छत्तीसगढ़ / बीजापुर
कलेक्टर ने किया रक्तदान
बीजापुर। कलेक्टर एवं अध्यक्ष भारतीय रेड क्रॉस सोसायटी श्री संबित मिश्रा ने रेडक्रॉस सोसायटी के बैनर तले जिला अस्पताल बीजापुर में रक्तदान किया एवं जिले के जनमानस को रक्तदान कर जरुरतमंद लोगों के जीवन बचाने के लिए अपना बहुमूल्य रक्त का समय-समय पर रक्तदान करने की अपील की।
इस दौरान सीएमएचओ डॉ बीआर पुजारी, सिविल सर्जन डॉ रत्ना ठाकुर, जिला संगठक भारतीय रेड क्रॉस श्री नरवेद सिंह सहित स्वास्थ्य विभाग के अन्य अधिकारी कर्मचारी एवं चिकित्सक मौजूद थे।
नवीन सुरक्षा, साप्ताहिक बाजार, स्वास्थ्य एवं आधार शिविर का निरीक्षण
बीजापुर । बीजापुर जिले के उसूर ब्लॉक अर्न्तगत अत्यंत सुदूर क्षेत्र कोण्डापल्ली में भारत सरकार के विशेष सचिव आंतरिक सुरक्षा आईपीएस प्रवीण, वशिष्ट पुलिस महानिदेशक छत्तीसगढ़ पवन देव गौतम, अपर मुख्य सचिव मनोज पिंगुआ, प्रमुख सचिव निहारिका नारिक, एडीजी विवेकानंद सिन्हा, कलेक्टर संबित मिश्रा एवं पुलिस अधीक्षक डॉ. जितेन्द्र यादव सहित वरिष्ठ अधिकारियों ने कोण्डापल्ली में स्थापित नवीन सुरक्षा, साप्ताहिक बाजार, स्वास्थ्य एवं आधार शिविर का अवलोकन किया। वहीं नियद नेल्लानार योजनान्तर्गत विकास कार्यो का अवलोकन कर निर्माणधीन स्कूल, आंगनबाड़ी, पीडीएस दुकान को जल्द पूरा करने के निर्देश दिए। पहली बार कोण्डापल्ली में भारत सरकार एवं छत्तीसगढ़ शासन के वरिष्ठ अधिकारी इन सुदूर क्षेत्रों में पहुंच कर विकास कार्यो का जायजा लिया।
वहीं विशेष सचिव भारत सरकार, पुलिस महानिदेशक सहित वरिष्ठ अधिकारियों ने चौपाल लगाकर ग्रामीणों की समस्याओं से अवगत भी हुए। नियद नेल्लानार योजना के तहत स्थापित नवीन सुरक्षा कैम्प के माध्यम से ग्रामीणों को सभी प्रकार की मूलभूत सुविधाएं उपलब्ध करायी जा रही है।
वहीं कोण्डापल्ली में कई दशकों बाद साप्ताहिक बाजार भी जिला एवं पुलिस प्रशासन के मदद से संचालित हो रहा है जिससे ग्रामीणों में अत्यंत हर्ष का माहौल है। बिजली, पानी, सड़क, मोबाईल टॉवर जैसे सभी प्रकार की बुनियादि सुविधाओं की पहुंच इन सुदूर क्षेत्रों में हो रही है जिससे ग्रामीण शासन-प्रशासन के प्रति आभार व्यक्त करते हुए विभिन्न सुविधाओं की मांग अब भयमुक्त होकर करने लगे हैं।
नियद नेल्लानार योजना के तहत रेगड़गट्टा में हुआ शतप्रतिशत विद्युतीकरण
बीजापुर । माओवादी भय और आतंक से जूझ रहे बीजापुर से मात्र 15 किलोमीटर दूर स्थित ग्राम रेगड़गट्टा को नियद नेल्लानार योजना के तहत पूर्ण रूप से विद्युतीकरण किया गया। रेगड़गट्टा ऐसे सातवें गांव है जिसे विद्युतीकृत किया जा चुका हैै। दो दशक पूर्व माओवादी भय और आतंक के कारण रेगड़गट्टा जैसे कई गांव के विरान हो गए थे।
छत्तीसगढ़ शासन के यशस्वी मुख्यमंत्री विष्णुदेव साय एवं केन्द्र शासन के सहयोग से सुदूर अंचल के गावों को सुरक्षा कैम्प स्थापित कर सभी प्रकार की बुनियादी सुविधाएं मुहैया करायी जा रही है जिससे ग्रामीणों में उत्साह और उमंग देखने को मिल रहा है। छत्तीसगढ़ सरकार के महत्वाकांक्षी एवं लोक कल्याणकारी योजनाएं ग्रामीणों को आकर्षित कर रही है। रेगड़गट्टा निवासी ग्रामीण कमलू कोरसा ने बताया बिजली आने से ग्रामीणों में खुशी का लहर है दो दशक के बाद गांव में बिजली पहुंचने से ग्रामीण खुश है। कमलू ने बताया अब रात के अंधेरे से मुक्ति मिल गई गांव में जंगली जानवर, सांप, बिच्छू के भय से निजात मिली।
वहीं बच्चों को पढ़ाई लिखाई करने में आसानी हो रही है। बिजली पहुंचने से ग्रामीण कमलू ने कहा कि अब खेतों में सिंचाई के लिए बोर कराएगा और दो फसल लेगा। छत्तीसगढ़ सरकार के 31 सौ रूपए धान खरीदी का लाभ ले रहे कमलू ने बताया कि सिंचाई सुविधा नही होने के कारण बारिश पर निर्भर रहने से फसल उत्पादन में कमी होती है। इस वर्ष 50 बोरी धान लैम्प्स के माध्यम से बेचा हूं। अब बिजली आने से सिंचाई के साधन बढ़ेंगे और पैदावार में भी वृद्धि होगी।
वहीं रेगड़गट्टा के मुन्ना ताती ने बताया कि रेगड़गट्टा में सभी घरों में बिजली लग चुकी है। बिजली विभाग द्वारा तत्परतापूर्वक कार्य करते हुए विद्युतीकरण का कार्य पूर्ण किए हैं। बिजली आने से रात के अंधेरे में जंगली जानवरों से निजात मिलेगी। बच्चों की पढ़ाई के लिए सुविधा हो रही है।
बिजली की तरह सड़क, पानी एवं अन्य विकास कार्यो की सौगात अब रेगड़गट्टा वालों को मिलेगा जिसके लिए ग्रामीणों में खुशी का माहौल है। कलेक्टर संबित मिश्रा ने बताया कि 18 फरवरी को रेगड़गट्टा गांव में पूर्ण विद्युतीकरण हो चुकी है। नियद नेल्लानार योजना के तहत सातवां गांव है जहां बिजली पहुंच चुकी है बाकी सभी गांवों में जल्द से जल्द बिजली पहुंचाने की दिशा में कार्य चल रहा है। नियद नेल्लानार योजना के तहत वर्तमान में 64 गांव चिन्हांकित है अधिकतर गांवो में बिजली नहीं है जिसे हम जल्द पूरा करेंगे।
नक्सलियों की मांद में घुसकर जवानों ने धवस्त किया स्मारक
बीजापुर। जिले के पुजारी कांकेर में जवानों ने बड़ी कार्रवाई की। नक्सलियों की मांद में घुसकर उन्होंने उनका मनोबल तोड़ दिया है। जेसीबी से जवानों ने कई फीट ऊंचे स्मारक को ध्वस्त कर दिया है।
मिली जानकारी के अनुसार, जवानों ने नक्सलियों की मांद में घुसकर उनके बड़े स्मारक को ध्वस्त कर दिया। जवान बुलडोजर लेकर स्मारक स्थल तक पहुंचे थे। बता दें कि, इसी इलाके में कुछ दिनों पहले जवानों और नक्सलियों के बीच मुठभेड़ हुई थी जिसमें 12 हार्डकोर नक्सली मारे गए थे। बता दें कि, यह इलाका छत्तीसगढ़-तेलंगाना की सीमा पर है। जवानों ने यहां हाल ही में फॉरवर्ड आपरेटिंग बेस कैंप स्थापित किया है।
पिछले कुछ सालों में 300 से ज्यादा स्मारकों को किया जमीदोंज
आकंड़ों की बात करें तो बीते कुछ वर्षों में 300 से अधिक छोटे बड़े स्मारकों को जवान विस्फोट कर और बुलडोजर की मदद से जमीदोंज कर चुके हैं। नक्सल कैलेंडर के मुताबिक नक्सली वर्ष में 6 बार विभिन्न आयोजन करते हैं जिसमें मारे गए साथियों की याद में स्मारक बनाकर उन्हें याद किया जाता है। इस दौरान आस-पास के गावों के सैकड़ों ग्रामीणों को भी आमंत्रित किया जाता है और नक्सलियों की सीएनएन टीम द्वारा सांस्कृतिक कार्यक्रमों की प्रस्तुती दी जाती है। इसके पीछे नक्सलियों की मंशा यह होती है कि, इलाके के लोगों में संगठन की मजबूती को दिखाएं और नए युवाओं को प्रभावित कर संगठन में शामिल कर सकें।
बच्चों एवं महिलाओं के अधिकारो से किया जा रहा है जागरूक
बेटी-बचाओ, बेटी-पढ़ाओ का दिया संदेश
बीजापुर । कलेक्टर संबित मिश्रा के निर्देशन पर महिला एवं बाल विकास अधिकारी के मार्गदर्शन में बालिकाओं की शिक्षा, स्वास्थ्य एवं सशक्तिकरण पर जागरूकता फैलाने हेतु जागरूकता पखवाड़ा का आयोजन किया जा रहा है। इस दौरान पंचायत स्तर पर महिलाओं व स्व सहायता समूह एवं स्कूल के बच्चों को महिलाओं एवं बच्चों के प्रति होने वाली हिंसाओं की जानकारी दिया जा रहा है। इस अभियान में बीजादूतीर स्वयं सेवक द्वारा भी व्यापक प्रचार-प्रसार किया जा रहा है बाल विवाह प्रतिषेध अधिनियम 2006 की जानकारी दिया जा रहा है कि ऐसा विवाह जिसमें वर 21 वर्ष से कम और वधु 18 वर्ष से कम अवस्यक हो तो उसे बाल विवाह माना जायेगा।
बाल विवाह एक सामाजिक कुप्रथा है जिसके कारण सामाजिक आर्थिक सांस्कृतिक हो सकते है। इन कारणों पर विचार विमर्श करके इस समस्या को पूरी तरह समाप्त किया जा सकता है और एक साकारात्मक वातावरण तैयार करना आवश्यक है। बच्चों से होने वाले दुर्यव्यहार बालश्रम, सड़क पर रहने वाले बच्चों को लैगिक अपराधों से संरक्षण अधिनियम, बाल संरक्षण अधिनियम, बाल विवाह रोकथाम हेतु सजग रहने की जानकारी एवं बच्चों को नशे से दूर रखने की समझाइश दी जा रही है। इस दौरान सभी व्यक्तियों को चाईल्ड हेल्पलाईन 1098, महिला हेल्पलाईन 181 के संबंध में जागरूक किया जा रहा है अभियान के दौरान साइबर क्राईम और एक युद्ध नशे के विरुद्ध के तहत बच्चो को जागरूक किया जा रहा है
नागरिको को बाल श्रम अधियिम की जानकारी देते हुए 14 वर्ष से कम उम्र के बच्चों को इस काम से निकालकर कर उन्हें शिक्षा दिलाने की ओर अग्रसर करने को कहा गया। अगर 14 वर्ष से कम उम्र के बच्चों को कारखानों, होटल एवं ढॉबो, घरेलू कामगार, ईंट भटटी, खपरैल निर्माण, घर निर्माण कार्य और गैरेज में काम करवाये जाने वाले लोगों पर बाल एवं किशोर श्रम (प्रतिषेध एवं विनियमन) अधिनियम 1986 संशोधित अधिनियम 2016 के अंतर्गत 06 माह से 03 वर्ष तक का कारावास या 20 हजार से 50 हजार तक का जुर्माना या दोनों से दंडित करने का प्रावधान है।
महिलाओं का कार्यस्थल पर यौन उत्पीड़न, दहेज प्रतिषेध अधिनियम, महिलाओं का अनैतिक व्यापार की जानकारी दिया जा रहा है। इस दौरान प्रचार-प्रसार राहुल कौशिक जिला बाल संरक्षण अधिकारी, शीला भारद्वाज जिला महिला संरक्षण अधिकारी, नवीन मिश्रा संस्थागत देखरेख संरक्षण अधिकारी, गणेश्वर झाड़ी गैर संस्थागत देखरेख संरक्षण अधिकारी, आनंदमई मल्लिक विधिक सह परीविक्षा अधिकारी, जिला समन्वयक सूची शुक्ला, केन्द्र प्रशासक सुनिता तामड़ी एवं संदीप चिडे़म, राजकुमार निषाद सामाजिक कार्यकर्ता, राजेश मडे आउटरीच वर्कर द्वारा किया जा रहा है।
सांसद की अध्यक्षता में जिला विकास समन्वयक निगरानी समिति "दिशा" की बैठक सम्पन्न
बीजापुर । बस्तर सांसद महेश कश्यप की अध्यक्षता में जिला विकास समन्वयक निगरानी समिति "दिशा" की बैठक जिला कार्यालय के इन्द्रावती सभाकक्ष में सम्पन्न हुई बैठक में कलेक्टर संबित मिश्रा एवं सीईओ जिला पंचायत ने जिले में संचालित विभागीय योजनाओं एवं विकास कार्यो से अवगत कराया। वहीं महात्मा गांधी राष्ट्रीय ग्रामीण रोजगार गारंटी अधिनियम, प्रधानमंत्री आवास शहरी एवं ग्रामीण, राष्ट्रीय ग्रामीण आजिविका मिशन, स्वच्छ भारत मिशन ग्रामीण एवं शहरी, प्रधानमंत्री ग्रामीण सड़क, राष्ट्रीय सामाजिक सहायता कार्यक्रम, जल-जीवन मिशन, प्रधानमंत्री कृषि सिंचाई, प्रधानमंत्री फसल बीमा, राष्ट्रीय भू-अभिलेख आधूनिकी कार्यक्रम, राष्ट्रीय स्वास्थ्य मिशन, सर्व शिक्षा अभियान, मध्यान्ह भोजन, प्रधानमंत्री कौशल विकास, जल संसाधन एवं वन विभाग सहित विभिन्न एजेंडा को संबंधित विभागीय अधिकारियों द्वारा पीपीटी के माध्यम से प्रस्तुतिकरण कर योजनाओं के क्रियान्वयन एवं उपलब्धि से अवगत कराया। बीजापुर जिले के माओवादी क्षेत्रों में संचालित नियद नेल्लानार योजना के तहत विभिन्न नागरिक सुविधाओं एवं बुनियादि सुविधाओं के विस्तार में हो रही प्रगति के बारे में विस्तृत रूप से जानकारी दी गई।
बस्तर सांसद महेश कश्यप ने केन्द्र एवं राज्य शासन के लोकहित कारी एवं महत्वाकांक्षी योजनाओं का व्यापक रूप से जमीनी स्तर पर क्रियान्वयन सुनिश्चित कर लोगों के जीवन स्तर में सुधार लाने और पात्रतानुसार सभी योजनाओं का समुचित लाभ दिलाने के लिए अधिकारियों को निर्देश दिए। वहीं जिले के विपरीत परिस्थितियों के बावजूद अधिकारी-कर्मचारी एवं मैदानी अमलों का उत्कृष्ट योगदान के लिए प्रोत्साहित भी किया।
सांसद श्री कश्यप ने कहा कि नियद नेल्लानार योजना से ग्रामीणों को मिल रहे मूलभूत सुविधाओं और विकास की गति तेज होने से बस्तर में बदलाव देखा जा रहा है। लोग अब शासन प्रशासन से जुड़कर अपने स्वयं के एवं आने वाली पीढ़ी के लिए मुख्यधारा में शामिल होकर लाभान्वित हो रहे हैं।
यह सरकार की बहुत बड़ी उपलब्धि है बस्तर सांसद महेश कश्यप ने सभी अधिकारियों को अपना शतप्रतिशत योगदान देकर विकास की गति को निरंतर आगे बढ़ने के लिए प्रेरित किया। बैठक में डीएफओ श्री रंगानाथा रामाकृष्णा वाय, एडिशनल एसपी श्री चन्द्रकांत गवर्ना सहित जिला स्तरीय वरिष्ठ अधिकारीगण उपस्थित थे।
2 नक्सली मिलिशिया प्लाटून सदस्य ने किया आत्मसमर्पण
बीजापुर । “नियद नेल्ला नार” योजना एवं अंदरूनी इलाकों में लगातार खोले जा रहे सुरक्षा कैंपों से सुरक्षाबलाों की कार्यवाही से बढते दबाव के फलस्वरूप भैरमगढ़ एरिया कमेटी एवं जगरगुण्डा एरिया कमेटी मे सक्रिय 2 नक्सलियों सुखराम सोढ़ी ऊर्फ सुकड़ु पिता मंगड़ू सोढ़ी उम्र 27 वर्ष निवासी केशकुतुल थाना भैरमगढ़, पदनाम केशकुतुल आरपीसी मिलिशिया प्लाटून सदस्य, वर्ष 2015 से सक्रिय एवं नारू ईरपा ऊर्फ नारायण पिता विरैया उम्र 36 वर्ष निवासी बलम नेण्ड्रा थाना बासागुड़ा, मिलिशिया प्लाटून सदस्य, वर्ष 2021 से सक्रिय ने पुलिस उप महानिरीक्षक केरिपु बीजापुर देवेन्द्र सिंह नेगी , पुलिस अधीक्षक बीजापुर डॉ. जितेन्द्र कुमार यादव, कमांडेंट 199 आनंद कुमार, कमांडेंट 210 कोबरा अशोक कुमार, अति.पुलिस अधीक्षक नक्सल अभियान मयंक गुर्जर, अति.पुलिस अधीक्षक युलैण्डन यार्क, उप पुलिस अधीक्षक नक्सल ऑप्स सुदीप सरकार, उप पुलिस अधीक्षक डीआरजी विनीत साहू के समक्ष आत्मसमर्पण कर दिया है।
दोनो आत्मसमर्पित नक्सली वर्ष 2015 बाल संगम सदस्य के पद पर कार्य किया, वर्ष 2016 से संगठन में मिलिशिया प्लाटून सदस्य के पद पर सक्रिय रहे। आत्मसमर्पित करने वाले उक्त नक्सलियों को आत्मसमर्पण व पुनर्वास नीति के तहत 25-25 हजार रुपये के नगद प्रोत्साहन राशि प्रदान की गई।बीजापुर जिले में इस वर्ष 2025 में अब तक कुल 42 नक्सलियों ने आत्मसमर्पण कर दिया है।
बुजुर्ग मतदाताओं ने उत्साह पूर्वक किया मतदान
बीजापुर । त्रिस्तरीय पंचायत निर्वाचन 2025 अर्न्तगत अंतिम चरण का मतदान जिले के भैरमगढ़ जनपद पंचायत क्षेत्र में शांतिपूर्ण ढंग से संचालित हो रहा है।
मतदान को लेकर मतदाताओं में काफी उत्सुकता देखने को मिल रहा है। जांगला मतदान केन्द्र में 70 वर्षीय मतदाता दुलाराम ने मतदान का प्रयोग कर लोकतंत्र के इस महापर्व में अपनी सशक्त भूमिका निभाते हुए अपनी प्रसन्नता व्यक्त की बुजुर्ग मतदाता ने सभी को मताधिकार का प्रयोग अवश्य करने की बात कही।
इसी तरह 89 वर्षीय बुजुर्ग मतदाता हुंगाराम लेकाम ने मतदान केन्द्र मिंगाचल में अपनी पुत्री जिम्मो कुरसम के संग मतदान देने पहुंचा और अपने मताधिकार का प्रयोग किया। मतदान केन्द्र पेठा में 85 वर्षीय बुजुर्ग ने अपने मताधिकार का प्रयोग कर मतदाताओं को अपनी ओर आकर्षित कर प्रत्येक मत की कीमत बताई और मतदाताओं को उनके मताधिकार का प्रयोग करने के लिए प्रेरणा स्त्रोत बने।
फर्स्ट टाईम वोटर्स शांति कुड़ियामी ने लोगो से की मतदान की अपील
बीजापुर । त्रिस्तरीय पंचायत निर्वाचन में ग्रामीण मतदाताओं में काफी उत्साह देखने को मिल रहा है। वोटर्स अपने जनप्रतिनिधि चुनने के लिए लंबी कतारों में खड़े होकर लोकतंत्र के इस महापर्व में अपनी सहभागिता दे रहे हैं।
फर्स्ट टाईम वोटर्स शांति कुड़ियामी ने बताया कि वह पहली बार वोट दे रही हैं और मतदान देकर अच्छा लगा कि सशक्त लोकतंत्र के निर्माण में उन्होने अपनी सहभागिता दी। शांति कुड़ियामी ने मतदाताओं को अपने मताधिकार का अनिवार्य रूप से प्रयोग कर अपनी जिम्मेदारी निभाने की अपील की।
भैरमगढ़ जनपद पंचायत में 60 ग्राम पंचायतों के लिए 89 केंद्रों में वोटिंग जारी
बीजापुर । त्रिस्तरीय पंचायत निर्वाचन 2025 अर्न्तगत अंतिम चरण का मतदान आज 23 फरवरी को भैरमगढ़ जनपद पंचायत क्षेत्र में शांतिपूर्ण, सुचारू रूप से जारी है। शांतिपूर्ण मतदान के लिए कड़ी सुरक्षा व्यवस्था का इंतजाम किया गया है। लोकतंत्र के इस महापर्व में ग्रामीण जनता अपने सरकार चुनने के लिए पूरे उत्साह और उमंग के साथ सुबह से कतार में खड़े होकर अपनी बारी का इंतजार कर रहे हैं जिसमें महिला, पुरूष, दिव्यांगजन, बुजुर्ग मतदाता और नवीन मतदाता सहित सभी वर्गों में उत्साह देखने को मिल रहा है।
मतदान केन्द्रों में समुचित व्यवस्था जिला प्रशासन द्वारा कराई गई है। 60 ग्राम पंचायतों के लिए 89 मतदान केन्द्र बनाए गए हैं। जनपद पंचायत भैरमगढ़ अर्न्तगत 175 वार्ड पंच, 48 सरपंच, 15 जनपद सदस्य एवं 03 जिला पंचायत सदस्यों का चुनाव होना है। कुल 47373 मतदाता आज जनप्रतिनिधि का चुनाव करेंगे।
भैरमगढ़ ब्लॉक बीजापुर जिले के सुदूर माओवाद प्रभावित क्षेत्र है चुनाव एवं मतदान कार्य शांतिपूर्ण ढंग से संवादित कराने पर्याप्त रूप में कड़ी सुरक्षा का इंतजाम किया गया है जिसके कारण सुदूर क्षेत्रों में बेदरे, फरसेगढ़, कुटरू, दरभा, मंगापेठा, पेठा, अंबेली जैसे सुदूर क्षेत्र के मतदाता निर्भिक होकर अपने मताधिकार का प्रयोग कर रहे हैं। 11ः00 बजे तक 25 प्रतिशत मतदान हो चुका है।
अवैध शराब के साथ एक आरोपी गिरफ्तार
बीजापुर । गुरूवार सुबह आबकारी वृत्त भोपालपट्टनम द्वारा ग्राम चेंदुर थाना भद्रकाली पहुंचकर आरोपी के घर से लगे दुकान 27.15 लीटर अंग्रेजी एवं महुआ से बना अवैध शराब जब्त कर आरोपी के विरुद्ध छत्तीसगढ़ आबकारी अधिनियम की धारा 34(1)ख, 34(2), 36, 59(क) के तहत कार्यवही करते हुए आरोपी तालापल्ली राजेंद्र,पिता तालापल्ली लच्छ्ना उम्र 25 वर्ष निवासी चेंदुर, थाना भद्रकाली, जिला बीजापुर को गिरफ्तार कर न्यायालय के समक्ष रिमांड हेतु पेश किया गया।
बीजापुर नगर पंचायत अध्यक्ष बनीं गीता सोम पुजारी
15 वार्डों में भाजपा 13 एवं 2 पर कांग्रेस की जीत
बीजापुर । नगरीय निकाय निर्वाचन 2025 के तहत नगरपालिका बीजापुर का मतगणना कलेक्टर एवं जिला निर्वाचन अधिकारी तथा सामान्य प्रेक्षक नीलम टोप्पो की उपस्थिति में संपन्न हुआ। चुनाव परिणाम में भाजपा प्रत्याशी श्रीमती गीता सोम पुजारी अध्यक्ष पद के लिए निर्वाचित हुई।
इसी तरह वार्ड क्रमांक 01 से भाजपा प्रत्याशी अरविंद पुजारी, वार्ड क्रमांक 2 से भाजपा प्रत्याशी यशोदा पैंकरा, वार्ड क्रमांक 3 से भाजपा हितेश साहनी, वार्ड क्रमांक 4 से कांग्रेस प्रत्याशी बेनहूर रावतिया, वार्ड क्रमांक 5 से भाजपा प्रत्याशी राधा लकड़ा, वार्ड क्रमांक 6 से भाजपा प्रत्याशी सुगंती चालकी, वार्ड क्रमांक 7 से भाजपा प्रत्याशी मुन्ना ताती, वार्ड क्रमांक 8 से भाजपा प्रत्याशी बसंती लिंगम, वार्ड क्रमांक 9 से भाजपा प्रत्याशी भुवन सिंह चौहान, वार्ड क्रमांक 10 से कांग्रेस प्रत्याशी बबीता झाड़ी, वार्ड क्रमांक 11 से भाजपा प्रत्याशी संजय कुमार रिवानी, वार्ड क्रमांक 12 से भाजपा प्रत्याशी विक्रम कुमार दुधी, वार्ड क्रमांक 13 से भाजपा प्रत्याशी मुकेश राठी, वार्ड क्रमांक 14 से भाजपा प्रत्याशी सत्यवती परतागिरी तथा वार्ड क्रमांक 15 से भाजपा प्रत्याशी पुरूषोत्तम भंडारी विजयी रहे। सभी विजेता प्रत्याशियों को रिटर्निंग अधिकारी जागेश्वर कौशल द्वारा जीत का प्रमाण पत्र प्रदाय कर शुभकामनाएं प्रेषित की गई। इस दौरान उप जिला निर्वाचन अधिकारी नारायण प्रसाद गवेल एवं सीएमओ बीजापुर बंशीलाल नुरेटी उपस्थित थे।
मनोज निर्विरोध जनपद सदस्य निर्वाचित
बीजापुर । जिले के त्रिस्तरीय पंचायत चुनाव के नाम वापसी के आखिर दिन उसूर जनपद पंचायत क्षेत्र क्रमांक 7 तर्रेम से जनपद पंचायत सदस्य के लिए चुनाव लड़ रहे कांग्रेस समर्थित प्रत्याशी मनोज अवलम निर्विरोध जनपद सदस्य निर्वाचित हुए हैं।
भाजपा समर्थित व निर्दलीय उमीदवारों के नाम वापस लेने से कांग्रेस समर्थित प्रत्याशी निर्विरोध चुनाव जीत गए हैं।
मिली जानकारी के अनुसार भाजपा समर्थित प्रत्याशी कार्तिक अवलम एवं एक निर्दलीय प्रत्याशी गोपाल गटपल्ली के नाम वापसी के आखिर दिन नाम वापस ले लेने से मनोज अवलम निर्विरोध जनपद सदस्य निर्वाचित हो गए है।
जनपद क्षेत्र क्रमांक 7 तर्रेम के अंतर्गत चार ग्राम पंचायत तर्रेम, चिन्नागेलूर, पुसबाका और गगनपल्ली आते है। इस जनपद क्षेत्र में तकरीबन 5 हजार के करीब मतदाता हैं।
गौरतलब है कि कांग्रेस समर्थित जनपद सदस्य मनोज अवलम वर्ष 2015 में इसी सीट से जनपद सदस्य के लिए चुनाव लड़ कर जीते और उसूर जनपद पंचायत के उपाध्यक्ष बने थे।
इसके बाद वे वर्ष 2020 में तर्रेम जनपद सीट को छोड़कर आवापल्ली जनपद सीट से चुनाव लड़े थे। लेकिन उन्हें इस सीट से शंकरैया माड़वी ने 155 वोट हरा दिया था।
जनअदालत के नाम पर ले ली दो ग्रामीणों की जान
बीजापुर । जिले में नक्सलियों ने जनअदालत लगाकर दो ग्रामीणों की हत्या कर दी है। मामला थाना तरेम क्षेत्र के ग्राम बुड़गीचेरू का है। नक्सलियों ने धारदार हथियार से गला रेत कर हत्या को अंजाम दिया गया है।
एएसपी चंद्रकांत गवर्णा ने बताया कि देर रात माओवादियों ने तर्रेम थाना क्षेत्र के तालाबपारा निवासी कारम राजू (32) तथा बासागुड़ा थाना क्षेत्र के बुड़गीचेरू नयापारा निवासी माड़वी मुन्ना (27) की हत्या कर दी है। घटना की सूचना मिलते ही थाना तरेंम पुलिस मौके पर पहुंचकर मामले की जांच कर रही है।
इससे पूर्व बीजापुर जिले में ही 26 जनवरी की रात ग्राम केशामुंडी निवासी ग्रामीण भदरू सोढ़ी पिता हिडमा (41) के घर पर घुसकर नक्सलियों ने बेरहमी से कुल्हाड़ी से वार कर भदरू सोढ़ी की हत्या कर दी थी।
मौके से नक्सलियों की भैरमगढ़ एरिया कमेटी द्वारा जारी पर्चा बरामद हुआ है, जिसमें भदरू सोढ़ी पर गद्दारी का आरोप लगाते हुए लिखा था कि वह सलवा जुडूम में काम करता था।
अब तक 70 ग्रामीणों की हत्या
जानकारी के मुताबिक नक्सलियों ने पुलिस मुखबिरी का आरोप लगाते हुए वर्ष 2024 से अब तक 70 से अधिक ग्रामीणों को मौत के घाट उतार चुकी है। नक्सलियों ने बीजापुर जिले में ही दर्जन भर ग्रामीणों की हत्या कर चुके है। इससे पूर्व नक्सलियों ने 21 दिसंबर 2024 को बीजापुर जिले में जनअदालत लगाकर एक ही परिवार के 2 लोगों की हत्या की थी।
वहीं 11 दिसंबर 2024 बीजापुर के फरसेगढ़ में 35 साल के युवक पर मुखबिरी का आरोप लगाकर हत्या की थी। 6 दिसंबर 2024 को बासागुड़ा थाना इलाके के तिम्मापुर गांव में आंगनबाड़ी कार्यकर्ता की हत्या की गई थी।
8 दिसंबर 2024 को मद्देड़ इलाके के लोदेड़ गांव में 40 साल की महिला की हत्या, 12 नवंबर 2024 को पुलिस मुखबिरी का आरोप लगाकर ग्रामीण माड़वी दुलारू की हत्या, 29 अक्टूबर 2024 को बीजापुर जिले में नक्सलियों ने 35 साल के ग्रामीण दिनेश पुजारा की हत्या की थी। वहीं 23 अक्टूबर 2024 को सुकमा जिले में ग्रामीण को अगवा कर उसकी हत्या की की गई थी।
विधायक विक्रम मंडावी ने कहा “भाजपा बताए, क्या गरीबों को चुनाव लड़ने का अधिकार नहीं है ?
बीजापुर के विधायक विक्रम मंडावी ने बुधवार को प्रेस क्लब भवन बीजापुर में प्रेस वार्ता कर कहा कि बीते 4 फरवरी 2025 को पूर्व मंत्री महेश गागडा एवं भाजपा के जिला अध्यक्ष घासीराम नाग के द्वारा प्रेस वार्ता कर कलेक्टर बीजापुर को एक पत्र लिखा गया था। जिसमें उन्होंने विधायक विक्रम मंडावी के नाम का उल्लेख करते हुए कहा कि विधायक विक्रम मंडावी के द्वारा नगरीय एवं त्रिस्तरीय पंचायत चुनावों में लोगों को भयादोहन किया जा रहा है। जिस पर प्रेस वार्ता के माध्यम से विधायक विक्रम मंडावी ने महेश गागड़ा जी से पूछते हुए कहा कि चुनावों में विक्रम मंडावी लोगों को कैसे भयादोहन कर रहा है इसके बारे में भाजपा नेता प्रमाणिक तथ्यों के साथ जनता को बताए। विधायक विक्रम मंडावी ने प्रेस वार्ता में आगे कहा कि भाजपा नेता महेश गागड़ा और भाजपा के जिला अध्यक्ष के पास ऐसा कोई प्रमाण नहीं है ये लोग सिर्फ चुनावों में हार के डर से बचने के लिए घटिया राजनीति कर रहे हैं।
नक्सलियों ने दो ग्रामीणों को उतारा मौत के घाट
बीजापुर । जिले में नक्सलियों ने एक बार फिर दो ग्रामीणों को मौत के घाट उतार दिया है। उन्होंने ग्रामीणों पर मुखबिरी का आरोप लगाया। यह घटना बासागुड़ा थाना क्षेत्र के बुड़गी चेरु की है।
मिली जानकारी के अनुसार, बीजापुर जिले के बासागुड़ा थाना क्षेत्र के बुड़गी चेरु गांव में नक्सलियों ने राजू कारम और मुन्ना माडवी की हत्या कर दी। उन्होंने ग्रामीणों पर मुखबिरी का आरोप लगाया है।
उल्लेखनीय है कि, बीजापुर में ही 26 जनवरी की रात नक्सली ग्राम केशामुंडी में एक ग्रामीण भदरू सोढ़ी, पिता हिडमा (41) के घर पर घुस गए। उन्होंने बड़ी ही बेरहमी से कुल्हाड़ी से वार कर भदरू सोढ़ी की हत्या कर दी। मौके पर से नक्सली संगठन के भैरमगढ़ एरिया कमेटी द्वारा जारी पर्चा बरामद हुआ है, जिसमें नक्सलियों ने भदरू सोढ़ी पर गद्दारी का आरोप लगाया है और लिखा है कि, वह सलवा जुड़ूम में काम करता था।