छत्तीसगढ़ / बिलासपुर
स्कूलों में छत्तीसगढ़ी पढ़ाई की याचिका, हाईकोर्ट ने पूछा ‘याचिका’ को छत्तीसगढ़ी में क्या बोलते हैं… जानिए फिर क्या हुआ
बिलासपुर। प्रदेश के शासकीय स्कूलों में छत्तीसगढ़ी में शिक्षा देने की मांग को लेकर हाईकोर्ट में याचिका लगाई गई है. जिस पर सुनवाई करते हुए हाईकोर्ट के चीफ जस्टिस रमेश सिन्हा और जस्टिस एनके चंद्रवंशी वाली डीबी ने याचिकाकर्ता के वकील से पूछ लिया कि याचिका को छत्तीसगढ़ी में क्या बोलते हैं. इस पर जवाब नहीं मिलने पर कोर्ट ने कहा कि दायर याचिका की मंशा बेहतर है लेकिन अभी इसमें और रिसर्च करने की जरूरत है.
बिनोबानगर गायंत्री मदिर मे आज सैकङो के तादात पर नया राशनकार्ड वितरण किया गया
बिनोबानगर गायंत्री मदिर मे आज छत्तीसगढ योग आयोग के पुर्व सदस्य व पार्षद रविन्द्र सिंह के सफल निर्देश पर सैकङो के तादात पर नया राशनकार्ड वितरण किया गया। समान्य व बी पी एल राशनकार्ड वितरण शिविर हितग्राहीयो के लिए अभी और तीन दिनो के लिए रखा गया है। राशनकार्ड वितरण शिविर मे आज प्रमुख रुप से बिनोबानगर वार्ड क्रमांक 27 के वरिष्ठ पार्षद रविन्द्र सिंह ठाकुर शिवा मुदिलयार एस पी चतुर्वेदी हरीश तिवारी चन्द्रहास शर्मा उतम चटर्जी किशोरलाल गुप्ता विजय दुबे रजीत खनुजा रामु शुक्ला चन्द्रनाथ चटर्जी चन्द्रहास केशरवानी सजय दवे राघवेन्द्र सिंह राहुल दुबे प्रशांत पाण्ङेय संगीत मोईत्रा सतोष पाण्ङेय केशव गोरख सतोष चौहान सदीप मिश्रा सजय साहु अजय तिवारी ईशाक कुरैशी राकेश केशरीय जावेद खान राज चौहान विजय तिवारी ओमप्रकाश शर्मा शकिल खान राजेश जोसफ मार्गेट बेंजामिन निटु परिहार दिलीप साहु नरेंद्र सिंह विक्की नानवानी योगेश पिल्ले पियुष अग्रवाल दिनेश मुदिलयार गुङ्ङु चदेल अनिल चौहान छोटु बर्ङे राज चौहान कर्ण सिंह अब्दुल खालिद सन्नी चौहान उदय गंगवानी हरीश चेलकर मुकेश दुबे रितिक सिंह अदिति वर्मा पप्पु विष्ट विक्रम ध्रुव अजय गोस्वामी नेब्रोन मसीह राजा यादव मृत्युंजय तिवारी पिन्टु आङील आदि प्रबुद्ध जन उपस्थित थे।
स्वास्थ्य विभाग की 42 गाड़ियां होंगी नीलाम
बिलासपुर। स्वास्थ्य विभाग की कंडम 42 गाड़ियों को नीलाम करने एक बार फिर प्रक्रिया शुरू कर दी गई है। नीलामी प्रक्रिया के लिए सभी गाड़ियों को जांच कर तैयार कर लिया गया है। संभवत अगले सप्ताह गाड़ियों की नीलामी की जाएगी। राज्य शासन से अधिकृत कंपनी मेटल स्क्रैप कारपोरेशन लिमिटेड करेगी। इससे मिलने वाली राशि सीधे शासन के खाते में जाएगी। सरकंडा के नूतन चौक स्थित स्वास्थ्य विभाग परिसर में लगभग 30 कंडम एम्बुलेंस वाहनें हैं। इसमें संजीवनी एक्सप्रेस 108, महतारी एक्सप्रेस 102 समेत कुछ अन्य एम्बुलेंस शामिल हैं। इसी तरह जिला अस्पताल में 10 महतारी एक्सप्रेस और दो कंडम एम्बुलेंस हैं।
इन्हें नीलाम करने के लिए बीच-बीच में प्रक्रिया की जाती थी, लेकिन विभागीय दिक्कत की वजह से नीलामी की प्रक्रिया को पूरी नहीं हो सकी। अब इन कंडम गाड़ियों की नीलामी करने के निर्देश शासन स्तर पर मिल गए हैं। नीलामी प्रक्रिया पूरी करने शासन स्तर पर एक कंपनी बनाई गई है, अब वे ही इन गाड़ियों की नीलामी करेंगी और मिलनी वाली नीलामी राशि को सीधे शासन के खाते में डाल दिया जाएगा। मौजूदा स्थिति में स्वास्थ्य विभाग कंडम गाड़ियों का प्राकलन तैयार कर रहा है। इसके बाद रिपोर्ट कम्पनी को दिया जाएगा। इसके बाद कंपनी गाड़ियों को जल्द ही नीलाम करने की प्रक्रिया शुरू करेगी।
कॉलेज से घर जा रही छात्रा पर युवक ने चापड़ से किया जानलेवा हमला, युवती गंभीर
बिलासपुर। जिले में कॉलेज छात्रा पर सरेराह जानलेवा हमला करने का मामला सामने आया है। सहेली के साथ कॉलेज से पैदल घर लौट रही छात्रा पर एक युवक धारदार हथियार चापड़ से जानलेवा हमला कर दिया, जिससे छात्रा के गले में गंभीर चोट आई है। घायल छात्रा को इलाज के लिए सिम्स में भर्ती कराया गया है. मामला कोटा थाना क्षेत्र का है। पुलिस हमलावर युवक के खिलाफ जुर्म दर्ज कर उसकी तलाश कर रही है।
कोटा क्षेत्र की निवासी युवती कोटा स्थित निरंजन केशरवानी शासकीय कालेज में एमए प्रथम वर्ष की छात्रा है। उसी कालेज में खैरझींटी साजापाली निवासी योगेश साहू पढ़ाई कर रहा था. फाइनल ईयर में फेल होने के बाद उसने प्राइवेट परीक्षा दी थी। उस दौरान उसकी युवती से दोस्ती हो गई थी, लेकिन बाद में छात्र ने आरोपी युवक से बातचीत बंद कर दी थी।
रोज की तरह युवती पढ़ाई के लिए निरंजन केशरवानी कॉलेज कोटा गई हुई थी, जब वह कॉलेज से घर वापस जा रही थी। इसी दौरान अचानक योगेश साहू ने छात्रा पर जानलेवा हमला कर दिया. इस हमले में छात्रा के गले और सिर पर चोट आई है। युवक घटना को अंजाम देने के बाद फरार हो गया है। घायल छात्रा का अस्पताल में इलाज चल रहा है। वहीं पुलिस आरोपी युवक की तलाश में जुटी हुई है।
छह साल से गायब युवती को खोजकर ले आई पुलिस
बिलासपुर । कोटा पुलिस ने 6 साल पहले गायब हुई युवती को खोज निकाला है। पुलिस ने युवती को उसके प्रेमी के हवाले कर दिया। कोटा थाना प्रभारी टीपी नवरंग ने बताया कि क्षेत्र में रहने वाली 20 साल की युवती 2017 में घर में बिना बताए कहीं चली गई थी।
स्वजन ने इसकी शिकायत कोटा थाने में की। इस पर पुलिस गुम इंसान कायम कर युवती की तलाश कर रही थी। इस बीच युवती का कहीं पता नहीं चला। इधर पुलिस की टीम लगातार उसकी पतासाजी कर रही थी। बीते दिनों पता चला कि युवती गौरेला में रह रही है। इस पर थाना प्रभारी ने एक टीम भेजकर युवती को थाने बुलवाया। यहां पर युवती ने बताया कि उसका एक युवक से प्रेम प्रसंग चल रहा था। वह घर में बिना बताए अपने प्रेमी के साथ चली गई थी।
प्रेमी के साथ शादी कर वह गौरेला में रह रही है। बयान के बाद पुलिस ने युवती को उसके प्रेमी के हवाले कर दिया है। डांटने से नाराज किशोरी घर से भाग निकली, पुलिस ने खोज निकाला कोटा क्षेत्र के में रहने वाली 14 साल की किशोरी को स्वजन ने किसी बात को लेकर डांट लगा दी। इससे नाराज होकर 26 नवंबर की शाम किशोरी घर में बिना बताए कहीं चली गई।
स्वजन ने इसकी शिकायत कोटा थाने में की। नाबालिग के गायब होने की सूचना पर पुलिस ने अपहरण का मामला दर्ज कर किशोरी की तलाश शुरू कर दी। इस बीच पता चला कि किशोरी मध्यप्रदेश के बागेश्वरधाम में है। पुलिस की टीम नाबालिग को वहां से ले आई। बयान के बाद पुलिस ने किशोरी को स्वजन के हवाले कर दिया है।
देर रात तक परोसी जा रही थी शराब, तंत्रा बार का लाइसेंस रद्द
बिलासपुर । बिलासपुर के तंत्रा बार का दो दिनों के लिए लाइसेंस रद्द कर दिया गया है। दरअसल, आबकारी विभाग की टीम शहर में छापेमारी की कार्रवाई कर रही है। इस दौरान रात 11 बजे के बाद भी तंत्रा बार में शराब परोसी जा रही थी। मामले में कार्रवाई करते हुए आबकारी टीम ने बार का लाइसेंस रद्द कर दिया।
उल्लेखनीय है कि, शहर में देर रात तक बार खुले रहने और शराब परोसे जाने से असामाजिक तत्व सक्रिय हो जाते हैं। हाल ही में बार में मारपीट की कई घटनाएं हो चुकी हैं। शिकायतों के बाद से आबकारी विभाग ने कार्रवाई शुरू की है।
कलेक्टर ने सिम्स अस्पताल का किया आकस्मिक निरीक्षण
बिलासपुर। कलेक्टर अवनीश शरण ने सिम्स अस्पताल का आकस्मिक निरीक्षण किया। करीब घण्टे भर तक विभिन्न वार्डाे का दौरा कर अस्पताल की विभिन्न व्यवस्थाओं का जायजा लिया। कलेक्टर ने मरीजों की सुविधा के लिए 02 लिफ्ट जल्द शुरू करने कहा। उन्होंने इलाज कराने आये मरीजों से मुलाकात कर कुशलक्षेम पूछी। उन्होंने अस्पताल में सुरक्षा के मद्देनजर अस्पताल में पहले से मौजूद सीसीटीवी कैमरे व्यवस्थित करने और नए सीसीटीवी कैमरों के लिए प्रस्ताव बनाने कहा। अधीक्षक डॉ. एस के नायक भी उपस्थित थे। कलेक्टर ने अस्पताल में घुम-घुमकर व्यवस्थाएं देखी। कलेक्टर ने इलाज करा रहे मरीजों से चर्चा की। कुदुदंड से आई सावित्री यादव से मिल रहे इलाज, भोजन के बारे में पूछा । सावित्री बाई ने इलाज और भोजन पर संतुष्टि जताई। बीजा से आई कृष्णा बाई ने भी बताया कि बेहतर इलाज की सुविधा मिल रही है। डॉक्टर और कर्मचारी भी अच्छा व्यवहार करते हैं। उन्होंने टॉयलेट में नियमित साफ सफाई के निर्देश दिए। सुरक्षा के मद्देनजर सीसीटीवी कैमरों का प्रस्ताव बनाने कहा। सीसीटीवी कैमरे की मॉनिटरिंग के लिए कंट्रोल पैनल रूम बनाने कहा। अस्पताल के पीछे की बिल्डिंग के मरम्मत, पेंटिंग करवाने के निर्देश दिए। ट्रांसफार्मर जल्द हटवाने कहा।
कृषि विज्ञान केन्द्र बिलासपुर में स्वर्ण जयंती मशाल समारोह का आयोजन
बिलासपुर । कृषि विज्ञान केन्द्र में स्वर्ण जयंती मशाल यात्रा का आयोजन किया गया। यह समारोह देश भर के कृषि विज्ञान केन्द्रों द्वारा कृषि विज्ञान केन्द्रों की स्थापना के 50 वर्ष पूर्ण होने के उपलक्ष्य में मशाल यात्रा के रूप में मनाया जा रहा है। बिलासपुर में पंहुची मशाल को समारोह में कृषि विज्ञान केंद्र जांजगीर चांपा को सौंपा गया।
भारतीय कृषि अनुसंधान परिषद नई दिल्ली से निकली मशाल देश के प्रत्येक कृषि विज्ञान केन्द्रों से गुजरेगी इसी तारतम्य में स्वर्ण जयंती मशाल कृषि विज्ञान केन्द्र भाटापारा से 29-08-2024 को कृषि विज्ञान केन्द्र बिलासपुर पहुंची थी जिसे आज समारोह के दौरान अगली यात्रा के लिए कृषि विज्ञान केन्द्र जांजगीर-चांपा को सौंपा गया। कृषि विज्ञान केन्द्र बिलासपुर में आयोजित स्वर्ण जयंती मशाल यात्रा के दौरान जिले के कृषि विभाग के अधिकारियों का प्रशिक्षण कार्यक्रम एवं वैज्ञानिक परिचर्चा का भी आयोजन किया गया जिसमें 50 से अधिक अधिकारियों ने हिस्सा लिया। इस अवसर पर कृषि विज्ञान केन्द्र, बिलासपुर के वरिष्ठ वैज्ञानिक एवं प्रमुख डॉ- अरूण त्रिपाठी ने कृषि विज्ञान केन्द्रों के महत्व के बारे में विस्तारपूर्वक जानकारी दी। उन्होंने कहा कि आज कृषि विज्ञान केन्द्र के ही कारण आधुनिक कृषि तकनीक किसानों के खेतों तक पंहुच पा रही है और खाद्यान्न उत्पादन में देश आत्मनिर्भर हो पाया है व किसानों की आर्थिक दशा में सुधार हो रहा है। कृषि विज्ञान केन्द्र के वैज्ञानिक डॉ. अमित शुक्ला, हेमकांति बंजारे डॉ- एकता ताम्रकार जयंत साहू, इंजी- पंकज मिंज, डॉ- निवेदिता पाठक, डॉ- चंचला रानी पटेल एवं डॉ. स्वाति शर्मा द्वारा भी व्याख्यान दिया गया। कार्यक्रम को सफल बनाने में कृषि विभाग के अधिकारियों उपसंचालक कृषि पी.डी. हथेस्वर एवं सहायक संचालक कृषि अनिल कौशिक एवं कृषि विज्ञान केन्द्र से सुशीला ओहदार का विशेष योगदान रहा। कार्यक्रम का संचालन वैज्ञानिक डॉ- अमित शुक्ला ने किया।
डीईओ ने अनुकंपा नियुक्ति पूर्व मंगाई दावा-आपत्ति
बिलासपुर। जिला शिक्षा अधिकारी ने अनुकम्पा नियुक्ति के लिए प्राप्त आवेदनों की छानबीन के क्रम में सात दिवस के भीतर आमजनता से दावा आपत्ति मंगाई है। फिलहाल 3 आवेदकों ने अनुकम्पा नियुक्ति के लिए कार्यालय में आवेदन प्रस्तुत किया हैं।
डीईओ ने बताया कि मस्तूरी विकासखण्ड के शासकीय उच्चतर माध्यमिक शाला सीपत में भृत्य के पद पर कार्यरत स्व. घनश्याम यादव के परिवार से उनके पुत्र राहुल यादव, बिल्हा ब्लॉक के शासकीय उच्चतर माध्यमिक शाला बैमा नगोई में सहायक ग्रेड 03 के पद पर कार्यरत स्व. देवेन्द्र सिंह राठौर के परिवार से उनके पुत्र धर्मेंद्र सिंह राठौर एवं बिलासपुर के बंगाली पूर्व स्कूल में शिक्षक पद पर कार्यरत स्व. रिता रॉय के परिवार से उनके पुत्र प्रोसेनजीत रॉय ने अनुकम्पा नियुक्ति के लिए आवेदन दिए है।आमजनों की जानकारी में यदि दिवंगत शासकीय सेवकों के आश्रित परिवारों में यदि कोई सदस्य राज्य अथवा केन्द्र की शासकीय सेवा में कार्यरत होने की सूचना है, तो वे सात दिवस के भीतर पुरानी कम्पोजिट बिल्डिंग स्थित कक्ष क्र. 25, जिला शिक्षा अधिकारी कार्यालय में स्वयं उपस्थित होकर अथवा डाक के जरिए जानकारी दे सकते हैं ताकि नियमानुसार पात्र व्यक्ति को ही अनुकम्पा नियुक्ति का लाभ दिया जा सके।
नवरात्रि पर महिला सुरक्षा के लिए पुलिस ने बनाई ‘शक्ति’ टीम
बिलासपुर। शक्ति की आराधना के पर्व नवरात्रि के दौरान बिलासपुर पुलिस ने एक नई पहल की है। महिला सुरक्षा को प्राथमिकता देते हुए महिला पुलिस की एक विशेष टीम का गठन किया है, जिसे ‘शक्ति’ नाम दिया गया है। यह टीम नवरात्रि के दौरान आयोजित होने वाले विभिन्न धार्मिक और सांस्कृतिक कार्यक्रमों में सुरक्षा व्यवस्था को सुदृढ़ बनाएगी।
एएसपी उमेश कश्यप ने बताया कि शक्ति टीम के महिला सदस्य शहर के सभी पूजा पंडालों, डांडिया और गरबा कार्यक्रमों में तैनात रहेंगे। टीम का उद्देश्य असामाजिक तत्वों पर कड़ी निगरानी रखना और अव्यवस्था या शांति भंग करने वाले तत्वों के खिलाफ त्वरित कार्रवाई करना है। इस टीम में महिला पुलिसकर्मियों के साथ पुरुष पुलिसकर्मियों को भी शामिल किया गया है। इससे सुरक्षा व्यवस्था को और मजबूत होगी।
एएसपी ने शहरवासियों से अपील की है कि वे नवरात्रि के दौरान आयोजनों में सहयोग करें और आयोजन स्थल पर अपने स्वयंसेवक तैनात करें। स्वयंसेवक श्रद्धालुओं के लिए सुगम यातायात व्यवस्था सुनिश्चित करेंगे। साथ ही भीड़ प्रबंधन में पुलिस की सहायता करेंगे। आयोजनकर्ताओं को किसी भी असामाजिक गतिविधि या अव्यवस्था की स्थिति में तुरंत शक्ति टीम या पुलिस को सूचित करने निर्देश दिए गए हैं।
बाइक के टक्कर से बालक की मौत
बिलासपुर। पचपेड़ी क्षेत्र के ग्राम बेल्हा में तेज रफ्तार बाइक के चालक ने टक्कर मार दी। हादसे में बालक को गंभीर चोट आई। उपचार के दौरान उसकी मौत हो गई। हादसे की सूचना पर पुलिस ने शव कब्जे में लेकर पीएम कराया है। पचपेड़ी क्षेत्र के बेल्हा में रहने वाला सागर केंवट(12) बुधवार की सुबह दोस्तों के साथ मार्निंग वाक पर निकला था।
गांव में ही तेज रफ्तार बाइक के चालक ने बालक को टक्कर मार दी। इसके बाद बाइक का चालक वाहन लेकर भाग निकला। इधर बच्चों ने घटना की जानकारी उसके घर पर दी। इस पर स्वजन उसे लेकर अस्पताल गए। अस्पताल में उपचार के दौरान बालक ने दम तोड़ दिया। घटना की सूचना पर पुलिस ने शव कब्जे में लेकर पीएम कराया है।
सर्दी, खांसी व जुकाम से पीड़ित भेड़-बकरियों में से 80 प्रतिशत तक की नहीं बचती जान, अब टीका बचाएगा
बिलासपुर। पशु चिकित्सा विभाग से मिले आंकड़ों के अनुसार वर्तमान में जिले के एक लाख 34 हजार भेड बकरियों को मौसमी बीमारी सर्दी, खांसी और जुकाम से बचाने के लिए टीकाकरण अभियान की शुरुआत की है।
परिणाम बेहतर न आने पर निराश न हो, दुगुने मेहनत से करें प्रयास : कमिश्नर
दक्षता विकास प्रशिक्षण के तहत निगम कमिश्नर अमित कुमार और आईपीएस पूजा कुमार हुए छात्रों से रूबरू
बिलासपुर , जिला प्रशासन एवं स्कूल शिक्षा विभाग द्वारा बोर्ड परीक्षा परिणाम से उत्पन्न विद्यार्थियों के तनाव को दूर करने एवं आत्महत्या जैसे घातक कदम से बचाने हेतु फेसबूक लाइव कार्यक्रम- दक्षता विकास प्रशिक्षण 29 अप्रैल से 6 मई 2024 तक चलाया जा रहाहै। फेसबूक लाइव में श्री अमित कुमार, आई.ए.एस., आयुक्त नगर पालिक निगम बिलासपुर एवं संध्या 5 बजे पूजा कुमार, सी.एस.पी कोतवाली बिलासपुर द्वारा बच्चों, पालकों एवं शिक्षकों से सीधा संवाद किया गया।
अमित कुमार कमिश्नर नगर निगम ने फेसबुक लाईव में बच्चों को संबोधित करते हुए कमिश्नर नगर निगम ने कहा कि तैयारी करना और परीक्षा देना आपके हाथ में है। यदि परिणाम अपेक्षा से कम आता है तो उसे भूल कर बजाए दुखी होने के दुगने जोश के साथ आगे की तैयारी करे। पालकों से बात करते हुए अमित कुमार ने कहा कि हर पिता अपने बच्चे को डाक्टर, इंजीनियर बनने हेतु बच्चे के दिमाग में "बबल क्रिएट ' कर देते है। अपने एस्पेक्टेशन के आगे बच्चे की क्षमता और रूचि को ध्यान नही रखते। ध्यान रखिए कि हर बच्चे का पोटेंशियल और रूचि भिन्न-भिन्न होता है। अतः रांग बबल कियेट करने के बजाए बच्चे को आकाश में उन्मुक्त उड़ान भरने दीजिए। उन्होने थामस एल्वा एडिसन और एप्पल के फाउंडर स्टीव जान्स का उदाहरण देते हुए बताया कि ये बहुत बुरे छात्र और कर्मचारी थे जिन्हे स्कूल और कम्पनी से निकाल दिया गया था। किंतु इनके माता-पिता पाजिटिव एप्रोच के कारण इन्हें पूरे विश्व में इनकी पहचान है
शिक्षकों से बाते करते हुए श्री कुमार ने कहा कि बच्चों के अटेंशन पीरियड को बढ़ाकर उनका मन प्रबंधन एवं माइंड सेट करना जरूरी है। शिक्षक बच्चों के एक्सपैटेशन, एन्जाईटी और फीयर को पहचाने और असफल बच्चों से व्यक्तिगत बात करें। अंत में बच्चों के प्रश्नों का उत्तर देते हुए आयुक्त नगर निगम ने कहा कि एक रिजल्ट से न आपका कैरियर बनता है, न ही खत्म होता है। अतः कभी रूकना नही, थकना नही, बाधाऐं आयेंगी और नए चैलेंज को स्वीकार करना है। सफलता आपको अवश्य मिलेगी ।
फेसबुक लाईव में शाम को पूजा कुमार आईपीएस सी.एस.पी. कोतवाली ने बच्चों से संवाद करते हुए कहा परीक्षा के परिणाम के अलावा भी जीवन में बहुत कुछ है जीवन में बहुत सारे अवसर या संभावनाएं हैं, आत्मविश्वास बनाएं रखें और असफलता को स्वीकार करें। Csp पूजा कुमार ने बच्चो को बहुत से कैरियर विकल्पों के बारे में जानकारी दी, उन्होंने कहा कि अपनी असफलता को स्वीकार करना जरूरी है दूसरों से तुलना न करें और अपने भाग्य पर विश्वास करते हुए आगे कदम बढ़ाएं।
गौ माता की सेवा कर पेश की मिसाल
बिलासपुर,। सेवा की मिसाल पेश करने वाली संस्था शांता फाउंडेशन की सेवा में एक नया अध्याय जुड़ गया है। फाउंडेशन ने लगातार एक हजार दिनों से गो सेवा करने का काम पूरा किया है। संस्था के सदस्य लगातार एक हजार दिनों से हर दिन शहर में स्वतंत्र रूप से विचरण करने वाले गाय को गुड़ व रोटी खिलाने का काम करती आ रही है। इस सेवा का एक हजार दिन पूरा होना फाउंडेशन के लिए एक बड़ी उपलब्धि है। संस्था के फाउंडर नीरज गेमनानी का कहना है कि यह सेवा आगे भी निरंतर चलते रहेगी। शांता फाउंडेशन को मानव सेवा एवं गो सेवा के लिए जाना जाता है। यह मानव सेवा समय की मांग के अनुसार किया जा रहा है, जरूरतमंद लोगों को स्थिति के अनुरूप संस्था उन लोगों की सेवा करती है। जैसे बरसात में छतरी वितरण करना, ठंड के समय में गर्म कपड़ों का वितरण करना, गर्मी में ग्लूकोज वितरण, प्याऊ घर, फल वितरण आदि का कार्य निरंतर करते आ रहे है। नीरज गेमनानी बताते है कि गो माता को रोजाना गुड़ व रोटी खिलाने का सिलसिला इसलिए चालू किया गया कि शहर में रोजाना हजारों गे माता बेसहारा विचरण करती है, उन्हें खाने को कुछ खास नहीं मिलता है। वैसे कुछ लोग खाने को दे देते हैं, लेकिन इसके बाद भी बड़ी संख्या में गो माता इधर-उधर विचरण करते हुए खाने को थोड़ा बहुत जो मिल गया, उसी को खाकर रहती है। उनकी इस व्यथा को देखते हुए गो माता को रोटी व गुड़ खिलाने का सिलसिला शुरू किया गया। उनका कहना है कि शुरूआत में संस्था ने यह नहीं सोचा था कि इस सेवा को निरंतर जारी रखेंगे, लेकिन जैसे-जैसे रोजाना गो-माता को रोटी व गुड़ खिलाते गए वैसे ही मुझे और मेरी फाउंडेशन के सभी सदस्यों को आत्मीय सुख की प्राप्ति होगी लगी। इसी के बाद से हमारी कोशिश रही कि जब तक हमारे पास संसाधन है। इस सेवा कार्य को जारी रखेंगे और समय गुजरता गया और लगातार एक हजार दिन तक गो माता का सेवा करने का सौभाग्य हमें प्राप्त हुआ है। यह सेवा आगे भी निरंतर चलती रहेगी।
प्रधान आरक्षक की लाश पेड़ पर मिली
बिलासपुर, । सरकंडा थाने में पदस्थ हेड कांस्टेबल ने फांसी लगाकर खुदकुशी कर ली. मृतक प्रधान आरक्षक खाना खाने के बाद घर से टहलने निकला था, जो वापस घर नहीं लौटा. पुलिस उनकी तलाश करती रही. आधी रात को उनका शव घर के पीछे नीम पेड़ पर झूलता मिला. सरकंडा पुलिस मर्ग कायम कर मामले की जांच कर रही है. मोपका निवासी लखन सिंह मेश्राम सरकंडा थाने में प्रधान आरक्षक के पद पर कार्यरत था. थाने में उसे मालखाने की जिम्मेदारी दी गई थी. बताया जा रहा है कि वे किसी बात को लेकर परेशान थे. ड्यूटी से लौटने के बाद रात 11 बजे खाना खाकर टहलने की बात कहते हुए घर से निकला. इसके बाद घर के पीछे नीम पेड़ पर रस्सी बांधी और फांसी के फंदे पर झूल गए. रात 1 बजे तक उनके घर नहीं लौटने पर परिजनों की चिंता बढ़ गई. परिजनों ने घटना की सूचना सरकंडा थाने को दी. पुलिस की टीम उनकी तलाश में जुटी. रात करीब 3 बजे प्रधान आरक्षक लखन मेश्राम का शव फांसी के फंदे पर लटका मिला. प्रधान आरक्षक के आत्महत्या की वजह का अब तक खुलासा नहीं हो सका है, पुलिस मामले के जांच में जुटी है.
बिलासपुर : कलेक्टर ने जनदर्शन में सुनी आम लोगों की समस्याएं
बिलासपुर, 04 मार्च 2024
कलेक्टर श्री अवनीश शरण ने आज साप्ताहिक जनदर्शन में दूर-दराज से आये ग्रामीणों, किसानों, बुजुर्गो और महिलाओं की समस्याओं को बड़े इत्मीनान से सुना। कुछ समस्याओं का निराकरण मौके पर ही किया गया और कुछ समस्याओं के जल्द निराकरण के लिए कलेक्टर ने अधिकारियों को निर्देश दिए। आज जनदर्शन में निजी एवं सामूहिक समस्याओें से संबंधित लगभग सवा सौ आवेदन मिले।
साप्ताहिक जनदर्शन में शहीद मंगल पांडे वार्ड निवासी श्रीमती लक्ष्मी वैध ने बीपीएल राशन कार्ड के लिए आवेदन दिया, उनकी मांग पर तुरंत राशन कार्ड बनवाकर कलेक्टर ने उन्हें सौंपा। विकासखण्ड कोटा के ग्राम पंचायत रानीगांव के सरपंच ने उपस्वास्थ्य केन्द्र की मांग की। उस्लापुर के श्री मोहन नवरंग ने मिसल संबंधी जानकारी दिलाने गुहार लगाई। इस मामले को एसडीएम तखतपुर को सौंपा। तखतपुर ब्लाॅक के सलईया ग्राम पंचायत की मां दुर्गा महिला स्व सहायता समूह की महिलाओं ने पशु शेड बनवाने की मांग की। बिटकुली के किसान श्री श्रीकांत वर्मा ने प्रधानमंत्री किसान सम्मान निधि दिलवाने की गुहार लगाई। कलेक्टर ने उप संचालक कृषि को मामले को सौंपते हुए आवश्यक कार्रवाई के निर्देश दिए।
इसी प्रकार श्री शंकर राव आहेर ने पांच माह से लंबित पेंशन भुगतान दिलवाने की मांग की। उन्होंने बताया कि वे बिल्हा के शासकीय सामुदायिक स्वास्थ्य केन्द्र से औषधालय सेवक के पद से 3 जून को सेवा निवृत्त हुए बावजूद इसके उन्हें पेंशन की राशि नहीं मिली है। तखतपुर तहसील के ग्राम कुंवा निवासी श्री संतोष कुमार साहू ने अरपा भैंसाझार परियोजना के तहत अधिग्रहित भूमि का मुआवजा दिलाने की मांग की। इस मामले को एसडीएम तखतपुर देखेंगे। इमलीभाठा बन्धवापारा निवासी श्री लिंकेश साहू एवं अन्य लोगों ने जल निकासी, नाली और सड़क निर्माण करवाने की मांग की। कलेक्टर ने मामले को नगर निगम कमिश्नर को सौंपा। डिपरापारा वार्ड नम्बर 37 निवासी श्रीमती मनीषा झा ने निराश्रित पेंशन दिलाने आवेदन दिया। कलेक्टर ने आवेदन को संयुक्त संचालक समाज कल्याण को सौंपते हुए आवश्यक कार्रवाई के निर्देश दिए।
लंबे समय से एक ही थाने में जमे पुलिस कर्मियों का तबादला, देखें आदेश
बिलासपुर (। जिले में पुलिस विभाग में बड़े पैमाने पर फेरबदल हुआ है। जिले के आरक्षक, प्रधान आरक्षक समेत 356 पुलिसकर्मियों को इधर से उधर किया गया है। इसका आदेश एसपी रजनेश सिंह ने जारी किया। बताया जा रहा कि लंबे समय से एक ही थाने में जमे पुलिस कर्मियों का ट्रांसफर किया गया है।