छत्तीसगढ़ / धमतरी
श्री राम मंदिर के प्राण प्रतिष्ठा की दिव्य स्मृति को राम पुस्तिका बनाएगी चीरस्थाई-: प्रीतेश गांधी*
राम नाम लिखने हेतु 30 हजार रामकुंजी का कथा वाचक श्री रमेश भाई ओझा ने किया शुभारंभ
95 लीटर महुआ शराब जब्त
धमतरी । कलेक्टर नम्रता गांधी के निर्देश पर जिले में अवैध शराब के विरुद्ध लगातार कार्यवाही की जा रही है। इसी कड़ी में आज जिला आबकारी अधिकारी प्रभाकर शर्मा के मार्गदर्शन मे ग्राम सलोनी के मुडहौर नाला के पास नगरी ब्लाक में कार्यवाही करते हुए 95 लीटर महुआ शराब जब्त किया गया एवं लगभग 1800 किलो महुआ लाहन जब्त कर नष्ट किया गया।
इसके साथ ही अज्ञात आरोपी के ख़िलाफ़ आबकारी अधिनियम की धारा 34(2), 34(1) च के तहत कार्यवाही की गयी। इस अवसर पर सहायक जिला आबकारी अधिकारी प्रदुमन नेताम, आबकारी उप निरीक्षक अजय मारकण्डे , दयाराम गोटे, आशीष ध्रुव,आबकारी प्रधान आरक्षक मुरली सोनी ,राजेश यादव, आबकारी आरक्षक प्रशांत यादव सहित अन्य अधिकारी, कर्मचारी उपस्थित रहे।
आरक्षक भर्ती, 793 अभ्यर्थियों का हुआ शारीरिक दक्षता परीक्षा
धमतरी। पुलिस लाईन रूद्री में आज पुलिस आरक्षक संवर्ग भर्ती परीक्षा प्रक्रिया में पुलिस अधीक्षक आंजनेय वार्ष्णेय एवं भर्ती कमेटी के सदस्यों की उपस्थिति में गरियाबंद जिले के 2000 अभ्यर्थियों को बुलवाया गया था। जिसमें लगभग 885 अभ्यर्थी उपस्थित हुए जिनके दस्तावेजों की छानबीन परिक्षण किया गया एवं नाप जोक किया गया।
जिसमें 92 अभ्यर्थी अपात्र पाये गए। 793 अभ्यर्थी ही पात्र पाये गये जिनका 100 मीटर दौड़,800 मीटर दौड़,गोला फेंक,लंबी कूद,ऊची कूद सहित शारिरिक दक्षता का परीक्षा लिया गया है।
कुछ अपात्र एवं कुछ अभ्यर्थी के दस्तावेज में खामी पाये गए हैं,उन अभ्यर्थियों द्वारा दावा आपत्ति (अपील) की जा रही है जिसका पुलिस अधीक्षक धमतरी एवं भर्ती कमेटी द्वारा लगातार निराकरण किया जा रहा है।
(01)- उपरोक्त पुलिस भर्ती प्रक्रिया पूर्णतः कम्प्यूटरीकृत है।
(02) छत्तीसगढ़ जिला पुलिस बल भर्ती में पूर्णतः पारदर्शिता बरती जा रही है आप किसी के भी झांसे में ना आयें।
(03) पुलिस भर्ती कराने के नाम पर कोई व्यक्ति पैसे की मांग करता है तो ऐसे लोगों की सूचना तत्काल धमतरी पुलिस को दें उस पर वैधानिक कार्यवाही की जायेगी।
(04) यदि कोई अभ्यर्थी छत्तीसगढ़ पुलिस आरक्षक भर्ती हेतु पैसा देते है एवं भर्ती कराने के लिए कोई पैसा लेते है,तो दोनों के उपर कानूनी कार्यवाही की जावेगी और उस अभ्यर्थी को पुलिस भर्ती की प्रक्रिया से अलग किया जावेगा।
रामेश्वर साहू को मिली डॉक्ट्रेट की उपाधि
धमतरी । छत्तीसगढ़ से सिहावा क्षेत्र के उमरगांव के किसान परिवार के रामेश्वर साहू ने पीएचडी की डिग्री प्राप्त की है। रामेश्वर साहू ने इंदिरा गांधी कृषि विश्वविद्यालय से छत्तीसगढ़ राज्य में कृषि मशीनीकरण पर कृषि यंत्र सेवा केंद्रो के प्रभाव पर एक अध्ययन विषय पर शोध कार्य के लिए कृषि विस्तार विषय में डॉक्टर की उपाधि प्रदान की गई है। यह शोध कार्य उन्होंने शोध निर्देशक डॉ. आर. एस. सेंगर प्राध्यापक के मार्गदर्शन में पूर्ण किया। इस मौके पर सभी परिचित एंव परिजन ने उन्हें शोध कार्य के लिए शुभकामनाएं दी।
इस पर रामेश्वर ने कहा कि किसी भी कार्य सफलता पाने के लिए लगन और कार्य करने के लिए मेहनत व कुशल मार्गदर्शक की आवश्यकता होती है। शोध कार्य में मेरे माता- पिता और समस्त प्राध्यापक, गुरुओं का प्रदत्त अप्रत्यक्ष रूप से सहयोग एंव मार्गदर्शन मिला है। शोध कार्य में उन्हें बहुत ही कठिनाइयों का सामना करना पड़ा, ऐसे समय में उनके गुरुओं ने सहयोग ने आगे बढ़ने को प्रेरित किया है। जिसका परिणाम आज मुझे मिला है।
मनरेगा योजना : मिश्रित वृक्षारोपण कार्य से योगेश की बदली तकदीर
धमतरी। महात्मा गांधी राष्ट्रीय ग्रामीण रोजगार गारंटी योजना के तहत जिले के धमतरी विकासखण्ड के ग्राम पंचायत देवरी में मिश्रित वृक्षारोपण कार्य होने से योगेश चन्द्राकर की तकदीर बदल गई। एक ओर योगेश के जीवन में खुशहाली आयी दूसरी ओर आर्थिक रूप से समृद्ध हुए। किसानी करना और आजीविका संवर्धन के लिए नये नये कार्यों को मेहनत के बल से सिरजाना योगेश के फितरत में है। इनकी बेहतरी और खुशहाली से घर को सशक्त और स्वर्ग बनाया जा सकता है। इस मर्म को समझकर देवरी निवासी योगेश चन्द्राकर ने महात्मा गांधी राष्ट्रीय ग्रामीण रोजगार गारंटी योजना के तहत अधिकाधिक आर्थिक उपार्जन के लिए मिश्रित वृक्षारोपण कार्य में अंतरवर्तीय फसल टमाटर, बैगन, धनिया, मिर्च, फूलगोभी, प्याजभाजी लेने का फैसला लिया। इसी का परिणाम है कि मिश्रित वृक्षारोपण कार्य में अंतरवर्तीय फसल को आमदनी का जरिया मानते हुए परिवार को समृद्धि की ओर ले रहा है। मनरेगा योजना के तहत ग्राम पंचायत देवरी के किसान योगेश चन्द्राकर आर्थिक रूप से सशक्त होकर तेजी से पुष्पित और पल्लवित होने लगे हैं । क्षेत्र के किसानों के लिए एक उदाहरण बने हुए हैं।
जिला मुख्यालय से ग्राम पंचायत देवरी की दूरी 30 किलोमीटर है। महात्मा गांधी राष्ट्रीय ग्रामीण रोजगार गारंटी योजना अंतर्गत राशि - 13.85 लाख रूपये की प्रशासकीय स्वीकृति से कुल पांच एकड़ भूमि में मिश्रित वृक्षारोपण कार्य कराये गये हैं। इस योजना के तहत सीताफल, आंवला, मुनगा, केला, पपीता, अमरुद, नीबू, कटहल, हल्दी, बोहार भाजी, आम, जामुन, बेर एवं करौंदा जैसे विभिन्न प्रजाति के पौधे रोपण होने से किसान योगेश चन्द्राकर को अर्थव्यवस्था में वृद्धि के लिए नई जिंदगी मिली है। साथ ही साथ चेहरे पर मुस्कान बिखेरकर उन्हें आत्मनिर्भर बना दिया। अब परिवार की अर्थव्यवस्था को सुदृढ़ बनाने में मदद मिलेगी।
लाभान्वित हितग्राही योगेश चन्द्राकर ने बताया कि कड़ी मेहनत, दृढ़ निश्चय और जीवन में कुछ कर गुजरने की जज्बा से मिश्रित वृक्षारोपण कार्य में अंतरवर्ती फसल उत्पादन कर मेहनत को सार्थक कर दिखाया। घर के उपयोगी के अलावा सब्जी विक्रय से 10 हजार रूपये प्रतिमाह की आमदनी से परिवार का पालन पोषण बेहतर ढंग से किया जा रहा है।
जिले के सौर संयंत्रों का निरीक्षण किया सीईओ क्रेडा, रायपुर ने
धमतरी । मुख्य कार्यपालन अधिकारी क्रेडा, रायपुर राजेश सिंह राणा ने 26 दिसम्बर को धमतरी जिले में सौर संयंत्रों का निरीक्षण किया।
इस दौरान विकासखण्ड कुरूद में स्थापित सौर संयंत्रों का मुआयना किया गया, जिसमें सर्वप्रथम पीएमश्री स्कूल में लगे 2.4 किलोवॉट संयंत्र का निरीक्षण के दौरान स्कूल शिक्षिका से संयंत्र की कार्यशीलता संबंधी चर्चा की गई। शिक्षिका द्वारा संयंत्र के सुचारू रूप से कार्यशील होने की जानकारी दी गई। इसके बाद ग्राम गाड़ाडीह में जल जीवन मिशन फेस-II योजना अंतर्गत स्थापित 1Hp/1200/10000ltr Tank/12Mtr क्षमता के संयंत्र का निरीक्षण किया गया, जिसमें संयंत्र कार्यशील पाया गया।
इसके बाद उन्होंने सौर सुजला योजना फेस-VII अंतर्गत हितग्राही रमन कुमार साहू के खेतों में स्थापित सोलर पंप 03Hp/DC/sub क्षमता का निरीक्षण किया।
उक्त हितग्राही द्वारा सोलर पंप में लगे आरएमएस सिस्टम का उपयोग मोबाईल के माध्यम से अन्य शहरों या अन्य स्थल में ही रह कर सोलर पंप को बंद एवं चालू कर संयंत्र को सुचारू रूप संचालन किया जा रहा है, जिसे सीईओ राणा द्वारा सभी किसानों को उपयोग करने हेतु जागरूक करने निर्देश दिये गये।
साथ ही उक्त हितग्राही के गौठान में स्थापित 03 घनमीटर क्षमता के बायोगैस संयंत्र का निरीक्षण करने पर हितग्राही द्वारा बताया गया कि उनके बायोगैस संयंत्र से प्राप्त गोबर खाद का उपयोग वे फसलो में जैविक खाद के रूप में कर रहे है, जिससे उनकी आमदनी में इजाफा हुआ है।
इसके साथ ही बायोगैस संयंत्र से प्राप्त गैस से 12 से 15 लोगों का भोजन प्रतिदिन तैयार किया जाता है, जिससे एलपीजी गैस की बचत हुई है।
इसके बाद सीईओ क्रेडा राणा द्वारा ग्राम कुहकुहा मे सौर सुजला योजना फेस-VIII अंतर्गत शिवदयाल पटेल के घर मे स्थापित 03Hp/DC/Sub क्षमता के सोलर पंप एवं 03 घनमीटर क्षमता के बायोगैस संयंत्र का निरीक्षण किया गया।
इस अवसर पर किसान ने बताया कि सोलर पंप व बायोगैस संयंत्र का उपयोग कर बिना अतिरिक्त लागत के उत्पादन किया जा रहा है एवं सब्जियां बाजार में विक्रय कर लाभ लिया जा रहा है। इस मौके पर सीईओ राजेश सिंह राणा ने सौर समाधान एप्प को मोबाईल में डाउनलोड करने एवं सोलर संबंधी शिकायत को एप्प के माध्यम से पंजीयन करने संबंधी जानकारी दी।
सुशासन का एक साल, छत्तीसगढ़ हुआ खुशहाल :
सुशासन का एक साल, छत्तीसगढ़ हुआ खुशहाल : कल धमतरी दौरे पर रहेंगे सीएम साय, स्वामित्व कार्ड आबादी के अधिकार अभिलेखों का करेंगे वितरण
'पेड़ लगाओगे तभी तो फल खाओगे' अभियान से दंपती ने जगाई पर्यावरण संरक्षण की अलख
हरेंद्र कुमार मगेंद्र, धमतरी। छत्तीसगढ़ का धमतरी जिला, जहां एक दंपती ने पर्यावरण संरक्षण के लेकर शिक्षा और कृषि इन तीनों ही क्षेत्रों में अपनी इच्छाशक्ति और बदलाव के संकल्प के साथ एक पहल की। शुरुआत में अपनी बंजर पड़ी जमीन पर सैकड़ों फलों के पौधे लगाए। जैविक खेती का सहारा लिया और बंजर पड़े खेतों को फलों का बगीचा बना दिया।
दोनों इतने से ही नहीं रुके। स्कूली बच्चों को शिक्षा के साथ पर्यावरण संरक्षण के लिए भी प्रेरित किया। इसके लिए उन्होंने अपने बाग में उगाए फलों को बेचा नहीं बल्कि स्कूलों में ही फलों का वितरण शुरू किया। इससे शुरुआत हुई 'पेड़ लगाबो तभे तो फल खाबो' अभियान की। तीन वर्ष में यह अभियान आगे बढ़ चुका है और अब तक एक हजार शिक्षकों व विद्यार्थियों इससे जुड़ चुके हैं। स्वप्रेरणा से विद्यार्थियों ने पांच हजार फलदार पौधे लगाए हैं।
शासकीय सेवा में कार्यरत मगरलोड ब्लाक के ग्राम भैंसमुंडी निवासी तुमनचंद साहू के पास साढ़े तीन एकड़ की बंजर जमीन थी। उनकी गोशाला में शुरुआत में 25 गाय थी। यहां से निकले 50 ट्राली गोबर खाद को अपने बंजर खेत में डाला। इससे खेत उपजाऊ बन गया। इसके साथ ही केंचुआ खाद बनाकर पौधों में डालना शुरू किया। अब तक एक लाख किलो केंचुआ खाद बना चुके हैं।दो एकड़ जमीन पर उन्होंने 1,100 से अधिक फलदार पौधे लगाए है। इनमें अमरूद, केला, आम, चीकू, नारियल, जामुन, कटहल, मूंगा, चंदन, नीम आदि शामिल है। इन पौधों को सिंचित करने, जल संरक्षण और जीव संरक्षण के लिए आधे एकड़ में तालाब बनवाया। आधे एकड़ में जैविक पर्यावरण को बचाने गोशाला और आधे एकड़ में जैविक खेती कर रहे है। उनके बगीचे में सैकड़ों पक्षी रहते है। तुमनचंद रोजाना स्कूली बच्चों के साथ ग्रामीणों को भी अमरूद बांटते हैं। वे बच्चों को चंदन, पपीता, काली हल्दी व नारियल के सात हजार पौधे वितरित चुके हैं। जिन्हें शिक्षकों और विद्यार्थियों ने लगाया है।पर्यावरण प्रेमी तुमनचंद का कहना है कि हम समाज को जितना दान देंगे, उतना समाज का उत्थान होगा। बचपन से मेरा प्रकृति से लगाव था। आज प्रकृति ने सेवा करने का मौका दिया है, इसलिए हम लगातार प्रयास कर रहे है। शासकीय विद्यालय में शिक्षिका रंजीता तुमनचंद साहू बताती हैं कि जलवायु परिवर्तन आज वैश्विक स्तर की समस्या बनी हुई है। इसलिए 'पेड़ लगाबो तभे तो फल खाबो' अभियान से पर्यावरण को बचाने का प्रयास कर रहे है। वह 100 से अधिक निजी व सरकारी स्कूलों के बच्चों, आंगनबाड़ी केंद्रों में फल बांट चुके हैं। साहू दंपती अपने वेतन का आधा हिस्सा खर्च कर पोषण, पर्यावरण संरक्षण और जीव रक्षा के साथ खुशियां बांटने का काम कर रहे है।
स्कूल में गूंजता है 'फल खाबो' का नारा
अपने-अपने हाथों में अमरूद के फल लेकर उत्साहित बच्चों ने नारा लगाया- 'पेड़ लगाबो तभे तो फल खाबो'। यानी पेड़ लगाओगे, तभी तो फल खाओगे। यह दृश्य पांच दिसंबर को शासकीय प्राथमिक शाला और हाईस्कूल शंकरदाह का था। दसवीं के सुरेखा बंजारे, केशरी ध्रुव, संध्या सिन्हा, नोयल कंवर और सातवीं के डिकेश कुमार देवांगन, अरमान साहू ने कहा कि हम पौधे लगाएंगे, पौधों की रक्षा करेंगे और फल खाएंगे और दूसरों को भी खिलाएंगे।
संस्था के प्राचार्य एचएल कुर्रे और प्रधानपाठक ईश्वरी दयाल साहू ने कहा कि सभी बच्चे और कर्मचारी भी पेड़ लगाएंगे। साहू दंपती फल वितरण के साथ ही बच्चों को पर्यावरण संरक्षण के लिए ही प्रेरित नहीं कर रहे हैं। अच्छी शिक्षा के लिए दोनों ने 100 से अधिक स्कूलों में अपने खर्च पर स्मार्ट टीवी लगवाया है। साथ ही स्कूलों में स्मार्ट गणित वर्णमाला, छत्तीसगढ़ी वर्णमाला का कैलेंडर भी बांटते हैं।
सुशासन के एक वर्ष के उपलक्ष्य में जिले के 83 रक्तदाताओं ने किया रक्तदान
धमतरी । राज्य सरकार के एक साल होने के उपलक्ष्य में जिले में सुशासन का एक साल, छत्तीसगढ़ हुआ खुशहाल कार्यक्रम और गतिविधियां आयोजित की जा रही हैं। इसी कड़ी में स्वास्थ्य विभाग द्वारा रक्तदान शिविरों का अयोजन किया जा रहा है। इस अवसर पर जिले के कुल 83 रक्तदाताओं द्वारा रक्तदान किया गया। इनमें दो दिसम्बर को प्राथमिक स्वास्थ्य केन्द्र आमदी में 13 रक्तदाता, 12 दिसम्बर को शासकीय नारायण राव मेघावाले कन्या महाविद्यालय में लगे शिविर में 4 रक्तदाता, 16 दिसम्बर को सामुदायिक स्वास्थ्य केन्द्र मगरलोड में 9 और सामुदायिक स्वास्थ्य केन्द्र नगरी में 17 दिसम्बर को 43 रक्तदाताओं ने रक्तदान किया। इसी तरह 19 दिसम्बर को सामुदायिक स्वास्थ्य केन्द्र गुजरा में 4 रक्तदाता और 20 दिसम्बर को पुरानी मंडी कुरूद में आयोजित शिविर में 10 रक्तदाताओं ने रक्तदान किया।
असिस्टेंट इलेक्ट्रिशियन प्रशिक्षण के लिए आवेदन 30 दिसम्बर तक
धमतरी । औद्योगिक प्रशिक्षण संस्था भखारा में मुख्यमंत्री कौशल विकास योजना के तहत असिस्टेंट इलेक्ट्रिशियन में निःशुल्क प्रशिक्षण दिया जाएगा। संस्था के प्राचार्य ने बताया कि दसवीं पास इच्छुक व्यक्ति संबंधित शैक्षणिक योग्यता की अंकसूची की छायाप्रति के साथ आवेदन 30 दिसम्बर तक संस्था में उपस्थित होकर जमा किया जा सकता है।
मुख्यमंत्री कन्या विवाह योजना के तहत 40 जोड़ों का होगा सामुहिक विवाह
धमतरी । प्रदेश में मुख्यमंत्री विष्णुदेव साय के सुशासन के एक साल पूर्ण होने के उपलक्ष्य में धमतरी जिले के तीनो विधानसभा मुख्यालयों में महतारी वंदन योजना से लाभान्वित हितग्राहियों को सम्मानित करने हेतु 23 दिसम्बर को एक दिवसीय कार्यक्रम का आयोजन किया जा रहा है।
जिला कार्यक्रम अधिकारी महिला एवं बाल विकास विभाग धमतरी श्रीमती जगरानी एक्का ने बताया कि धमतरी विधानसभा में विंध्यवासिनी मंदिर के पीछे नगरपालिक निगम सामुदायिक भवन, कुरूद विधानसभा में नया कृषि उपज कुरूद तथा विधानसभा नगरी में स्वामी आत्मानंद शासकीय विद्यालय परिसर नगरी में कार्यक्रम आयोजित किया जाएगा।
इसके साथ ही कुरूद विधानसभा में सुशासन कार्यक्रम के साथ-साथ 40 जोड़ों का मुख्यमंत्री कन्या सामुहिक विवाह योजना अंतर्गत विवाह भी सम्पन्न होगा। इसके साथ ही बिटिया सम्मान, आधार कैम्प, सुकन्या समृद्धि खाता खोलने हेतु कैम्प, प्रश्नोत्तरी, सफलता की कहानी, बाल विवाह मुक्त धमतरी हस्ताक्षर अभियान, बेटी बचाओ बेटी पढ़ाओ हस्ताक्षर अभियान, महिलाओं के मनोरंजन हेतु कुर्सी दौड़ इत्यादि कार्यक्रम कराया जाएगा।
राष्ट्रीय ग्रामीण आजीविका मिशन (बिहान) की हुई समीक्षा बैठक
धमतरी । जिला पंचायत सभाकक्ष में मुख्य कार्यपालन अधिकारी सुश्री रोमा श्रीवास्तव ने राष्ट्रीय ग्रामीण आजीविका मिशन योजना (बिहान) की समीक्षा बैठक जनपद पंचायत सीईओ को निर्देशित किया कि लखपति दीदी योजना के तहत राज्य द्वारा प्राप्त लक्ष्य अनुरूप प्रथम एवं द्वितीय तिमाही की ऑनलाईन मैपिंग एवं डीएआर एंट्री को एक सप्ताह के भीतर प्रगति लाना सुनिश्चित करें। साथ ही सभी लखपति दीदी को लाभान्वित करने लाईन डिपार्टमेंट के साथ बी.एल.बी.सी. का बैठक आयोजन कर विभागीय योजनाओं एवं बैंक लिंकेज से जोड़कर लाभान्वित करने के निर्देश सीईओ जिला पंचायत ने दिये।
एसवीइपी में कार्यरत् सीआरपी ईपी कैडर को अपने कार्यों में हितग्राहियों का इंटरप्राइजेस लोन बैंक लिंकेज (मुद्रा लोन/स्वयं सिध्दा) के माध्यम से कराई जावें। तथा वर्तमान लक्ष्य अनुरूप प्रगति न होने के कारण सीआरपी ईपी का प्रगति के अधार पर भुगतान के निर्देश दिए गए। वहीं प्रत्येक माह की प्रगति रिपोर्ट देने बीपीएम को निर्देशित किया गया। आईएफसी योजना के तहत मशरूम उत्पादन, सब्जी उत्पादन, मछली पालन, बकरी पालन एवं मुर्गीपालन करने हेतु इच्छुक दीदी का चिन्हाकंन कर प्रशिक्षण एवं वित्तीय सहयोग प्रदाय करने के निर्देश सीईओ जिला पंचायत ने दिये।
उत्पादक समूह के प्रगति अंतर्गत प्रत्येक पीजी समूह का गतिविधि कार्य व्यवसाय की जानकारी एवं व्यवसाय से अब तक प्राप्त लाभ की जानकारी पीजी समूहवार भेजने तथा पीजी को दुग्ध समिति की तरह कार्य करने के भी निर्देश दिए। बड़ौदा आर सेटी में लक्ष्य अनुसार हितग्राहियों का सेटलमेंट शत् प्रतिशत करने के भी निर्देश सीईओ जिला पंचायत ने दिये। वीपीआरपी की एंट्री कार्य एक सप्ताह के भीतर पूर्ण करने तथा आ रही समस्या का समाधान करने निर्देशित किया तथा राज्य कार्यालय जा कर आ रही तकनीकी समस्याओं के समाधान करने के भी सीईओ जिला पंचायत ने निर्देश दिए। महात्मा गांधी राष्ट्रीय ग्रामीण रोजगार गारंटी योजना अतंर्गत वृक्षारोपण एवं पोषण बाड़ी कार्य करने हेतु सभी संकुल स्तरीय संगठन को भी जोड़े जावें।
पीएमएफएमई अतंर्गत संकुल को जारी राशि की उपयोगिता के संबंध में एक सप्ताह के भीतर जिले को प्रस्तुत करने के निर्देश दिए गए। विकासखण्ड नगरी में ज्यादा आवास लक्ष्य वाले ग्रामों में सेंट्रिग प्लेट की व्यवस्था स्व-सहायता समूह के माध्यम से करने तथा इस कार्य हेतु आवास शाखा से समन्वय करने सीईओ जिला पंचायत ने निर्देशित किया। जेंडर अभियान जीआरसी अंतर्गत एमआईएस पोर्टल में एंट्री को दो सप्ताह में पूर्ण करते हुए जेंडर अभियान एवं एफएनएचडब्ल्यू कैडर को सहयोग करने हेतु लाईन विभाग (पुलिस विभाग, महिला बाल विकास विभाग एवं स्वास्थ्य विभाग) के साथ बैठक करने के निर्देश दिए।
एफएनएचडब्ल्यू अतंर्गत सभी कैडर, महिला बाल विकास विभाग से समन्वय स्थापित करते हुए लेते विकासखण्ड कुरूद में प्रथम संस्था के माध्यम से आंगनबाड़ी में पोषण वाटिका विकसित करने के निर्देश दिए। प्रधानमंत्री जीवन ज्योति बीमा योजना एवं प्रधानमंत्री जीवन सुरक्षा योजना अतंर्गत बीमा एवं क्लेम की प्रगति के संबंध में सांख्यिकी विभाग को दिनांक 23 दिसंबर 2024 तक निर्धारित प्रारूप में आधार नम्बर एवं बैंक खाता के साथ रिर्पाेट जिला कार्यालय को प्रस्तुत करने निर्देशित किया। लक्ष्य अनुरूप रिवाल्विंग फण्ड का प्रकरण विकासखण्ड धमतरी, कुरूद एवं नगरी को शीघ्र भेजने के भी निर्देश दिए गए। सीएलएफ राशि जो ग्राम संगठन एवं स्व-सहायता समूहों से बकाया है का वसूली करने तथा वसूली की गई राशि का सप्ताहिक रिपोर्ट भेजने एवं सहयोगी संस्था प्रदान को विकासखण्ड नगरी में सहयोग करने एवं की गई कार्रवाई रिपोर्ट जिला कार्यालय को प्रेषित करें। दिसंबर अंत तक एसएचजी बैंक क्रेडिट लिंकेज में प्रगति लावें।
तथा शत् प्रतिशत प्रकरण बैंकों में भी जमा कराई जावें। बी.सी.सखी के माध्यम से सभी प्रकार के लेनदेन जैसे-महात्मा गांधी राष्ट्रीय ग्रामीण रोजगार गारंटी योजना, प्रधानमंत्री आवास योजना, महतारी वंदन, समूहों की लेनदेन, पेंशन को भी शामिल करने के निर्देश सीईओ जिला पंचायत ने दिये। लोकोस एप्प एंट्री की प्रगति एमआईएस पोर्टल में भी की जावें। सी.एल.एफ. एवं वी.ओ के पुस्तक संधारण तथा ग्राम संगठन तथा लेखापाल एवं पी.आर.पी. को संकुल स्तर में आयी कमियों को सुधार करने के निर्देश दिए। स्वच्छ भारत मिशन (ग्रामीण) अंतर्गत स्वच्छता शुल्क की राशि ग्राम पंचायत से समन्वय कर स्व सहायता समूह, ग्राम संगठन के माध्यम से वसूली की कार्यवाही की जावें। लखपति दीदी की समीक्षा बैठक में विभागीय अधिकारी मुख्य रूप से उपस्थित थे।
आयुष्मान वय वन्दना कार्ड पंजीयन में धमतरी जिला पूरे प्रदेश में दूसरे स्थान पर
जिले में घर-घर पहुंचकर किया जा रहा 70 एंव 70+ आयु वर्ग के वरिष्ठ नागरिकां का पंजीयन
पंजीयन कराने हेतु आधारकार्ड मे मोबाइल नम्बर लिंक अनिवार्य
जिले में 70 एवं 70+ आयु वर्ग के वरिष्ठ नागरिकां का आयुष्मान वय वन्दना कार्ड पंजीयन कराया जा रहा है। इसके लिए स्वास्थ्य विभाग का अमला जहां ग्राम पंचायतों, ग्राम और शहरों में शिविर लगा रहा है, वहीं शिविर स्थल में नहीं पहुंच पाने वाले वृद्धजनों का घर-घर पहुंचकर आयुष्मान वय वन्दना कार्ड पंजीयन किया जा रहा है। नतीजन धमतरी जिला आयुष्मान वय वन्दना कार्ड पंजीयन में पूरे प्रदेश में दूसरे स्थान पर है। जिले में अब तक 5 हजार 700 से अधिक आयुष्मान वय वंदना कार्ड पंजीयन किया जा चुका है।
बता दें कि आयुष्मान वय वंदना कार्ड पंजीयन के लिए आधारकार्ड मे मोबाइल नम्बर अनिवार्यतः लिंक होना चाहिए। इससे 5 लाख रूपये तक मुफ्त उपचार लाभ की सुविधा प्राप्त की जा सकती है। योजनांतर्गत जिले के सभी वरिष्ठ नागरिको (आधार कार्ड के अनुसार जिनका उम्र 70 या 70 से अधिक हो) को आयुष्मान वय वन्दना कार्ड पंजीयन कार्य, ग्राम, वार्ड, पंचायत स्तर पर लगातार बनाया जा रहा है। धमतरी जिले के सभी वरिष्ठ नागरिको (70 व 70+ आयु वाले) को अपने नजदिकी, किसी भी उप स्वास्थ्य केन्द्र, प्राथमिक स्वास्थ्य केन्द्र, सिविल अस्पताल कुरुद, नगरी, बोरई, सामु. स्वा. केन्द्र गुजरा, मगरलोड, भखारा, जिला अस्पताल धमतरी, योजना मे पंजकृत किसी भी निजि अस्पताल के चिन्हाकित च्वाइस सेंटर, आधार सेवा केन्द्र मे आधार कार्ड एंव आधार लिंक मोबाइल नबर सहित हितग्राही स्वयं उपस्थित होकर आयुष्मान वय वन्दना कार्ड पंजीयन करा रहे है।
पंजीयन टीम को अनेक पात्र वरिष्ठ नागरिको का आधारकार्ड अपडेट नही होने के कारण, कार्ड पंजीयन करने मे दिक्कत आ रही है। इसके मद्देनजर मुख्य चिकित्सा एवं स्वास्थ्य अधिकारी डॉ.कौशिक ने ऐसे पात्र हितग्राही (वरिष्ठ नागरिक 70-70+) को नजदीकी आधार सेवा केन्द्र मे जाकर अपने आधार कार्ड मे घर या स्वयं का ही कोई एक एक्टीव मोबाइल नम्बर को लिंक कराने कहा गया है, जो कि आगामी 2-4 अथवा 24 घंटे के भीतर अपडेट हो जाता है। इस प्रकार आयुष्मान वय वंन्दना योजना के अलावा शासन की विभिन्न योजनाओ का लाभ सुगमता से प्राप्त किया सकेगा। वरिष्ठ नागरिको को संयुक्त रुप से अतिरिक्त 5 लाख रूपये का टाप-अप योजनांतर्गत प्राप्त होगा, जो कि परिवार के अन्य सदस्यो द्वारा योजनांतर्गत उनकी पात्रता के अनुसार प्रस्तावित बीमा कवर का आंशिक या पूर्ण उपयोग कर लेने के बाद भी वरिष्ठ नागरिको को प्रदान किया जायेगा। कलेक्टर सुश्री नम्रता गांधी ने जिले के सभी वरिष्ठ नागरिको को जल्द से जल्द अपने नजदीकी स्वास्थ्य केन्द्र या च्वाइस सेंटर, आधार सेवा केन्द्र मे उपस्थित होकर आयुष्मान वय वन्दना कार्ड पंजीयन कराकर योजना का लाभ लेने की अपील की है । इसके लिए अनिवार्य दस्तावेज आधारकार्ड एंव आधार लिंक मोबाइल नम्बर प्रस्तुत करना होगा।
विडियो कांन्फ्रेंस के जरिये अधिकारियों की ली समीक्षा बैठक
धमतरी । जिला पंचायत की मुख्य कार्यपालन अधिकारी सुश्री रोमा श्रीवास्तव ने विडियो कांफ्रेंस के माध्यम से प्रधानमंत्री आवास योजना समीक्षा बैठक लेकर जनपद पंचायत के मुख्य कार्यपालन अधिकारी को निर्देशित करते हुए कहा कि वित्तीय वर्ष 2024-25 प्रधानमंत्री आवास योजना ग्रामीण अंतर्गत 7 हजार 207 हितग्राहियों को प्रथम किश्त की राशि प्राप्त हुई है जिससे 5 हजार 544 आवासों में ही प्लीथ लेबल पर प्रगति आयी है। 15 नवम्बर 2024 तक 2 हजार 178 हितग्राहियों को द्वितीय किश्त की राशि से 157 आवास पूर्ण हो चुके हैं शेष आवासों को 31 दिसंबर 2024 तक पूर्ण करें। सीईओ जिला पंचायत ने जनमन योजनांतर्गत 653 आवास जो पूर्णता हेतु शेष है एवं छत स्तर पर पूर्ण 157 आवासों को 31 दिसंबर 2024 तक पूर्ण करने के निर्देश दिये।
इसी तरह वर्ष 2016-23 के अंतर्गत स्वीकृत आवासों में से आज दिनांक तक 493 आवास पूर्ण करने हेतु शेष है। कम प्रगति पर सीईओ जिला पंचायत ने नाराजगी व्यक्त करते हुए कहा कि 15 दिवस के भीतर कार्ययोजना बनाकर कार्य पूर्ण करावें तथा कार्यवाही विवरण सहित जिला कार्यालय को प्रेषित करें। वित्तीय वर्ष 2016 से 2023 के अंतर्गत स्वीकृत अपूर्ण आवासों का मॉनिटरिंग करने तथा एक सप्ताह के भीतर प्रगति प्रतिवेदन प्रस्तुत करने हेतु निर्देश कार्यपालन अभियंता ग्रामीण यांत्रिकी सेवा संभाग को दिए। ग्राम पंचायतों में आवास निर्माण कर रहे राजमिस्त्रीयों की मॉनिटरींग कर सूची उपलब्ध कराने सीईओ जिला पंचायत ने सब इंजीनियर तथा तकनीकी सहायक को निर्देशित किया।
दिये गये। सभी विकासखंडों में प्रतिदिन सार्वाधिक अपूर्ण वाले ग्राम पंचायातों की प्रगति रिपोर्ट भेजने खासतौर पर नगरी विकासखंड की प्रदान टीम को शामिल कर हितग्राहियों के उन्मुखीकरण एवं मॉनिटरिंग करने के निर्देश दिए। भूमि संबंधी समस्या, स्थल विवाद एवं अन्य कारणों के कारण आवास निर्माण में कठिनाइयां आ रही है की जानकारी अनुविभागीय अधिकारी (राजस्व) को देवें तथा प्रकरण दर्ज भी करायी जावें। विडियो कांफ्रेंस के जरिए समीक्षा बैठक में मुख्य रूप से कार्यपालन अभियंता ग्रामीण यांत्रिकी सेवा संभाग, एवं विभागीय अधिकारी उपस्थित थे।
जिला शिक्षा एवं प्रशिक्षण संस्थान नगरी में आयोजित किया गया दो दिवसीय कार्यशाला
धमतरी। कलेक्टर नम्रता गांधी के निर्देशानुसार जिले में राष्ट्रीय मानसिक स्वास्थ्य कार्यक्रम के तहत अनेक कार्यक्रम आयोजित किए जा रहे हैं।
इसी कड़ी में यूनिसेफ के सहयोग से 16 एवं 17 दिसम्बर 2024 को जिला शिक्षा एवं प्रशिक्षण संस्थान नगरी के छात्र-छात्राओं के लिए राष्ट्रीय मानसिक स्वास्थ्य कार्यक्रम के तहत दो दिवसीय कार्यशाला का आयोजन किया गया।
इस दौरान मानसिक स्वास्थ्य का प्रशिक्षण के साथ ही विभिन्न बिन्दुओं पर चर्चा की गई। इनमें मानसिक स्वास्थ्य हमारे रोजमर्रा के अनुभवा का हिस्सा है, शारीरिक स्वास्थ्य की तरह, हम सभी के पास मानसिक स्वास्थ्य है, अच्छा मानसिक स्वास्थ्य हमारे जीवन की गुणवत्ता को बेहतर बनाने में मदद कर सकता है और अपनी भावनाओ को कैसे नियंत्रित और अभिव्यक्त करते है, जिसका हमारे मानसिक स्वास्थ्य पर प्रभाव पडता है इत्यादि शामिल है।
इसके अलावा बच्चो में मानसिक स्वास्थ्य संबंधी चिंताओ को समझना जैसेः- बुलइंग, हिंसा, आर्थिक परेशानी, शैक्षाणिक समस्याए, नशीले पदार्थ का उपयोग, परिवार का साथ छुट जाना, शारीरिक बिमारी इत्यादि। जिला शिक्षा एवं प्रशिक्षण संस्थान नगरी के छात्र-छात्राओं को मानसिक स्वास्थ्य पर आयोजित कार्यशाला में यूनिसेफ के मास्टर प्रशिक्षक के द्वारा मानसिक स्वास्थ्य के बारे में जानकारी प्रदान करते हुए किशोरों में होने वाले मानसिक स्वास्थ्य समस्याओं एवं उपाय के बारे में विभिन्न खेल व गतिविधियों जैसे सांप सिढी का खेल, भावना चक्र, भावनात्मक पाबंधी, आत्म जागरूकता कहानी इत्यादि के जरिए भी समझाया गया।
एकलव्य खेल परिसर धमतरी में आयोजित किया गया जिला स्तरीय कार्यक्रम
धमतरी । गुरु घासीदास लोककला महोत्सव 2024-25“ के तहत आज स्थानीय डॉ.शोभाराम देवांगन शासकीय उच्चतर माध्यमिक विद्यालय के एकलव्य खेल परिसरं जिला स्तरीय कार्यक्रम का आयोजिन किया गया।
सहायक आयुक्त, आदिवासी विकास विभाग ने बताया कि उक्त कार्यक्रम में समाज प्रमुखों की उपस्थिति में जिले के 04 पंथी नर्तक दल कमशः कका-भतीजा मंगल भजन एवं चौकी पार्टी, ग्राम-बंजारी, पोस्ट-भाठागांव, जय सतनाम पंथी नर्तक दल लोहारपथरा, सत्य के दी जलाबो पंथी पार्टी खपरी ज्ञानधारा पंथी नृत्य दल मोतिमपुर द्वारा कार्यक्रम की प्रस्तुति दी गई।
इस मौके पर प्रथम स्थान ज्ञानधारा पंथी नृत्य दल मोतिमपुर 1 ग्राम-मोतिमपुर विकासखण्ड मगरलोड का चयन राज्य स्तरीय कार्यक्रम के लिए किया गया। यह दल आगामी 19 दिसम्बर 2024 को ग्रान-गवागढ़ जिला-बेमेतरा में शामिल होगा।
सुशासन का एक साल, छत्तीसगढ़ हुआ खुशहाल
धमतरी । सुशासन का एक साल, छत्तीसगढ़ हुआ खुशहाल के तहत प्रदेश सहित जिले में अनेक कार्यक्रम एवं गतिविधियां आयोजित की जा रहीं हैं।
इसके साथ ही विभागीय अधिकारियों द्वारा गांव-गांव में शिविर आयोजित कर हितग्राहियों का सम्मान, खेल गतिविधियां, वाद-विवाद प्रतियोगिता, रंगोली प्रतियोगिता सहित अनेक कार्यक्रम आयोजित किए जा रहे हैं, जिसमें प्रदेश के मुख्यमंत्री विष्णु देव साय सरकार के एक साल की उपलब्धियों को दर्शाती योजनाओं को प्रस्तुत किया जा रहा है।
इसके तहत कृषि विभाग द्वारा बीते 9 दिसम्बर से अब तक जिले के 53 गांवों में कृषक संगोष्ठी का आयोजन किया गया। इस दौरान किसानों को विभागीय कार्यक्रमों एवं गतिविधियों की जानकारी दी गई। इसके साथ ही कुल 711 किसानों का सम्मान किया गया।
इनमें उत्कृष्ठ कृषक के रूप में 251 किसान और कृषक उन्नति योजना से लाभान्वित 447 किसान शामिल हैं। इसी तरह सहकारिता विभाग द्वारा भी धान खरीदी केन्द्रों में समर्थन मूल्य पर धान विक्रय करने वाले किसानों का सम्मान किया गया। साथ ही समर्थन मूल्य पर खरीदे गये धान का मूल्य, धान खरीदी केन्द्रों में किसानों को मिल रही सुविधाओं इत्यादि की भी चर्चा की गई।
इसके साथ ही श्रम विभाग द्वारा ग्राम पंचायत सिवनिकला, नगर पंचायत आमदी में आज सुशासन के एक वर्ष पूर्ण होने के अवसर पर आयोजित शिविर में 91 श्रमिको का पंजीयन, नवीनीकरण आवेदन किए गए। इस शिविर में योजना आवेदन भी किए गए तथा असंगठित और भवन संन्निर्माण कर्मकार मंडल के योजनाओं की जानकारी भी दी गई।