छत्तीसगढ़ / बीजापुर
जन्म के कुछ दिनों बाद एलिजा का बना जाति प्रमाण पत्र
कलेक्टर एवं जिला प्रशासन के विशेष पहल पर नवजात शिशुओं के आवश्यक दस्तावेज सुगमतापूर्वक तैयार
बीजापुर । कलेक्टर संबित मिश्रा के विशेष पहल पर नवजात शिशुओं को 4 प्रकार की विशेष सुविधाएं प्रदान की जा रही है जिससे जिले के सभी पालकों में खुशी का लहर है। प्रशासन द्वारा नवजात शिशुओं के जन्म के तुरंत बाद जन्म प्रमाण पत्र, राशन कार्ड में नाम प्रविष्टि, आधार कार्ड एवं स्थाई जाति प्रमाण पत्र सुगमतापूर्वक उपलब्ध कराया जा रहा है। जिससे पालकों ने अपनी-अपनी सकारात्मक प्रतिक्रिया व्यक्त कर जिला प्रशासन का आभार व्यक्त कर रहे हैं।
तुमनार निवासी पाण्डु तेलम ने बताया कि उनकी पुत्री एलिजा तेलम का जन्म 08 अक्टूबर 2024 को हुआ जिसका जन्म प्रमाण पत्र जारी होने के तुरंत बाद 16 दिसम्बर को जाति प्रमाण पत्र का आवेदन अपलोड हुआ और 14 दिसम्बर को अनुविभागीय अधिकारी राजस्व बीजापुर द्वारा स्थाई जाति प्रमाण पत्र अनुमोदन उपरांत जारी हो गया।
पाण्डु तेलम ने बताया कि जिला प्रशासन के इस विशेष पहल से विशेषकर ग्रामीण क्षेत्र के पालकों एवं जो पालक ज्यादा पढ़े-लिखे नहीं हैं अथवा शासकीय कार्यालयों के गतिविधि से परिचित नहीं हैं उनके लिए बहुत ही लाभदायक है। क्योकि बच्चों के प्रमाण पत्र बनाने में कार्यालयों का चक्कर काटना अपने काम, धंधा, रोजी-रोटी को छोड़कर प्रमाण पत्र बनवाने के लिए काफी मशक्कत करना पड़ता है इन सब समस्याओं से छुटकारा मिलेगा। वहीं बच्चों की पढ़ाई छात्रवृत्ति सहित अन्य शासकीय योजनाओं से जुड़ने में भी सुगमता होगी। प्रशासन की पहुंच हमारे ग्रामीण परिवेश और हमारे परिवार तक होने से हमें सुगमतापूर्वक इन योजनाओं का लाभ मिल रहा है। यह जिला प्रशासन का बहुत ही सार्थक पहल है। कलेक्टर महोदय को इसके लिए पाण्डु तेलम ने हृदय से आभार व्यक्त किया।
निर्वाचक नामावली का अंतिम प्रकाशन 15 को
बीजापुर । छत्तीसगढ़ राज्य निर्वाचन आयोग द्वारा नगरपालिका के फोटोयुक्त निर्वाचक नामावली तैयार करने के लिए पूर्व में जारी कार्यक्रम में संशोधित करते हुए 01 जनवरी 2025 के प्रति निर्देशानुसार निर्धारित कार्यक्रम के तहत द्वितीय चरण में प्रारंभिक निर्वाचक नामावली का प्रारंभिक प्रकाशन एवं दावे तथा आपत्तियां 31 दिसंबर दिन मंगलवार से प्राप्त की जा रही है। मान्यता प्राप्त राजनैतिक दलों को निर्वाचक नामावली उपलब्ध कराना 31 दिसंबर दिन मंगलवार से, दावे आपत्ति प्राप्त करने की अंतिम तिथि 6 जनवरी 2025 अपरान्ह 3 बजे से निर्धारित है। इसी तरह दावे आपत्ति का निपटारा 9 जनवरी, प्रारूप क-1 में रजिस्ट्रीकरण अधिकारी/सहायक रजिस्ट्रीकरण अधिकारी को दावाआपत्ति प्रस्तुत करने की तिथि 10 जनवरी, प्रारूप क-1 में प्राप्त दावाआपत्ति का निराकरण 11 जनवरी, दावे आपत्ति के निराकरण आदेश के विरूद्ध अपील करने की अंतिम तिथि निराकरण आदेश पारित होने के 5 दिवस के भीतर। इसी तरह परिवर्धन, संशोधन, विलोपन के प्रकरणों की प्रविष्टि साफ्टवेयर में करना तथा चेक लिस्ट का निर्वाचन रजिस्ट्रीकरण अधिकारी द्वारा जांच करवाना तथा पीडीएफ मुद्रण हेतु जिला कार्यायल को सौंपना, अनुपूरक सूची का मुद्रण कराना और अनुपूरक सूची को मूल सूची के संलग्न करने का कार्य 14 जनवरी 2025 को सम्पन्न होगा एवं 15 जनवरी 2025 को निर्वाचक नामावली का अंतिम प्रकाशन होगा।
त्रिस्तरीय पंचायत निर्वाचन : निर्वाचक नामावली के दावा-आपत्ति प्राप्त करने संशोधित कार्यक्रम
15 जनवरी को होगा निर्वाचक नामावली का अंतिम प्रकाशन
बीजापुर। छत्तीसगढ़ राज्य निर्वाचन आयोग द्वारा त्रिस्तरीय पंचायतों के आम निर्वाचन 2024-25 कराये जाने हेतु फोटोयुक्त निर्वाचक नामावली तैयार करने के लिए पूर्व में जारी कार्यक्रम में संशोधित करते हुए 01 जनवरी 2025 के प्रति निर्देशानुसार निर्धारित कार्यक्रम के तहत द्वितीय चरण में प्रारंभिक निर्वाचक नामावली का प्रारंभिक प्रकाशन एवं दावे तथा आपत्तियां 31 दिसंबर दिन मंगलवार से प्राप्त की जा रही है। दावे आपत्ति प्राप्त करने की अंतिम तिथि 6 जनवरी 2025 निर्धारित है। इसी तरह दावे आपत्ति का निपटारा 9 जनवरी, प्रारूप क-1 में रजिस्ट्रीकरण अधिकारी/सहायक रजिस्ट्रीकरण अधिकारी को दावाआपत्ति प्रस्तुत करने की तिथि 10 जनवरी, प्रारूप क-1 में प्राप्त दावाआपत्ति का निराकरण 11 जनवरी, दावे आपत्ति के निराकरण आदेश के विरूद्ध अपील करने की अंतिम तिथि निराकरण आदेश पारित होने के 5 दिवस के भीतर इसी तरह परिवर्धन, संशोधन, विलोपन के प्रकरणों की प्रविष्टी साफ्टवेयर में करना तथा चेक लिस्ट का निर्वाचन रजिस्ट्रीकरण अधिकारी द्वारा जांच करवाना तथा पीडीएफ मुद्रण हेतु जिला कार्यालय को सौंपना, अनुपूरक सूची का मुद्रण कराना और अनुपूरक सूची को मूल सूची के संलग्न करने का कार्य 14 जनवरी 2025 को सम्पन्न होगा एवं 15 जनवरी 2025 को निर्वाचक नामावली का अंतिम प्रकाशन होगा।
तीन इनामी नक्सली गिरफ्तार
बीजापुर । पामेड़ थाना व सीआरपीएफ की संयुक्त पार्टी ने हत्या, अपहरण, लूट व सीआरपीएफ कैम्प हमले में शामिल एक लाख के ईनामी डीकेएमएस अध्यक्ष सहित तीन नक्सलियों को गिरफ्तार किया है। पुलिस से मिली जानकारी के मुताबिक जिले में संचालित नक्सल विरोधी अभियान के तहत पामेड़ थाना व सीआरपीएफ 151 बटालियन की टीम धर्मारम व जिड़पल्ली की ओर निकली थी।
अभियान के दौरान टीम ने जिड़पल्ली से 1 लाख के ईनामी डीकेएमएस अध्यक्ष रामबाबू पुनेम निवासी धरमारम, मिलिशिया डिप्टी कमाण्डर लखमा मडक़ामी निवासी जिड़पल्ली व मिलिशिया कमाण्डर हड़मा माड़वी निवासी इंकाल थाना पामेड़ को पकड़ा है।
पकड़े गए नक्सली 7 अगस्त 2024 को ग्राम बड़शनपाल के ग्रामीण के अपहरण, हत्या व लूट की घटना व चिंतावागु सीआरपीएफ कैम्प पर हमले की घटना में शामिल थे। पकड़े गए नक्सलियों के विरुद्ध पामेड़ थाना में वैधानिक कार्रवाई के बाद न्यायिक रिमांड पर जेएमएफसी न्ययालय के समक्ष पेश किया गया।
नक्सलियों ने लगाया था आईईडी, जवानों ने किया निष्क्रिय
बीजापुर। जवानों की सूझबूझ ने नक्सलियों के मंसूबों को नाकाम कर दिया। नक्सलियों ने सुरक्षाबलों को नुकसान पहुंचाने के उद्देश्य से पगडंडी मार्ग पर आईईडी प्लांट किया था, जिसे बरामद कर निष्क्रिय कर दिया।
पुलिस ने बताया कि तर्रेम थाना क्षेत्र के चिन्नागेलूर कैम्प से सीआरपीएफ 229 वाहिनी की टीम रोड ओपनिंग व डिमाइनिंग ड्यूटी पर निकली हुई थीं। डिमाइनिंग के दौरान 229 वाहिनी की बीडीएस टीम के द्वारा तर्रेम चिन्नागेलूर मार्ग पर तर्रेम टेकरी के पास पगडंडी मार्ग में नक्सलियों के द्वारा लगाया गया आईईडी बरामद किया गया। जिसे टीम ने सतर्कता व सूझबूझ से उसे वही निष्क्रिय कर दिया। पुलिस के मुताबिक नक्सलियों ने आईईडी पाईप में लगकर डायरेक्शनल बम की तरह लगाया गया था। जिसे प्रेशर स्वीच सिस्टम से जोड़ा गया था। नक्सलियों ने पुलिस पार्टी को नुकसान पहुंचाने के उद्देश्य से आईईडी लगा रखा था। जवानों की सूझबूझ व सतर्कता से नक्सलियों के मंसूबे विफल हो गए।
स्कूल खुलने से 962 विद्यार्थियों को मिला शिक्षा का अधिकार
बीजापुर । जिला प्रशासन की अभिनव पहल स्कूल चले अभियान के फलस्वरूप सरकार के गठन के एक वर्ष के भीतर जिले में 28 पुनः संचालित शालाओं में 962 नये विद्यार्थियों ने प्रवेश लेकर शिक्षा की मुख्यधारा को अपनाया है। इन स्कूलों में 12 स्कूल अतिसंवेदनशील माओवाद ग्रसित इलाकों के हैं जहाँ 20 सालों से स्कूल की गतिविधियां पूरी तरह से बंद थी। इन इलाकों में स्कूल खोलकर जिला प्रशासन ने स्थानीय बेरोजगारों को शिक्षादूत के रूप में नियुक्ति कर नई शुरुआत की है तथा बच्चों को बुनियादी सुविधाओं के साथ शैक्षणिक सामग्री उपलब्ध कराई है।
कलेक्टर संबित मिश्रा एवं सीईओ जिला पंचायत हेमंत नंदनवार के प्रयासो से बीजापुर के अंदरूनी गांव में अब विकास की बयार और शिक्षा की किरण पहुंचने लगी है। कावडगांव, मुदवेन्डी, डुमरीपालनार, हिरोली, हिरामगुण्डा, कुरूष, ईसुलनार जैसे गांव में अब गोलियों की गुंज और बारूद के धमाके की दहशत को तोड़कर क, ख, ग, घ की आवाज सुनाई देने लगी है। स्कूल की घंटी बजते ही आकर्षक वेशभूषा में स्कूल की ओर दौड़ते बच्चें बदलते बीजापुर की कहानी गढ़ रहे हैं। चालू शिक्षा सत्र में स्कूल चले अभियान के तहत जिले में 28 बंद स्कूलों को पुन संचालित कर 962 बच्चों को स्कूल से जोड़ने में जिला प्रशासन और शिक्षा विभाग सफल हुआ है। इन स्कूलों में नये भवन निर्माण की कार्यवाही प्रारंभ की गई है जो आगामी शिक्षा सत्र के पूर्व बच्चों के लिए सुलभ हो जायेगी।
शिक्षा में गुणवत्ता को बढ़ाने के लिए जिला प्रशासन की नई पहल निपुण बीजापुर को विद्यार्थियों के बीच काफी समर्थन मिल रहा है। निपुण बीजापुर कार्यक्रम से गांव-गांव के स्कूलों में गीत, कविताओं और खेल-खेल की गतिविधियों के माध्यम से एफएलएन के लक्ष्यों को प्राप्त करने का प्रयास किया जा रहा है। जिले के 777 प्राथमिक और 201 माध्यमिक शालाओं में निपुण बीजापुर के लिए शिक्षको को प्रशिक्षित कर गतिविधि आधारित बालक केन्द्रीत शिक्षा सभी 96 संकुलों में संचालित की जा रही है। पाठ आधारित गतिविधियों को सहायक शिक्षण सामग्री एवं स्वयं की गतिविधियों से शिक्षक कक्षाओं में आयोजित कर बच्चों को रोचक शिक्षा से जोड़कर बुनियादी दक्षता को विकसित करने कार्य कर रहे है। छोटे-छोटे विडियों क्लिप्स बनाकर शैक्षणिक गतिविधियों को संकुल तथा ब्लॉक स्तर पर प्रसारित कर शैक्षणिक वातावरण को रोचक और आसान बनाते हुए बच्चों का रूझान कक्षाओं की तरफ बढ़ाया गया है। इस कार्यकम से जहां बच्चों के सीखने की उपलब्धि के स्तर में वृद्धि हो रही है वही दर्ज संख्या के अनुपात में औसत उपस्थिति का प्रतिशत बढ़ा है।
अटल बिहारी वाजपेयी जयंती को सुशासन दिवस के रूप में मनाया गया
बीजापुर । भारत के पूर्व प्रधानमंत्री भारत रत्न श्रद्धेय अटल बिहारी वाजपेयी के स्वर्ण जयंती के अवसर पर अटल परिसर भूमिपूजन कार्यक्रम बीजापुर के सांस्कृतिक भवन में आयोजित हुआ कार्यक्रम में प्रदेश के मुख्यमंत्री विष्णुदेव साय का वर्चुअल प्रसारण हुआ। पूर्व प्रधानमंत्री श्रद्धेय अटल बिहारी वाजपेयी के जयंती के अवसर पर सुशासन दिवस के रूप में मनाया गया। इस अवसर पर जिले के विभिन्न स्थानों पर स्थित अटल चौक पर साफ-सफाई, रंग, रोगन एवं पूजा अर्चना की गई।
सांस्कृतिक भवन में आयोजित सुशासन दिवस के कार्यक्रम पर जनप्रतिनिधियों एवं अधिकारियों ने श्रद्धेय अटल बिहारी बाजपेयी के छायाचित्र में माल्यापर्ण कर पुष्पांजलि अर्पित करते हुए उन्हे नमन किया। छत्तीसगढ़ राज्य के निर्माण सहित राष्ट्र निर्माण में दिए गए योगदान की याद किया गया।
इस अवसर पर उपस्थित जनों को सुशासन की शपथ दिलाई गई। उक्त कार्यक्रम में जनप्रतिनिधिगण, पार्षद नंदकिशोर राना, पार्षद संजय गुप्ता, तहसीलदार दुकालू राम ध्रुव सीएमओ पॉल दास, वरिष्ठ नागरिक जी वेंकट, संजय लुक्कड़ सहित अधिकारी-कर्मचारी एवं गणमान्य नागरिक उपस्थित थे।
समाज कल्याण विभाग विभागीय योजनाओं से हितग्राहियों को कर रहा है लाभान्वित
बीजापुर । समाज कल्याण विभाग द्वारा सामाजिक सहायता कार्यक्रम समस्त पेंशन योजना यूडीआईडी प्रमाण पत्र पद्राय एवं सहायक उपकरण वितरण योजना संचालित है। सरकार गठन के एक वर्ष में हितग्राही संबंधित योजनाओं से लाभान्वित होकर अपने दैनिक जीवन के गतिविधियों में सुधार होने पर सफल जीवन यापन करने में सफलता प्राप्त हुआ है।
सहायक उपकरण योजना के तहत दिव्यांगजनों की कल्याणकारी योजनाओं की इसी कड़ी में सहायक अंग/कृत्रिम अंग उपकरण प्रदाय योजना के माध्यम से सरकार गठन के एक वर्ष में दिव्यांगों को चिन्हांकित कर दिव्यांग हितग्राहियों को उनके आवश्यकतानुसार सहायक उपकरण प्रदाय किया गया जिसमें 03 नग बैटरी चालित ट्राय सायकल, 03 नग ट्राय सायकल, 04 नग व्हील चेयर, 07 नग बैसाखी, 10 नग श्रवण यंत्र, 04 नग एमआर कीट, 08 नग वाल्किंग स्टीक प्रदाय किया गया जिसके माध्यम से जीवन मे सुधार हुआ जिससे जीवन यापन करने में सक्षम बने हैं।
बौद्धिक मंद बालक विशेष विद्यालय का संचालन मानसिक रूप से दिव्यांग बच्चों को प्रभावी सक्षमता प्रदान करने के लिए विभाग द्वारा विशेष शिक्षकगणों के माध्यम से प्रशिक्षण दिया जा रहा है।
युनिक डिसेबिलिटी आईडी कार्ड सामाजिक न्याय एवं अधिकारिकता भारत सरकार द्वारा दिव्यांगजनों के लिए युनिक डिसेबिलिटी आईडी बनाये जाने का कार्य किया जा रहा है जिले में कुल लक्षित 2090 में से आज पर्यन्त तक 2497 दिव्यांगजनों का ऑनलाईन पंजीयन तथा 2319 हितग्राहियों का युडीआईडी कार्ड बनाया जा चुका है, सरकार गठन के एक वर्ष में कुल 94 डिसेबिलिटी कार्ड बनाया गया है।
सामाजिक सहायता कार्यक्रम पेंशन योजना सामाजिक सहायता कार्यक्रम अंतर्गत समस्त पेंशन योजनाओं से वर्तमान में जिले में कुल 13398 हितग्राहियों को लाभान्वित किया जा रहा है। पात्रतानुसार पात्र दिव्यांगजनों, वृद्धजनों, विधवा एवं परित्यक्तों को शासन द्वारा निर्धारित दर प्रतिमाह 500 रुपए प्रदाय किया जाता है एवं ऐसे पात्र वृद्धजन जिनकी आयु 80 वर्ष या उससे अधिक हो उन्हे 650 रूपए प्रतिमाह की दर से प्रदाय किया जाता है। आम जन मानस के मध्य दिव्यांगों, वृद्धजनों, विधवा, परित्यक्ता महिलाओं के साथ किसी भी प्रकार का भेदभाव न हो उन्हे शासन द्वारा प्राप्त होने वाली योजनाओं का लाभ प्रभावी रूप से मिलता रहे इस हेतु विभाग अपने स्थानीय निकायों के साथ मिलकर कार्य किया जा रहा है। सरकार गठन के एक वर्ष में शासन की महत्वाकांक्षी योजना नियद नेल्लानार आपका का आदर्श ग्राम इस योजना के माध्यम से जिले में चयनित 33 ग्रामों के पात्र हितग्राहियों को विभाग द्वारा संचालित योजना इंदिरा गांधी राष्ट्रीय वृद्धावस्था पेंशन से 122, इंदिरा गांधी राष्ट्रीय विधवा पेंशन 130 एवं इंदिरा गांधी राष्ट्रीय निःशक्त पेंशन 17 हितग्राहियों को लाभान्वित किया जा रहा है। उक्त योजना के माध्यम से शासन द्वारा हितग्राहियों को अंधकार से प्रकाश की ओर लाने का कार्य किया जा रहा है।
नक्सली हमले में दिव्यांगो को प्रदाय कृत्रिम अंग जिले में नक्सली हमले, हिंसा आदि में दिव्यांग हुये दिव्यांगजनो को कृत्रिम अंग प्रदाय कर समाज की मुख्यधारा से जोड़ा गया।
समर्थ दिव्यांग पुर्नवास केन्द्र जिला बीजापुर में संचालित दिव्यांग पुर्नवास केन्द्र में 06 वर्ष से 14 वर्ष तक के बच्चे निवासरत है वर्ष 2024 में कुल 40 बच्चे है जिनका निःशुल्क भोजन व्यवस्था एवं निःशुल्क उनके दिव्यांगता में सुधार किया जाता है।
स्पाइक होल के चपेट में आकर घायल हुआ जवान
बीजापुर । छत्तीसगढ़ के बीजापुर में नक्सलियों के लगाए स्पाइक होल की चपेट में आने से एक जवान घायल हो गया। घटना रविवार की है, जब सुरक्षा बलों की टीम सर्चिंग पर निकली थी।
घायल जवान की हालत खतरे से बाहर है और उसका इलाज जारी है। अब तक की जानकारी के मुताबिक, यह नक्सली हमला बासागुड़ा थानाक्षेत्र के पुन्नूर में हुआ। घायल जवान की पहचान आशीष नाग के रूप में हुई है जो दंतेवाड़ा DRG में पदस्थ हैं।
अधिकारियों ने बताया कि दंतेवाड़ा और बीजापुर जवान की संयुक्त टीम रविवार को सर्चिंग अभियान पर निकली थी। ज्वाइंट ऑपरेशन के दौरान नक्सलियों के लगाए स्पाइक की चपेट में आकर जवान घायल हो गया। इस बीच, छत्तीसगढ़ शासन द्वारा संचालित ‘‘नियद नेल्ला नार” योजना के तहत नक्सलियों के पीएलजीए बटालियन नंबर-1 कोर क्षेत्र में नवीन सुरक्षा कैम्प ‘‘वाटेवागु” 20 दिसंबर को स्थापित किया गया।
यह कैंप नक्सलियों के पीएलजीए बटालियन के सुरक्षित क्षेत्र में स्थापित किया गया है और इसका उद्देश्य क्षेत्र में नक्सलियों के विरूद्ध प्रभावी कार्यवाही करना और आम जनों तक विकासात्मक कार्यों और मूलभूत सुविधाओं का लाभ पहुंचाना है।
क्षेत्र में सड़क मार्ग का विस्तार और पुलों का निर्माण किया जाएगा। आम जनता को आसानी से आवागमन की सुविधा मिल सके। क्षेत्र में बिजली और पानी की सुविधा उपलब्ध कराई जाएगी। इन मूलभूत सुविधाओं का लाभ मिल सके।
क्षेत्र में स्वास्थ्य सुविधाओं का विस्तार तथा लोगों को अच्छी स्वास्थ्य सेवाएं मिल सकें। क्षेत्र में पीडीएस दुकानें खोली जाएंगी इससे राशन और अन्य आवश्यक वस्तुओं की सुविधा उनके गांव में ही मिल सकेगी। शिक्षा की व्यवस्था की जाएगी ताकि बच्चों को अच्छी शिक्षा मिल सके। क्षेत्र में मोबाइल कनेक्टिविटी का विस्तार किया जाएगा।
नशामुक्ति एंव पुनर्वास केन्द्र का कलेक्टर ने किया शुभारंभ
बीजापुर । मुख्यमंत्री विष्णुदेव के मंशानुरुप नशे के लत से युवा पीढ़ी को मुक्त करने और समाज के मुख्य धारा में जुड़कर, परिवार, समाज और राष्ट्र के विकास में योगदान देने के लिए प्रत्येक जिले में नशामुक्ति पुनर्वास केन्द्र का स्थापना किए जाने के निर्देश पर बीजापुर जिले में कलेक्टर संबित मिश्रा ने नशामुक्ति एवं पुनर्वास केन्द्र का फीता काटकर शुभारंभ किया। इस अवसर पर सीईओ जिला पंचायत हेमंत रमेश नंदनवार, एसडीएम बीजापुर जागेश्वर कौशल , डिप्टी कलेक्टर अभिषेक तंबोली, उपसंचालक समाज कल्याण विभाग कमलेश कुमार पटेल एवं सस्था के संचालक अभिषेक चंदेल सहित वरिष्ठ अधिकारी गण उपस्थित थे।
कलेक्टर संबित मिश्रा ने नशे के दुष्परिणाम से अवगत कराते हुए कार्यक्रम में उपस्थित विद्यार्थियों को नशे से हमेशा दूर रहने के लिए प्रेरित कर अपने आस-पास एवं परिचितों को नशे के दुष्परिणाम के प्रति जागरुक करने की समझाईस दी। इस दौरान प्रोजेक्टर के माध्यम से नशे के दुष्परिणाम पर आधारित शार्ट फिल्म का प्रदर्शन भी किया गया। कलेक्टर ने नशामुक्ति केन्द्र के सभी कक्षों का अवलोकन कर संस्था के संचालन हेतु आवश्यक दिशा-निर्देश दिए। उक्त केन्द्र में 15 सीटर संस्था वर्तमान में संचालित होगी। संचालन गुण्डाधर सेवा शिक्षण संस्थान के संचालक अभिषेक चंदेल द्वारा किया जाएगा। कार्यक्रम में सामाजिक, धार्मिक संस्था के प्रतिनिधिगण, शिक्षक-शिक्षिकाएं एंव स्कूली विद्यार्थीगण भी शामिल हुए।
धान खरीदी केन्द्रों में व्यापक व्यवस्था से खुशहाल हुये किसान
बीजापुर । खरीफ विपणन वर्ष 2024-25 में धान खरीदी का महापर्व जारी है । बीजापुर में धान खरीदी हेतु संग्रहण केन्द्रों में पर्याप्त व्यवस्था से किसान खुशहाल नजर आ रहे है। वहीं सुगमतापूर्वक धान बेचकर किसान अपनी-अपनी प्रतिक्रिया भी व्यक्त कर रहे है। बीजापुर संग्रहण केन्द्र में जैतालूर के किसान गंगाधर ठाकुर ने बताया कि उनके द्वारा मोबाईल एप से सुगमतापूर्वक धान का टोकन कटवाया गया था।
धान को लैम्प्स बीजापुर में आकर विक्रय किया यहां की सुविधाएं अच्छी है जिससे बिना किसी परेशानी के धान बिक्री हो गया। धान बिक्री के बाद दो दिनो में धान का पैसा खाते में आ गया। सही समय पर धान का पैसा मिलने से मेरा काम आसान हो गया। यह बहुत अच्छी व्यवस्था इस तरह किसानों को बिना परेशानी से उनके धान बेचने की व्यवस्था करने पर गंगाधर ठाकुर ने सरकार को धन्यवाद ज्ञापित किया।
यूनिसेफ द्वारा आयोजित नोनी जोहार कार्यक्रम में बीजादूतीर स्वयंसेवक हुए शामिल
बीजापुर। कलेक्टर संबित मिश्रा के सफल नेतृत्व में जिला प्रशासन एवं यूनिसेफ द्वारा संचालित बीजादूतीर से जुड़े पांच उत्साही स्वयंसेवकों ने रायपुर स्थित सायाजी होटल में लड़कियों में नेतृत्व क्षमता को बढ़ावा देने के उद्देश्य से यूनिसेफ द्वारा आयोजित दो दिवसीय नोनी जोहार 3.0 कार्यक्रम में अपनी भागीदारी दर्ज की। इस महत्वपूर्ण कार्यक्रम में बीजादूतीर स्वयंसेवक निकिता करामी, सावित्री भास्कर,अंजू तेलाम, गोडे लक्ष्मी और आसमति कश्यप ने अपने अनुभव व प्रयासों को साझा किया।
इस कार्यक्रम का मुख्य उद्देश्य महिलाओं और लड़कियों के स्वास्थ्य, जलवायु परिवर्तन,मानसिक सशक्तिकरण और बाल विकास से जुड़े मुद्दों पर जागरूकता बढ़ाना और उनके लिए नए दृष्टिकोण प्रस्तुत करना था। स्वयंसेवकों ने बीजापुर जिले में चल रही विभिन्न गतिविधियां जैसे मानसिक स्वास्थ्य जागरूकता, महिला सशक्तिकरण और बाल अधिकारों के संरक्षण से जुड़े अपने अनुभव साझा किए। दो दिवसीय कार्यक्रम के दौरान मानसिक स्वास्थ्य पर संकलन सदय नामक सफलता की कहानी का विमोचन किया गया। इस पुस्तक पर बीजापुर की कई सफलता की कहानियां शामिल है।
बीजादूतीर सावित्री ने भारतीय आईपीएल खिलाड़ी अजय जादव मंडल से उनके संघर्ष से जुड़ा प्रश्न पूछा अजय मंडल ने प्रेरणा युक्त जवाब दिया। छत्तीसगढ़ की गायिका आरू साहू ने बस्तरिया गाने में थिरके स्वयंसेवक इंडियन आइडल गायिका नाहिद आफरीन.ने अपने मधुर संगीत से समा बांधा वही फिल्म अभिनेत्री अनुरीता झा ने लैंगिक समानता , मानसिक स्वास्थ्य, किशोर व किशोरियों के सशक्तिकरण जैसे मुद्दों पर अपने विचार व्यक्त किए । अभिनेत्री अनुरिता झा ने मानसिक स्वास्थ्य पर प्रदर्शित स्टॉल का अवलोकन किया। बीजादूतीर स्वयंसेवकों के अनुभव को सुनकर अनुरिता ने कहा स्वयंसेवक का कार्य अनमोल है। बिहार के एक साधारण परिवार से फिल्म की दुनिया और उनकी असफलता से सफलता की ओर संघर्षों से भरा सफर पर जानकारी प्रदान किया।
हिंदी सिनेमा के कलाकार पंकज त्रिपाठी जी ने वीडियो के माध्यम से नोनी जोहार कार्यक्रम पर संदेश भेजकर शुभकामनाएं दी। कार्यक्रम का आयोजन यूनिसेफ, छत्तीसगढ़ एग्रिकॉन समिती एवं अलायन्स फॉर बिहेवियर चेंज के माध्यम से किया गया था। कार्यक्रम में व्यवहार परिवर्तन विशेषज्ञ अभिषेक सिंह और बाल संरक्षण विशेषज्ञ चेतना देसाई, अन्य अधिकारी चंदन राय सहित अभिषेक त्रिपाठी, छत्तीसगढ़ एग्रिकॉन समिति सचिव मानस बैनर्जी, राज्य समन्वयक दानिश के हुसैन जिला समन्वयक अशोक पांडेय ,लेखिका साहू , भारत कारम एवं स्वयंसेवक मौजूद थे।
नक्सलियों ने बिछाया था आईईडी का जाल, सीआरपीएफ ने किया नष्ट
बीजापुर । छत्तीसगढ़ के बीजापुर में नक्सलियों की बड़ी साजिश जवानों ने नाकाम कर दिया है। सुरक्षाबलों के वाहनों को निशाना बनाने के लिए नक्सलियों ने सड़क पर सीरियल बारूदी सुरंग बिछा रखा था। मुडवेंदी CRPF कैम्प के पास सड़क पर नक्सलियों ने बारूदी सुरंग बिछाया था।
मिली जानकारी के मुताबिक, CRPF 199 बटालियन के जवानों ने बारूदी सुरंग को खोजकर बम को सड़क पर ही ब्लास्ट कर नष्ट किया। 5-5 किलोग्राम के 5 बमों को CRPF के जवानों ने बरामद कर नष्ट कर दिया है। CRPF 199 बटालियन के जवानों की सतर्कता के चलते बड़ा हादसा टल गया।
मुख्य न्यायिक मजिस्ट्रेट ताजुद्दीन आसिफ को आत्मीय विदाई
बीजापुर । जिला पुलिस बीजापुर छ.ग. द्वारा ताजुद्दीन आसिफ, व्यवहार न्यायाधीश वरिष्ठ श्रेणी/मुख्य न्यायिक मजिस्ट्रेट बीजापुर, जिला बीजापुर छ.ग. का पदोन्नति एवं स्थानांतरण उपरांत कार्यभार मुक्त होेने पर सम्मान समारोह का आयोजन किया गया। सम्मान समारोह में ताजुद्दीन आसिफ ,व्यवहार न्यायाधीश वरिष्ठ श्रेणी/मुख्य न्यायिक मजिस्ट्रेट बीजापुर, जिला बीजापुर छ.ग. की जिला एवं अतिरिक्त सत्र न्यायाधीश पंखाजुर, जिला कांकेर छ.ग. में पदोन्नति होने हेतु जिला कलेक्टर संबित मिश्रा , पुलिस अधीक्षक बीजापुर डॉ. जितेन्द्र यादव, अतिरिक्त पुलिस अधीक्षक नक्सल आप्स मंयक गुरजर, अतिरिक्त पुलिस अधीक्षक चन्द्रकांत गवरना, अतिरिक्त पुलिस अधीक्षक डॉ. युलैण्ड यार्क, एवं उप पुलिस अधीक्षक शरद कुमार जायसवाल एवं उपस्थिति अन्य अधिकारीगण द्वारा बधाई दिया गया तथा जिला बीजापुर में अतिसंवेदनशील नक्सल प्रभावित क्षेत्र होने के बावजूद उनके कार्यकाल के दौरान उनके महत्वपूर्ण उत्कृष्ट योगदान हेतु शुभकामनाएं और जिला बीजापुर से कार्यभार समाप्त कर पंखाजुर जिला कांकेर जाने हेतु भावनात्मक विदाई दिया गया।
सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र भैरमगढ़ में हुआ मितानिन सम्मेलन का आयोजन
बीजापुर । सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र भैरमगढ़ में मितानिन सम्मेलन का आयोजन किया गया। सम्मेलन में खंड चिकित्सा अधिकारी एवं जिला कार्यक्रम प्रबंधक राष्ट्रीय स्वास्थ्य मिशन उपस्थित रहे। BETO, DC, BC, SPS, Mt मितानिन कार्यक्रम भी उपस्थित रहे।
जिला कार्यक्रम प्रबंधक द्वारा मितानिनों के साथ विस्तृत चर्चा करते हुए निक्षय निरामय अभियान अंतर्गत टीबी लेप्रोसी के बारे में विस्तृत जानकारी देते हुए सभी संभावित मरीजों को चिन्हांकित करने हेतु निर्देशित किया गया। अपने कार्यक्षेत्र में बेहतर प्रदर्शन करने वाली मितानिन बहनों को शाल देकर सम्मानित किया गया। सभी मितानिन बहनों के साथ अन्य गतिविधियां खेलकूद आदि भी की गई। अंत में सभी मितानिनों का धन्यवाद करते हुए कार्यक्रम की समाप्ति की घोषणा की गई।
जल व ऊर्जा संरक्षण पर किसानों को जागरूक करने हुआ एक दिवसीय कार्यशाला
बीजापुर । ब्यूरो ऑफ एनर्जी एफिसेंसी भारत सरकार के वित्तीय सहयोग से ऊर्जा एवं जल संरक्षण के प्रति कृषकों में जागरूकता लाने के उद्देश्य से अर्द्ध दिवसीय कार्यशाला क्रेडा विभाग द्वारा 65 किसान को कृषि विज्ञान केन्द्र बीजापुर पनारापारा में कार्यक्रम का आयोजन किया गया। आयोजित कार्यशाला में अरुण कुमार सकनी वरिष्ठ वैज्ञानिक द्वारा कार्यक्रम का शुभारंभ छत्तीसगढ़ महतारी की प्रतिमा की पूजा-अर्चना से किया गया।
संदीप कुमार बंजारे सहायक अभियंता द्वारा किसानों को ऊर्जा एवं जल संरक्षण के बारे में जानकारी देते हुए ऊर्जा बचत करने के हेतु स्टार रेटेड विद्युत उपकरणों के उपयोग कर बिजली बचत करने के लिए जागरूक करते हुए प्रशिक्षित किया गया साथ ही साथ बिजली उत्पादन के साधन कोयला, ईंधन, कच्चा तेल सीमित मात्रा को देखते हुए सौर ऊर्जा से संचालित सौर संयंत्रों की स्थापना एवं उनका ज्यादा से ज्यादा उपयोग करने हेतु प्रोत्साहित किया। जल संरक्षण के संबंध में वरिष्ठ वैज्ञानिक ने अपने अनुभव साझा करते हुए ड्रिप सिंचाई कर कम से कम पानी से अधिक उत्पादन करने हेतु जागरूक किया गया।
इस कार्यक्रम में क्रेडा विभाग के दुर्गेश सिंह ठाकुर, धनसिंग ठाकुर ऊर्जा संरक्षण प्रभारी, क्रेडा के अन्य कर्मचारी, कृषि विज्ञान केन्द्र बीजापुर बी के ठाकुर, अरविन्द कुमार आयम, दिनेश कुमार मरापी कृषि एवं अन्य उपस्थित थे।
जिला स्तरीय यूथ व इको क्लब का दो दिवसीय प्रशिक्षण संपन्न
बीजापुर । राज्य परियोजना कार्यालय समग्र शिक्षा छत्तीसगढ़ रायपुर के निर्देशानुसार और जिला शिक्षा अधिकारी एलएल धनेलिया एवं जिला मिशन समन्वयक समग्र शिक्षा कमलदास झाड़ी के मार्गदर्शन में जिला स्तरीय दो दिवसीय प्रशिक्षण 16 दिसंबर 2024 एवं 17 दिसंबर 2024 को कन्या रेसीडेंशियल स्कूल बीजापुर ऑडिटोरियम में एपीसी प्रशिक्षण, डीआरजी एवं बीआरजी शिक्षकों की उपस्थिति में संपन्न हुआ।
जिले की सभी विकासखंडों से चयनित 10-10 कुशल मास्टर ट्रेनर्स कुल 40 बीआरजी शिक्षकों का राज्य स्तर से प्रशिक्षित मास्टर ट्रेनर्स डीआरजी अनिल मिश्रा एवं राजकुमार मोडियम द्वारा यूथ एवं इको क्लब में पोषण वाटिका के अंतर्गत छात्रों के भविष्य के लिए एक कदम, जगह का चयन, मिट्टी की तैयारी, फसल का चयन, फसल चक्र, बीच संकलन, प्रदर्शनी, नक्शा, बुवाई, फसल वृद्धि के कारण, फसल सुरक्षा तथा कटाई जैसे उद्देश्यों को समझाया गया। इसके अलावा प्लास्टिक साक्षरता के अंतर्गत पानी में प्रदूषण, समुद्र पर प्लास्टिक के दुष्परिणाम, प्लास्टिक का परिचय, प्लास्टिक और उसके प्रकार, प्लास्टिक का सफर, प्लास्टिक के दुष्परिणाम, प्लास्टिक के विकल्प, जमीन मेला से संबंधित गतिविधियां कराई गई। इस प्रशिक्षण में विकासखंड से आए बीआरजी शिक्षकों ने पूरी तन्मयता से प्रशिक्षण लिया। अंतिम दिवस एपीसी प्रशिक्षण वेंकट रमन द्वारा जिला स्तरीय प्रशिक्षण में बताई गई सभी बिंदुओं को विकासखंड स्तरीय प्रशिक्षण में बताते हुए यूथ एवं इको क्लब का बेहतर क्रियान्वयन करने हेतु प्रेरित किया गया।