारियों को फील्ड विजिट कर कार्यों की वास्तविक स्थिति की जानकारी लेने और उसका समाधान निकालने के निर्देश दिए। कलेक्टर ने मनेन्द्रगढ़, भरतपुर और खड़गवां के एसडीएम को निर्देशित किया कि वे सभी हेलीपैड और ग्राउंड की जानकारी एकत्रित करें। इसके साथ ही हेलीपैड और ग्राउंड के आसपास की पांच-छह पंचायतों की जानकारी प्रस्तुत करने को कहा। उन्होंने हॉस्पिटल, आंगनवाड़ी, राशन दुकान, स्कूल, जनदर्शन, पीएम पोर्टल, राजस्व या पंचायत से संबंधित लंबित कार्यों को शीघ्र पूरा करने के निर्देश दिए। सरकारी कार्यालयों की साफ-सफाई पर भी विशेष ध्यान देने को कहा गया। गर्मी को देखते हुए कलेक्टर ने निर्देश दिए कि किसी भी नगरीय निकाय, नगर पंचायत या ग्राम पंचायत में पेयजल की समस्या न हो। जहां भी पानी की समस्या है, वहां वॉटर लेवल और तापमान की जांच कर समाधान किया जाए। PWD हॉल के नए एस्टीमेट, सभी लंबित फाइलों के निपटान, नए कलेक्टर ऑफिस, आयुष, वीआईपी क्वार्टर, एसडीएम बिल्डिंग केल्हारी, कोटाडोल तहसील कार्यालय में नए शौचालय निर्माण, खड़गवां में आयुष के लिए एक हेक्टेयर भूमि आवंटन और आमाखेरवा में 220 बेड के हॉस्पिटल निर्माण को लेकर चर्चा की गई।
CSC खड़गवां, भूमि पूजन, डंगौरा मेंटल हॉस्पिटल, शिक्षा विभाग के अतिरिक्त कक्षों, कृषि, क्रेड़ा और स्वास्थ्य विभाग के लिए भूमि आवंटन पर भी चर्चा हुई। सभी सरकारी विभागों को ईमेल आईडी जनरेट करने के निर्देश दिए गए, जिससे सरकारी कार्यों में सुगमता लाई जा सके। सर्किट हाउस, रिकॉर्ड रूम और जिला पंचायत भवन के लिए भूमि आवंटन पर भी चर्चा की गई। गर्ल्स कॉलेज, नवोदय विद्यालय और खेल मैदान को लेकर विचार-विमर्श किया गया। मनेन्द्रगढ़ में मंगल सामुदायिक भवन और पार्किंग के लिए भूमि चिन्हांकन करने के निर्देश दिए गए। जेल रोड में संग्रहालय, बड़े हुए रकबे एवं पुराने खसरों में सुधार, नए फिल्टर प्लांट की स्थापना, जलाशय, लघु जलाशय और नहरों के कार्य शीघ्र पूरे करने के निर्देश दिए गए। बंजी में पोल्ट्री फार्म खोलने पर भी चर्चा की गई। रक्षित केंद्र प्रशासनिक भवन मनेन्द्रगढ़ में भूमि आवंटन और पर्यटन विभाग की श्रोड ऑफ टूरिज्मश् योजना को लेकर दिशा-निर्देश दिए गए। पीएचई की नल-जल योजना हेतु सोलर प्लांट लगाने के लिए भूमि आवंटन सहित अन्य लंबित कार्यों को पूरा करने के निर्देश दिए गए।
लाईवलीहुड कॉलेज, नागपुर-चिरमिरी रेलवे लाइन, जिला पंचायत कार्यालय, वन विभाग, कोटाडोल हाउसिंग बोर्ड और सड़क निर्माण से संबंधित लंबित कार्यों को शीघ्र पूरा करने का निर्देश दिया गया। सभी विभागीय समितियों का नए सिरे से गठन करने और सलका व पोड़ी के अमृत सरोवर तालाबों के कार्यों की समीक्षा की गई। सभी विभागों में कम्युनिटी टॉयलेट निर्माण, हॉल्टिकल्चर के लिए भूमि आवंटन और खड़गवां चनवारीडांड महामाया मंदिर में लाइट की व्यवस्था करने को कहा गया। स्कूलों में मध्यान्ह भोजन संचालित कर रही महिला समूहों की जानकारी, बंजी कस्तूरबा उन्नयन और सरस्वती साइकिल योजना की समीक्षा की गई। वही जिला पंचायत सीईओ अंकिता सोम शर्मा ने बताया कि मुख्यमंत्री कौशल विकास योजना 2025-26 के अंतर्गत ग्रामीण क्षेत्रों से 1000 से अधिक और शहरी क्षेत्रों से 800 से अधिक युवाओं को औद्योगिक संस्थानों में प्रशिक्षण दिया जाएगा। इसमें जल वितरण संचालन, मशरूम, प्लंबर, एग्रीकल्चर, नर्सरी प्लांट, वेटनरी, असिस्टेंट इलेक्ट्रिशियन, फर्नेस ऑपरेटर, एनिमल हेल्प टोजर, फिश फार्मिंग, सोलर पैनल टेक्नीशियन, फूड प्रोसेसिंग और फॉरेस्ट से संबंधित प्रशिक्षण शामिल है। इसके अलावा आईटीआई, पॉलीटेक्निक कॉलेज की रजिस्ट्रेशन और लाईवलीहुड कॉलेज चिरमिरी में लेब सेटअप के लिए जानकारी मंगाई गई।
श्रम विभाग द्वारा संचालित शहीद वीर नारायण सिंह अन्य सहायता योजना के अंतर्गत संगठित और असंगठित श्रमिकों के पंजीयन की जानकारी देने को कहा गया। नए श्रमिकों के पंजीयन को बढ़ावा देने और श्रम विभाग की सभी योजनाओं की जानकारी उपलब्ध कराने के निर्देश दिए गए। जनप्रतिनिधियों, सरपंचों और सचिवों की PMGSYऔर NRLMके साथ बैठक आयोजित करने पर भी चर्चा हुई। इसके साथ ही भारतीय रेडक्रास सोसायटी एमसीबी की बैठक 04 अप्रैल 2025 को जनपद पंचायत अमृत सदन में आयोजित होगी। नगर निगम, नगर पालिका और नगर पंचायतों में बैंक और एटीएम की संख्या बढ़ाने पर विचार किया गया। सरगुजा प्राधिकरण, पोल्ट्री फार्म के मुर्गियों की लैब जांच, प्रीमियम मदिरा दुकानों के लिए भूमि आवंटन, LDLC गठन, ओबीसी प्राधिकरण, तालाबों का सौंदर्यीकरण, आदर्श ग्राम, हॉस्टलों की मरम्मत और शासकीय भूमि के नामांतरण को लेकर विस्तृत चर्चा हुई। मुख्यमंत्री दर्शन योजना के तहत जिले के 90 हितग्राही तीर्थ स्थलों की यात्रा करेंगे। वही राशन कार्ड मॉड्यूल में नया राशन कार्ड बनाने, सदस्यों के नाम जोड़ने-हटाने, नाम सुधार, मुखिया संशोधन और अन्य प्रक्रियाओं के लिए विकल्प उपलब्ध कराया गया है।
इस बैठक में अपर कलेक्टर अनिल कुमार सिदार, संयुक्त कलेक्टर सी.एस. पैकरा, जनपद पंचायत सीईओ अंकिता सोम शर्मा, एसडीओ ऋषभ जैन, एसडीएम लिंगराज सिदार, तहसीलदार, सभी जनपद सीईओ, नगर पंचायत सीएमओ, जिला अधिकारी और कर्मचारी बैठक में उपस्थित रहे।
जिले में 4 अप्रैल को होगी रेडक्रॉस सोसायटी की बैठक
एमसीबी। भारतीय रेडक्रॉस सोसायटी जिला मनेन्द्रगढ़-चिरमिरी-भरतपुर शाखा की साधारण सभा की बैठक 4 अप्रैल को दोपहर 2 बजे अमृत सदन, जनपद पंचायत मनेंद्रगढ़ में आयोजित होगी। इस बैठक में 2025-2028 के लिए जिला प्रबंध समिति का गठन किया जाएगा। बैठक में केवल आजीवन सदस्य, संरक्षक एवं उपसंरक्षक ही मतदान कर सकेंगे। नए सदस्यों को 3 अप्रैल 2025 की शाम 5 बजे तक सदस्यता लेनी होगी।
प्रबंध समिति के गठन के बाद नव-निर्वाचित समिति द्वारा चेयरमैन, वाइस चेयरमैन, कोषाध्यक्ष एवं राज्य प्रबंध समिति के प्रतिनिधि का चयन भी किया जाएगा। सदस्यता शुल्क संरक्षक के लिए 25,000 रुपये उप-संरक्षक के लिए 12,000 रुपये और आजीवन सदस्य के लिए 1,000 रुपये तय किया गया है। अधिक जानकारी के लिए 9039299100 एवं 9425586267 पर कॉल कर के पूछताछ कर सकते है। मतदान के समय सदस्यों को अपनी सदस्यता रसीद की मूल प्रति लाना अनिवार्य होगा।
राशनकार्ड से जुड़ी समस्याओं का समाधान अब स्थानीय स्तर पर ही होगा
एमसीबी । कलेक्टर डी. राहुल वेंकट के निर्देशानुसार खाद्य अधिकारी ने राशनकार्ड संबंधी विभिन्न संशोधनों के लिए ऑनलाइन और स्थानीय स्तर पर ही समाधान का विकल्प उपलब्ध करा दिया है।
इससे अब लोगों को जिला कार्यालय के चक्कर लगाने की जरूरत नहीं पड़ेगी। अब जिले की समस्त नगर निगम, नगरपालिका, नगर पंचायत एवं जनपद पंचायतों में ही राशनकार्ड से जुड़े सभी आवश्यक संशोधन किए जा सकेंगे।
मेयर इंन काउंसिल की पहली बैठक सम्पन्न
एमसीबी । शुक्रवार को नगर पालिक निगम चिरमिरी शहर सरकार के मेयर इंन काउंसिल (MIC) की पहली बैठक नगर निगम के प्रथम नागरिक महापौर रामनरेश राय के अध्यक्षता में महापौर कक्ष में सम्पन्न हुई, बैठक में सबसे पहले महापौर ने एमआईसी सदस्यों और निगम के अधिकारियों का एक-दूसरे से परिचय कराया इसके बाद कई महत्वपूर्ण ऐजेंडों पर चर्चा शुरू हुई। जिसमें नगर के सिटी डेवलपमेंट प्लान के तहत स्वीकृत राशि 21.06 करोड़ के विकास की विस्तृत परियोजना तैयार करने हेतु, लोगों के जाति प्रमाण पत्र बनाये जाने हेतु प्रस्ताव, नगर निगम में सलाहकार के रूप में अधिवक्ता की नियुक्ति करने, इसके अलावा निगम का राजस्व अधिक से अधिक बढ़ाये जाने, निगम से संचालित होने वाले कई योजनाओं के बारे में महापौर ने अधिकारियों से पूछा और जनता को अधिक से अधिक लाभ देने को निर्देशित किया। इसके साथ ही कई अन्य महत्वपूर्ण बिन्दुओं पर चर्चा कर सर्वसम्मति से पारित किया गया। इसके साथ ही जनहित से जुड़े सड़क, पानी, बिजली जैसी अन्य बुनियादी सुविधाओं का विस्तार करने कक्ष में चर्चा की गई।
पेयजल समाधान हेतु महापौर ने निगम अधिकारियों को दिये निर्देश..
महापौर रामनरेश राय ने निगम अफसरों से पूछा कि नगर के किन-किन वार्डों में पेयजल की ज्यादा किल्लत उत्पन्न हो रही है, साथ ही उन्होंने गर्मी में जल आपूर्ति की सारी व्यवस्थाओं को सुनिश्चित करने अधिकारियों को निर्देशित किया महापौर ने शहर के प्रत्येक वार्डों में पेयजल समस्या का निराकरण करने हेतु आवश्यक दिशा निर्देश दिया। इस दौरान नगर निगम के एमआईसी मेंबर, मनोज डे, नरेंद्र साहू, राम औतार, आयुषी सिंह, रंजीत कुमार बंजारे, नीलम सलूजा, संध्या सोनवानी, मोती प्रधान, व निगम आयुक्त रामप्रसाद आचला, सहायक अभियंता विजय बधावन, निगम सचिव श्याम देश पाण्डेय, उप अभियंता विक्टर वर्मा, व अन्य नगर निगम के समस्त विभाग के अधिकारीगण मौजूद रहें।
पीएम आवास योजना में लापरवाही करने वाले आवास मित्रों की सेवाएं की गई समाप्त
पंकज शर्मा ऑपरेटर मार्च माह का वेतन आगामी आदेश रोका गया
एमसीबी। मनेन्द्रगढ़-चिरमिरी-भरतपुर जिले के जनपद पंचायत भरतपुर में प्रधानमंत्री आवास योजना ग्रामीण के तहत नियुक्त आवास मित्रों की लापरवाही सामने आई है। जिला पंचायत कार्यालय द्वारा जारी आदेश के अनुसार इन आवास मित्रों को आबंटित ग्राम पंचायतों में कार्य में लापरवाही बरतने, प्रगति शून्य रहने, बैठकों में अनुपस्थित रहने और क्षेत्रीय दौरा नहीं करने के कारण सेवा से पृथक कर दिया गया है।
आदेश के अनुसार भरतपुर जनपद पंचायत के तहत कार्यरत आवास मित्र सौरभ यादव, गणेश तिवारी, रवि प्रकाश, आकाश जायसवाल और रामप्रवेश की सेवाएं समाप्त कर दी गई हैं। इनके खिलाफ आरोप था कि ये अपने-अपने आबंटित ग्राम पंचायतों में निर्धारित दायित्वों का पालन नहीं कर रहे थे, जिससे प्रधानमंत्री आवास योजना के लक्षित उद्देश्यों की प्राप्ति प्रभावित हो रही थी । एवं पंकज शर्मा ऑपरेटर (pmayg) जनपद पंचायत मनेद्रगढ़ के द्वारा कार्य में अनुपस्थित रहने पर मार्च माह का आगामी आदेश तक वेतन रोका गया ! प्रधानमंत्री आवास योजना ग्रामीण शासन की महत्वाकांक्षी योजनाओं में से एक है। योजनाओं के क्रियान्वयन में यदि किसी के द्वारा लापरवाही की जाती है तो उनके विरुद्ध अनुशासनात्मक कार्रवाई की जाएगी।
पीएम आवास योजना में लापरवाही करने वाले कई आवास मित्रों की सेवाएं की गई समाप्त
एमसीबी । मनेन्द्रगढ़-चिरमिरी-भरतपुर जिले के जनपद पंचायत भरतपुर में प्रधानमंत्री आवास योजना ग्रामीण के तहत नियुक्त आवास मित्रों की लापरवाही सामने आई है। जिला पंचायत कार्यालय द्वारा जारी आदेश के अनुसार इन आवास मित्रों को आबंटित ग्राम पंचायतों में कार्य में लापरवाही बरतने, प्रगति शून्य रहने, बैठकों में अनुपस्थित रहने और क्षेत्रीय दौरा नहीं करने के कारण सेवा से पृथक कर दिया गया है। जारी आदेश के अनुसार भरतपुर जनपद पंचायत के तहत कार्यरत आवास मित्र सौरभ यादव, गणेश तिवारी, रवि प्रकाश, आकाश जायसवाल और रामप्रवेश की सेवाएं समाप्त कर दी गई हैं।
इनके खिलाफ आरोप था कि ये अपने-अपने आवंटित ग्राम पंचायतों में निर्धारित दायित्वों का पालन नहीं कर रहे थे, जिससे प्रधानमंत्री आवास योजना के लक्षित उद्देश्यों की प्राप्ति प्रभावित हो रही थी। प्रधानमंत्री आवास योजना ग्रामीण शासन की महत्वाकांक्षी योजनाओं में से एक है। योजनाओं के क्रियान्वयन में यदि किसी के द्वारा लापरवाही की जाती है तो उनके विरुद्ध अनुशासनात्मक कार्रवाई की जाएगी।
मुख्य कार्यपालन अधिकारी जनपद पंचायत भरतपुर द्वारा भेजे गए प्रस्ताव के आधार पर यह निर्णय लिया गया है, जिससे आवास योजना के कार्यों में गति लाई जा सके और पात्र लाभार्थियों को शीघ्र आवास मुहैया कराया जा सके। इस निर्णय के बाद संबंधित ग्राम पंचायतों में नए आवास मित्रों की नियुक्ति की संभावनाएं भी बढ़ गई हैं, जिससे योजना को सुचारु रूप से संचालित किया जा सके।
ग्राम पंचायत चनवारीडांड को स्वच्छता में अव्वल बनाने लिया संकल्प
एमसीबी। ग्राम पंचायत चनवारीडांड को स्वच्छता में अव्वल बनाने का संकल्प लेकर कलेक्टर डी. राहुल वेंकट के दिशा-निर्देशन और जिला पंचायत सीईओ अंकिता सोम के मार्गदर्शन में ग्राम चनवारीडांड के सामुदायिक तालाब पर ग्रामीण जनों एवं सरपंच सोनू सिंह उरांव के माध्यम से स्वच्छता श्रमदान का आयोजन किया गया। इस अभियान में ग्राम पंचायत चनवारीडांड के ग्रामीणों ने मिलकर श्रमदान कर जल स्रोत की सफाई की और स्वच्छता का संदेश दिया।
प्रशिक्षण से मिली प्रेरणा
सरपंच सोनू सिंह उरांव ने बताया कि जनपद पंचायत में आयोजित ओडीएफ प्लस मॉडल ग्राम पंचायत प्रशिक्षण सह कार्यशाला से उन्हें प्रेरणा मिली कि अपने गांव को स्वच्छ, स्वस्थ और सुंदर बनाने की प्रक्रिया सामुदायिक सहभागिता से ही संभव है। इसी उद्देश्य को ध्यान में रखते हुए सामुदायिक श्रमदान के जरिए जल स्रोत की सफाई की गई। उनका संकल्प है कि भविष्य में ग्राम पंचायत को प्रदेश में स्वच्छता में नंबर वन बनाने की दिशा में निरंतर कार्य किया जाएगा । जल संरक्षण और प्रबंधन को अति आवश्यक बताते हुए उन्होंने कहा कि जल जीवन का आधार है और इसका संरक्षण व संवर्धन हर व्यक्ति की जिम्मेदारी है। इस जिम्मेदारी को निभाने के लिए सभी को जागरूक और सक्रिय होना होगा।
डोर-टू-डोर अपशिष्ट संग्रहण एवं पृथक्करण कार्य जल्द होगा शुरू
ग्राम पंचायत में जल्द ही डोर-टू-डोर अपशिष्ट संग्रहण एवं पृथक्करण कार्य शुरू किया जाएगा। इससे जहां गांव स्वच्छ और सुंदर बनेगा, वहीं दूसरी ओर ग्राम की स्व-सहायता समूह की महिलाओं को रोजगार के अवसर भी उपलब्ध कराए जाएंगे। अगले चरण में ग्राम पंचायत के चौक-चौराहों, सार्वजनिक स्थलों और आम रास्तों पर श्रमदान की मुहिम जारी रहेगी, जिससे सामुदायिक स्वच्छता को और अधिक प्रभावी बनाया जा सके। इस स्वच्छता अभियान में स्वच्छ भारत मिशन ग्रामीण के समन्वयक राजेश जैन, ब्लॉक समन्वयक प्रभा पयासी, बोरीडांड की सरपंच निवेश लकरा, वार्ड पंच मंजुलता भारती, शिव भवन मिश्रा, महेश प्रसाद, अमन झा, द्रोपतोदास, सविता सिंह, धनिया सिंह, रीता सिंह और सुग्रीव सहित बड़ी संख्या में ग्रामीणजन उपस्थित रहे।
शहर की सफाई व्यवस्था पर विशेष जोर दे : आयुक्त
एमसीबी । छत्तीसगढ़ सरकार के नगरीय प्रशासन मंत्री अरूण साव के निर्देशानुसार नगर निगम के महापौर रामनरेश राय के मार्गदर्शन में प्रतिदिन की भांति गुरूवार की सुबह भी नगर निगम के आयुक्त रामप्रसाद आचला ने नगर के पोड़ी बड़ानाला, कोरिया एवं गेल्हापानी के एस.एल.आर.एम. सेन्टर व कोरिया में चल रहे निर्माण कार्य का निरीक्षण कर अधिकारियों को आवश्यक दिशा निर्देश दिये।
आयुक्त आचला ने भ्रमण के दौरान एस.एल.आर.एम. सेन्टर का अवलोकन कर पूरी व्यवस्थाओं का जायजा लिया और स्वच्छता दीदियों द्वारा सेंटर परिसर में संपादित कार्यों का विस्तार से जानकारी प्राप्त की। वहीं कोरिया कॉलरी में निर्माणाधीन सामुदायिक भवन निर्माण कार्य का निरीक्षण कर कार्यों की गुणवत्ता को देखा और संबंधित अधिकारियों और ठेकेदारों को कार्य की गुणवत्ता और वर्क क्वालिटी पर विशेष ध्यान रखते हुए समय-सीमा के भीतर कार्य को पूर्ण करने हेतु निर्देशित किया गया। इस दौरान नगर निगम के स्वच्छता निरीक्षक रामगोपाल मलिक व निगम के अधिकारी कर्मचारी मौजूद रहें।
मनेंद्रगढ़ में नवनिर्वाचित सरपंचों के लिए अभिमुखीकरण प्रशिक्षण कार्यक्रम आयोजित
एमसीबी । कलेक्टर एवं जिला दंडाधिकारी डी. राहुल वेंकट के निर्देशानुसार विगत 27 मार्च 2025 को जनपद पंचायत मनेंद्रगढ़ के सभागार में विकासखंड अंतर्गत 72 ग्राम पंचायतों के नवनिर्वाचित सरपंचों के लिए एक दिवसीय अभिमुखीकरण एवं परिचयात्मक प्रशिक्षण कार्यक्रम का आयोजन किया गया। इस कार्यक्रम का उद्देश्य नवनिर्वाचित सरपंचों को पंचायत संचालन, प्रशासनिक कार्यों, वित्तीय प्रबंधन एवं ग्रामीण विकास योजनाओं की बारीकियों से अवगत कराना था।
प्रशिक्षण सत्र की शुरुआत पूर्व निर्धारित समयानुसार जनपद पंचायत मनेंद्रगढ़ की मुख्य कार्यपालन अधिकारी वैशाली सिंह द्वारा की गई। उन्होंने सभी सरपंचों का स्वागत करते हुए पंचायतों की भूमिका, शासन की प्राथमिकताओं एवं विकास योजनाओं के प्रभावी क्रियान्वयन पर जोर दिया। इस अवसर पर विषय-विशेषज्ञों ने पंचायत संचालन से जुड़ी विभिन्न महत्वपूर्ण जानकारियां साझा कीं। प्रशिक्षण में विशेष रूप से पंचायत राज अधिनियम, वित्तीय प्रबंधन, जल एवं स्वच्छता मिशन, ग्रामीण विकास योजनाएं तथा सरपंचों की प्रशासनिक एवं विधिक जिम्मेदारियों पर विस्तृत चर्चा की गई। प्रशिक्षण कार्यक्रम में वरिष्ठ करारोपण अधिकारी पात्रिक एक्का, सहायक करारोपण अधिकारी संतोष पाण्डेय, सहायक विकास विस्तार अधिकारी कमल किशोर जायसवाल, नंदलाल साहू, संकाय सदस्य प्रभा प्यासी (विकासखंड समन्वयक, स्वच्छ भारत मिशन) एवं राकेश जैन (जिला समन्वयक, स्वच्छ भारत मिशन, जिला पंचायत MCB) उपस्थित थे। मनेंद्रगढ़ विकासखंड के सभी 72 ग्राम पंचायतों के नवनिर्वाचित सरपंचों ने इस प्रशिक्षण में उत्साहपूर्वक भाग लिया। प्रशिक्षण के दौरान उन्हें पंचायत स्तर पर संचालित योजनाओं की मॉनिटरिंग, प्रशासनिक प्रक्रियाएं, बजट प्रबंधन, पंचायत में पारदर्शिता और जवाबदेही जैसे महत्वपूर्ण विषयों पर विस्तृत जानकारी दी गई।
प्रशिक्षण में पंचायत राज अधिनियम एवं नियमावली, वित्तीय प्रबंधन, स्वच्छ भारत मिशन (SBM), विकास योजनाओं का क्रियान्वयन, सरपंचों की प्रशासनिक भूमिका जैसे महत्वपूर्ण विषयों पर जानकारी दी गई। पंचायतों की कानूनी एवं प्रशासनिक कार्यप्रणाली, ग्राम पंचायतों के बजट, लेखा-जोखा एवं वित्तीय अनुशासन, ग्रामीण क्षेत्रों में स्वच्छता को बढ़ावा देने की रणनीतियां, प्रधानमंत्री आवास योजना, मनरेगा, जल जीवन मिशन जैसी विकास योजनाओं का प्रभावी क्रियान्वयन एवं पंचायतों में पारदर्शिता, जनसुनवाई और शिकायत निवारण तंत्र जैसे विषयों पर विस्तृत चर्चा की गई। प्रशिक्षण के अंत में मुख्य कार्यपालन अधिकारी वैशाली सिंह ने सरपंचों को ग्राम पंचायतों के कुशल संचालन हेतु प्रेरित किया और उन्हें विकास योजनाओं के प्रभावी क्रियान्वयन में सक्रिय भूमिका निभाने की अपील की। विशेषज्ञों द्वारा प्रश्नोत्तर सत्र का आयोजन किया गया, जिसमें सरपंचों ने अपने अनुभव एवं चुनौतियों को साझा किया और अधिकारियों से समाधान प्राप्त किए। यह प्रशिक्षण कार्यक्रम नवनिर्वाचित सरपंचों के लिए एक महत्वपूर्ण मार्गदर्शक साबित हुआ, जिससे वे अपनी पंचायतों में सुचारू एवं प्रभावी प्रशासनिक व्यवस्था को सुनिश्चित कर सकेंगे।

एमसीबी । छत्तीसगढ़ सरकार के नगरीय प्रशासन मंत्री अरूण साव के निर्देशानुसार नगर निगम के महापौर रामनरेश राय के मार्गदर्शन में प्रतिदिन की भांति गुरूवार की सुबह भी नगर निगम के आयुक्त रामप्रसाद आचला ने नगर के पोड़ी बड़ानाला, कोरिया एवं गेल्हापानी के एस.एल.आर.एम. सेन्टर व कोरिया में चल रहे निर्माण कार्य का निरीक्षण कर अधिकारियों को आवश्यक दिशा निर्देश दिये। आयुक्त आचला ने भ्रमण के दौरान एस.एल.आर.एम. सेन्टर का अवलोकन कर पूरी व्यवस्थाओं का जायजा लिया और स्वच्छता दीदियों द्वारा सेंटर परिसर में संपादित कार्यों का विस्तार से जानकारी प्राप्त की।
वहीं कोरिया कॉलरी में निर्माणाधीन सामुदायिक भवन निर्माण कार्य का निरीक्षण कर कार्यों की गुणवत्ता को देखा और संबंधित अधिकारियों और ठेकेदारों को कार्य की गुणवत्ता और वर्क क्वालिटी पर विशेष ध्यान रखते हुए समय-सीमा के भीतर कार्य को पूर्ण करने हेतु निर्देशित किया गया। इस दौरान नगर निगम के स्वच्छता निरीक्षक रामगोपाल मलिक व निगम के अधिकारी कर्मचारी मौजूद रहें।
मनेंद्रगढ़ में नवनिर्वाचित सरपंचों के लिए अभिमुखीकरण प्रशिक्षण कार्यक्रम आयोजित
एमसीबी । कलेक्टर एवं जिला दंडाधिकारी डी. राहुल वेंकट के निर्देशानुसार विगत 27 मार्च 2025 को जनपद पंचायत मनेंद्रगढ़ के सभागार में विकासखंड अंतर्गत 72 ग्राम पंचायतों के नवनिर्वाचित सरपंचों के लिए एक दिवसीय अभिमुखीकरण एवं परिचयात्मक प्रशिक्षण कार्यक्रम का आयोजन किया गया। इस कार्यक्रम का उद्देश्य नवनिर्वाचित सरपंचों को पंचायत संचालन, प्रशासनिक कार्यों, वित्तीय प्रबंधन एवं ग्रामीण विकास योजनाओं की बारीकियों से अवगत कराना था।
प्रशिक्षण सत्र की शुरुआत पूर्व निर्धारित समयानुसार जनपद पंचायत मनेंद्रगढ़ की मुख्य कार्यपालन अधिकारी वैशाली सिंह द्वारा की गई। उन्होंने सभी सरपंचों का स्वागत करते हुए पंचायतों की भूमिका, शासन की प्राथमिकताओं एवं विकास योजनाओं के प्रभावी क्रियान्वयन पर जोर दिया। इस अवसर पर विषय-विशेषज्ञों ने पंचायत संचालन से जुड़ी विभिन्न महत्वपूर्ण जानकारियां साझा कीं। प्रशिक्षण में विशेष रूप से पंचायत राज अधिनियम, वित्तीय प्रबंधन, जल एवं स्वच्छता मिशन, ग्रामीण विकास योजनाएं तथा सरपंचों की प्रशासनिक एवं विधिक जिम्मेदारियों पर विस्तृत चर्चा की गई। प्रशिक्षण कार्यक्रम में वरिष्ठ करारोपण अधिकारी पात्रिक एक्का, सहायक करारोपण अधिकारी संतोष पाण्डेय, सहायक विकास विस्तार अधिकारी कमल किशोर जायसवाल, नंदलाल साहू, संकाय सदस्य प्रभा प्यासी (विकासखंड समन्वयक, स्वच्छ भारत मिशन) एवं राकेश जैन (जिला समन्वयक, स्वच्छ भारत मिशन, जिला पंचायत MCB) उपस्थित थे। मनेंद्रगढ़ विकासखंड के सभी 72 ग्राम पंचायतों के नवनिर्वाचित सरपंचों ने इस प्रशिक्षण में उत्साहपूर्वक भाग लिया। प्रशिक्षण के दौरान उन्हें पंचायत स्तर पर संचालित योजनाओं की मॉनिटरिंग, प्रशासनिक प्रक्रियाएं, बजट प्रबंधन, पंचायत में पारदर्शिता और जवाबदेही जैसे महत्वपूर्ण विषयों पर विस्तृत जानकारी दी गई।
प्रशिक्षण में पंचायत राज अधिनियम एवं नियमावली, वित्तीय प्रबंधन, स्वच्छ भारत मिशन (SBM), विकास योजनाओं का क्रियान्वयन, सरपंचों की प्रशासनिक भूमिका जैसे महत्वपूर्ण विषयों पर जानकारी दी गई। पंचायतों की कानूनी एवं प्रशासनिक कार्यप्रणाली, ग्राम पंचायतों के बजट, लेखा-जोखा एवं वित्तीय अनुशासन, ग्रामीण क्षेत्रों में स्वच्छता को बढ़ावा देने की रणनीतियां, प्रधानमंत्री आवास योजना, मनरेगा, जल जीवन मिशन जैसी विकास योजनाओं का प्रभावी क्रियान्वयन एवं पंचायतों में पारदर्शिता, जनसुनवाई और शिकायत निवारण तंत्र जैसे विषयों पर विस्तृत चर्चा की गई। प्रशिक्षण के अंत में मुख्य कार्यपालन अधिकारी वैशाली सिंह ने सरपंचों को ग्राम पंचायतों के कुशल संचालन हेतु प्रेरित किया और उन्हें विकास योजनाओं के प्रभावी क्रियान्वयन में सक्रिय भूमिका निभाने की अपील की। विशेषज्ञों द्वारा प्रश्नोत्तर सत्र का आयोजन किया गया, जिसमें सरपंचों ने अपने अनुभव एवं चुनौतियों को साझा किया और अधिकारियों से समाधान प्राप्त किए। यह प्रशिक्षण कार्यक्रम नवनिर्वाचित सरपंचों के लिए एक महत्वपूर्ण मार्गदर्शक साबित हुआ, जिससे वे अपनी पंचायतों में सुचारू एवं प्रभावी प्रशासनिक व्यवस्था को सुनिश्चित कर सकेंगे।
सड़क हादसे में घायल व्यक्ति को निगम आयुक्त ने पहुंचाया अस्पताल
स्वयं अपनी वाहन से अस्पताल पहुंचाकर मानवता का दिया परिचय
एमसीबी/ । चिरमिरी-मनेन्द्रगढ़ साजापहाड़ पहुंच मार्ग से रोजाना की तरह मंगलवार की रात्रि को सुरेन्द्र समुन्द्रे आत्मज लल्ला, निवासी रेलवे स्टेशन के पास हल्दीबाड़ी, चिरमिरी, जो कि पाराडोल रेलवे स्टेशन से ड्यूटी करके वापस अपने घर आ रहे थे, तभी अचानक तेज रफ्तार वाहन ने उन्हें टक्कर मार दी, जिससे वे बुरी तरह घायल हो गए। उसी वक्त उक्त मार्ग से गुजर रहे नगर पालिक निगम के आयुक्त रामप्रसाद आचला की नजर सड़क किनारे पड़े घायल व्यक्ति पर पड़ी। आयुक्त ने दरियादिली दिखाते हुए अपने वाहन चालक और स्टाफ मनीष और अरमान हथगेन की मदद से घायल को अपनी गाड़ी में बैठाया और अस्थायी जिला चिकित्सालय बड़ाबाजार में भर्ती करवाकर उपचार शुरू कराया।
आपको बता दें कि सुरेन्द्र समुन्द्रे हल्दीबाड़ी के निवासी हैं और पाराडोल रेलवे स्टेशन में ड्यूटी करते हैं। वे प्रतिदिन मनेन्द्रगढ़-साजापहाड़ मार्ग से गुजरते हुए अपने कार्यस्थल जाते हैं। मंगलवार की रात अचानक एक तेज रफ्तार वाहन ने उन्हें जोरदार टक्कर मार दी, जिससे उनके हाथ में गंभीर चोट आई। वहीं नगर निगम के आयुक्त रामप्रसाद आचला 26 मार्च को छत्तीसगढ़ के राज्यपाल रमेन डेका के एमसीबी प्रवास आगमन की तैयारियों को पूरा कर वापस चिरमिरी लौट रहे थे। तभी नागमाड़ा मंदिर के समीप उनकी नजर घायल सुरेन्द्र समुन्द्रे पर पड़ी। आयुक्त ने एम्बुलेंस या अन्य वाहन का इंतजार करने की बजाय स्वयं अपनी गाड़ी से घायल को अस्पताल पहुंचाया और मौके पर उपस्थित रहकर ड्यूटी में तैनात डॉक्टर और स्टाफ को घायल व्यक्ति का उचित उपचार करने के निर्देश दिए। इस मानवीय कार्य से उन्होंने मानवता की मिसाल पेश की। इस दौरान मौके पर नगर निगम के एमआईसी सदस्य मनोज डे भी उपस्थित रहे।
कलेक्टर ने राज्यपाल दौरे के लिए हर व्यवस्था दुरुस्त करने के दिए निर्देश
एमसीबी । मनेंद्रगढ़-चिरमिरी-भरतपुर जिले में कलेक्टर डी. राहुल वेंकट की अध्यक्षता में जिला कार्यालय के सभा कक्ष में बैठक आयोजित की गई। इस दौरान कलेक्टर ने जानकारी दी कि छत्तीसगढ़ के राज्यपाल रमेन डेका 26 मार्च को बैकुंठपुर दौरे के बाद ट्रेन के माध्यम से एमसीबी जिले में आएंगे । उनके आगमन को लेकर तैयारियों की चर्चा भी की गई।
इस दौरान राज्यपाल अपने प्रवास के दौरान नई लेदरी रेस्टोरेंट पहुंचेंगे और फिर जिला कार्यालय पहुंचेंगे इस दौरान छत्तीसगढ़ महतारी के छायाचित्र पर माल्यार्पण कर परेड की सलामी लेंगे। इसके बाद कलेक्ट्रेट परिसर में "एक पेड़ मां के नाम" पौधा रोपण करेंगे। राज्यपाल शाम 4 बजे कलेक्टरेट सभाकक्ष में प्रशासनिक अधिकारियों के साथ बैठक कर जिले में चल रही शासकीय योजनाओं की प्रगति की समीक्षा करेंगे। इसके साथ ही केंद्रीय और राज्य स्तरीय योजनाओं के क्रियान्वयन का भी जायजा लेंगे। वहीं राज्यपाल कमलडांड पहुंचकर उद्यानिकी विभाग द्वारा संचालित कमल फूल की खेती का निरीक्षण करेंगे। इसके अलावा वे आश्रय गृह घरौधा चैनपुर, और तेंदुडांड हाउसिंग बोर्ड का दौरा करेंगे। जिले के अन्य महत्वपूर्ण स्थलों की भी समीक्षा की करेंगे। कलेक्टर ने निर्देश दिए हैं कि सभी हॉटस्पॉट पर मजिस्ट्रेट की तैनाती सुनिश्चित की जाए।
वहीं स्थानीय प्रशासन राज्यपाल के आगमन को लेकर सुरक्षा व्यवस्था और अन्य तैयारियों में जुट गया है। बैठक में जल संसाधन, उद्यानिकी, कृषि, नरेगा, स्वास्थ्य विभाग समेत कई विभागों की योजनाओं की जानकारी ली गई। इसके अलावा आयुष ग्राम, टीबी उन्मूलन, बाल लिंगानुपात, शाला प्रवेश उत्सव, बेटी बचाओ-बेटी पढ़ाओ अभियान और बाल विवाह रोकथाम कार्यक्रमों की समीक्षा की गई। कस्तूरबा गांधी आवासीय विद्यालय, छत्तीसगढ़ नौनिहाल छात्रवृत्ति योजना, नोनी बाबू मेधावी शिक्षा सहायता योजना और पुस्तकालय व्यवस्था की प्रगति पर भी चर्चा हुई। इसके साथ ही स्वीप कार्यक्रम, एनसीसी, राम वन गमन पथ, टूरिज्म एसेट्स बैंक, रॉक पेंटिंग, गोंडवाना फॉसिल्स पार्क, घाघरा मंदिर, सती मंदिर और जिले के पर्यटन स्थलों की स्थिति पर भी विचार-विमर्श किया गया। समाज कल्याण विभाग, राष्ट्रीय ग्रामीण आजीविका मिशन, पशुपालन, नशा मुक्ति केंद्र, खरीफ फसल, पीएमजीएसवाई, आयुष्मान भारत, पीएम किसान, पीवीजीटी और अमृत सरोवर योजना की प्रगति की भी समीक्षा की गई। इस महत्वपूर्ण बैठक में अपर कलेक्टर अनिल सिदार, एसडीएम लिंगराज सिदार, तहसीलदार, सभी जनपद सीईओ, नगर पंचायत सीएमओ, जिला अधिकारी और अन्य कर्मचारी उपस्थित रहे।
महापौर ने एसईसीएल, पीएचई व सीएससीबी के अधिकारियों की ली बैठक
ग्रीष्म ऋतु में पेयजल संकट निदान हेतु महापौर ने अधिकारियों को दिए दिशा-निर्देश
एमसीबी । भीषण गर्मी आते ही पेयजल संकट विकराल रूप ले लेता है। इस संकट से निपटने के लिए नगर पालिक निगम चिरमिरी के प्रथम नागरिक महापौर रामनरेश राय की अध्यक्षता में गुरुवार को महापौर कक्ष में एसईसीएल, पीएचई विभाग एवं छ.ग.रा.वि.मं.मर्या. चिरमिरी के अधिकारियों के साथ बैठक आयोजित की गई।
बैठक में जल प्रदाय व्यवस्था और पेयजल आपूर्ति को लेकर गहन चर्चा हुई, जिसमें महापौर ने पूरे 40 वार्डों में जल संकट की संभावनाओं को ध्यान में रखते हुए सुचारू जल आपूर्ति सुनिश्चित करने के निर्देश दिए। उन्होंने अधिकारियों को स्पष्ट रूप से कहा कि जल आपूर्ति से संबंधित सभी कार्यों को प्राथमिकता के साथ पूर्ण करें ताकि नागरिकों को किसी भी प्रकार की समस्या का सामना न करना पड़े। इस दौरान एसईसीएल ने भी पानी की आपूर्ति सुनिश्चित करने का भरोसा दिलाया। महापौर रामनरेश राय ने कहा कि नगर निगम, एसईसीएल एवं पीएचई विभाग एक परिवार की तरह कार्य कर रहे हैं और सभी का दायित्व है कि गर्मी के दौरान जल संकट की स्थिति उत्पन्न न हो। जल आपूर्ति व्यवस्था पर विशेष ध्यान दिया जाए और किसी भी प्रकार की समस्या को तत्काल हल किया जाए।
इस बैठक में ग्रीष्म ऋतु के दौरान जल संकट से निपटने के लिए कुछ महत्वपूर्ण निर्णय लिए गए। जल आपूर्ति की टैंकर सेवा को मजबूत किया जाएगा ताकि जहां पाइपलाइन से पानी नहीं पहुंच रहा, वहां नियमित रूप से टैंकरों के माध्यम से जल उपलब्ध कराया जाए। नगर निगम नए जल स्रोतों की पहचान करेगा और नए बोरवेल खोदने के साथ-साथ अन्य वैकल्पिक उपायों पर भी विचार किया जाएगा। जल संकट को देखते हुए कुछ वार्डों में राशनिंग सिस्टम लागू करने पर भी मंथन हुआ ताकि पानी का सही उपयोग सुनिश्चित किया जा सके। इसके अलावा, नागरिकों को जल संरक्षण के प्रति जागरूक करने के लिए व्यापक अभियान चलाया जाएगा ताकि लोग पानी का दुरुपयोग न करें और जरूरतमंदों तक पर्याप्त जल पहुंच सके। इस महत्वपूर्ण बैठक में नगर पालिक निगम के सभापति संतोष सिंह, एमआईसी सदस्य नरेंद्र साहू, राम अवतार, मनीष खटीक, आयुक्त रामप्रसाद आचला, सहायक अभियंता विजय बधावन, सब इंजीनियर विक्टर वर्मा, पीएचई के ई.ई. पी.के. पवार, एसईसीएल के इंजीनियर संजय सिंह, कनिष्ठ अभियंता किंडो व अन्य अधिकारीगण उपस्थित रहे। नगर निगम की इस पहल से यह सुनिश्चित किया जा रहा है कि आगामी गर्मी के मौसम में चिरमिरी के नागरिकों को जल संकट का सामना न करना पड़े और सभी वार्डों में निर्बाध जल आपूर्ति जारी रहे।
निगम अमले के साथ महापौर ने किया नगर भ्रमण
एमसीबी । नगर पालिक निगम चिरमिरी के प्रथम नागरिक महापौर रामनरेश राय पदभार ग्रहण करने के बाद से प्रतिदिन नगर का दौरा कर रहे हैं। इसी क्रम में उन्होंने मंगलवार को नगर निगम के आयुक्त रामप्रसाद आचला व निगम के एमआईसी सदस्य नरेन्द्र साहू के साथ शहर के गोदरीपारा चर्च लाइन, गुरुद्वारे, डोमनहिल शहरी स्वास्थ्य केंद्र, डोमनहिल पीएचई के पंप हाउस का निरीक्षण स्वयं मोटरसाइकिल चलाकर किया।
गोदरीपारा क्षेत्र में आने वाली भीषण गर्मी में आम जनों को पेयजल सहित निस्तारी जल समस्या पर कोई परेशानी न हो, इसके लिए उन्होंने निगम के जल विभाग के अधिकारियों को पर्याप्त मात्रा में जल आपूर्ति करने निर्देशित किया। इसी प्रकार, शहरी स्वास्थ्य केंद्र डोमनहिल में बन रहे प्रसव कक्ष निर्माण को समय-सीमा के भीतर पूर्ण करने की उपस्थित अधिकारियों को हिदायत दी, साथ ही अस्पताल के एएमसी वार्ड, पीएनसी वार्ड का भी औचक निरीक्षण किया।
महापौर ने डोमनहिल और हल्दीबाड़ी मार्ग के चौक पास बने पीएचई के पंप हाउस का भी निरीक्षण कर आसपास के क्षेत्र का अवलोकन किया। मौके पर दूरभाष के माध्यम से बात कर पीएचई के अधिकारी को पंप हाउस में आवश्यक सुधार करने निर्देश दिए। इसके साथ ही उन्होंने स्वच्छता सर्वेक्षण 2024 ओडीएफ प्लस प्लस पर विशेष जोर देने तथा सफाई कार्य तेजी से करने के लिए निगम को निर्देशित किया। इस दौरान नगर निगम के सहायक अभियंता विजय बधावन व जल विभाग के प्रहलाद पाठक मौजूद रहे।
मोबाइल मेडिकल यूनिट से स्वच्छता दीदीयों का स्वास्थ्य परीक्षण
एमसीबी । नगरीय प्रशासन व विकास विभाग द्वारा संचालित मुख्यमंत्री शहरी स्लम स्वास्थ्य योजना के तहत नगर निगम चिरमिरी क्षेत्र में रहने वाले लोगों का निशुल्क इलाज किया जा रहा है। यह सेवा प्रतिदिन सुबह 08 बजे से शाम 03 बजे तक 02 मोबाईल मेडिकल यूनिट के माध्यम से लोगों के द्वार तक पहुंच रही है।
राज्य सरकार की पहल पर झुग्गी झोपड़ी में रहने वाले लोगों को निःशुल्क चिकित्सा सुविधा उपलब्ध कराने की पहल सरकार के द्वारा की जा रही है। इसी क्रम में विगत दिवस नगर के गेल्हापानी में मोबाइल मेडिकल यूनिट से डोर टू डोर सफाई कार्य में कार्यरत स्वच्छता दीदीयों का स्वास्थ्य परीक्षण कैंप के माध्यम से किया गया। जिसमें 25 स्वच्छता दीदियों का स्वास्थ्य की जांच की गई। जिसमें थायराइड टेस्ट, कैल्शियम टेस्ट, सीबीसी टेस्ट, हीमोग्लोबिन, शुगर, विटामिन डी-03 एवं बी-12 तथा ब्लड टेस्ट कर निःशुल्क दवाई वितरण किया गया।
इस संबंध में नगर निगम के आयुक्त रामप्रसाद आचला ने बताया कि नगर निगम में कार्यरत स्वच्छता कर्मचारियों व स्वच्छता दीदियों के स्वास्थ्य के परीक्षण की जांच समय-समय पर की जाती है और मोबाईल मेडिकल यूनिट का निरीक्षण भी समय-समय की जाती है। आयुक्त आचला ने बताया कि प्रतिदिन मोबाईल मेडिकल यूनिट की वाहन अलग-अलग स्थानों पर जाकर लोगों के स्वास्थ्य की जांच कर उन्हें निःशुल्क दवा का वितरण भी किया जाता है।