मनरेगा योजना : मिश्रित वृक्षारोपण कार्य से योगेश की बदली तकदीर
धमतरी। महात्मा गांधी राष्ट्रीय ग्रामीण रोजगार गारंटी योजना के तहत जिले के धमतरी विकासखण्ड के ग्राम पंचायत देवरी में मिश्रित वृक्षारोपण कार्य होने से योगेश चन्द्राकर की तकदीर बदल गई। एक ओर योगेश के जीवन में खुशहाली आयी दूसरी ओर आर्थिक रूप से समृद्ध हुए। किसानी करना और आजीविका संवर्धन के लिए नये नये कार्यों को मेहनत के बल से सिरजाना योगेश के फितरत में है। इनकी बेहतरी और खुशहाली से घर को सशक्त और स्वर्ग बनाया जा सकता है। इस मर्म को समझकर देवरी निवासी योगेश चन्द्राकर ने महात्मा गांधी राष्ट्रीय ग्रामीण रोजगार गारंटी योजना के तहत अधिकाधिक आर्थिक उपार्जन के लिए मिश्रित वृक्षारोपण कार्य में अंतरवर्तीय फसल टमाटर, बैगन, धनिया, मिर्च, फूलगोभी, प्याजभाजी लेने का फैसला लिया। इसी का परिणाम है कि मिश्रित वृक्षारोपण कार्य में अंतरवर्तीय फसल को आमदनी का जरिया मानते हुए परिवार को समृद्धि की ओर ले रहा है। मनरेगा योजना के तहत ग्राम पंचायत देवरी के किसान योगेश चन्द्राकर आर्थिक रूप से सशक्त होकर तेजी से पुष्पित और पल्लवित होने लगे हैं । क्षेत्र के किसानों के लिए एक उदाहरण बने हुए हैं।
जिला मुख्यालय से ग्राम पंचायत देवरी की दूरी 30 किलोमीटर है। महात्मा गांधी राष्ट्रीय ग्रामीण रोजगार गारंटी योजना अंतर्गत राशि - 13.85 लाख रूपये की प्रशासकीय स्वीकृति से कुल पांच एकड़ भूमि में मिश्रित वृक्षारोपण कार्य कराये गये हैं। इस योजना के तहत सीताफल, आंवला, मुनगा, केला, पपीता, अमरुद, नीबू, कटहल, हल्दी, बोहार भाजी, आम, जामुन, बेर एवं करौंदा जैसे विभिन्न प्रजाति के पौधे रोपण होने से किसान योगेश चन्द्राकर को अर्थव्यवस्था में वृद्धि के लिए नई जिंदगी मिली है। साथ ही साथ चेहरे पर मुस्कान बिखेरकर उन्हें आत्मनिर्भर बना दिया। अब परिवार की अर्थव्यवस्था को सुदृढ़ बनाने में मदद मिलेगी।
लाभान्वित हितग्राही योगेश चन्द्राकर ने बताया कि कड़ी मेहनत, दृढ़ निश्चय और जीवन में कुछ कर गुजरने की जज्बा से मिश्रित वृक्षारोपण कार्य में अंतरवर्ती फसल उत्पादन कर मेहनत को सार्थक कर दिखाया। घर के उपयोगी के अलावा सब्जी विक्रय से 10 हजार रूपये प्रतिमाह की आमदनी से परिवार का पालन पोषण बेहतर ढंग से किया जा रहा है।

पंजीयन टीम को अनेक पात्र वरिष्ठ नागरिको का आधारकार्ड अपडेट नही होने के कारण, कार्ड पंजीयन करने मे दिक्कत आ रही है। इसके मद्देनजर मुख्य चिकित्सा एवं स्वास्थ्य अधिकारी डॉ.कौशिक ने ऐसे पात्र हितग्राही (वरिष्ठ नागरिक 70-70+) को नजदीकी आधार सेवा केन्द्र मे जाकर अपने आधार कार्ड मे घर या स्वयं का ही कोई एक एक्टीव मोबाइल नम्बर को लिंक कराने कहा गया है, जो कि आगामी 2-4 अथवा 24 घंटे के भीतर अपडेट हो जाता है। इस प्रकार आयुष्मान वय वंन्दना योजना के अलावा शासन की विभिन्न योजनाओ का लाभ सुगमता से प्राप्त किया सकेगा। वरिष्ठ नागरिको को संयुक्त रुप से अतिरिक्त 5 लाख रूपये का टाप-अप योजनांतर्गत प्राप्त होगा, जो कि परिवार के अन्य सदस्यो द्वारा योजनांतर्गत उनकी पात्रता के अनुसार प्रस्तावित बीमा कवर का आंशिक या पूर्ण उपयोग कर लेने के बाद भी वरिष्ठ नागरिको को प्रदान किया जायेगा। कलेक्टर सुश्री नम्रता गांधी ने जिले के सभी वरिष्ठ नागरिको को जल्द से जल्द अपने नजदीकी स्वास्थ्य केन्द्र या च्वाइस सेंटर, आधार सेवा केन्द्र मे उपस्थित होकर आयुष्मान वय वन्दना कार्ड पंजीयन कराकर योजना का लाभ लेने की अपील की है । इसके लिए अनिवार्य दस्तावेज आधारकार्ड एंव आधार लिंक मोबाइल नम्बर प्रस्तुत करना होगा।