छत्तीसगढ़ / धमतरी
मुख्यमंत्री कन्या विवाह योजना के तहत 40 जोड़ों का होगा सामुहिक विवाह
धमतरी । प्रदेश में मुख्यमंत्री विष्णुदेव साय के सुशासन के एक साल पूर्ण होने के उपलक्ष्य में धमतरी जिले के तीनो विधानसभा मुख्यालयों में महतारी वंदन योजना से लाभान्वित हितग्राहियों को सम्मानित करने हेतु 23 दिसम्बर को एक दिवसीय कार्यक्रम का आयोजन किया जा रहा है।
जिला कार्यक्रम अधिकारी महिला एवं बाल विकास विभाग धमतरी श्रीमती जगरानी एक्का ने बताया कि धमतरी विधानसभा में विंध्यवासिनी मंदिर के पीछे नगरपालिक निगम सामुदायिक भवन, कुरूद विधानसभा में नया कृषि उपज कुरूद तथा विधानसभा नगरी में स्वामी आत्मानंद शासकीय विद्यालय परिसर नगरी में कार्यक्रम आयोजित किया जाएगा।
इसके साथ ही कुरूद विधानसभा में सुशासन कार्यक्रम के साथ-साथ 40 जोड़ों का मुख्यमंत्री कन्या सामुहिक विवाह योजना अंतर्गत विवाह भी सम्पन्न होगा। इसके साथ ही बिटिया सम्मान, आधार कैम्प, सुकन्या समृद्धि खाता खोलने हेतु कैम्प, प्रश्नोत्तरी, सफलता की कहानी, बाल विवाह मुक्त धमतरी हस्ताक्षर अभियान, बेटी बचाओ बेटी पढ़ाओ हस्ताक्षर अभियान, महिलाओं के मनोरंजन हेतु कुर्सी दौड़ इत्यादि कार्यक्रम कराया जाएगा।
राष्ट्रीय ग्रामीण आजीविका मिशन (बिहान) की हुई समीक्षा बैठक
धमतरी । जिला पंचायत सभाकक्ष में मुख्य कार्यपालन अधिकारी सुश्री रोमा श्रीवास्तव ने राष्ट्रीय ग्रामीण आजीविका मिशन योजना (बिहान) की समीक्षा बैठक जनपद पंचायत सीईओ को निर्देशित किया कि लखपति दीदी योजना के तहत राज्य द्वारा प्राप्त लक्ष्य अनुरूप प्रथम एवं द्वितीय तिमाही की ऑनलाईन मैपिंग एवं डीएआर एंट्री को एक सप्ताह के भीतर प्रगति लाना सुनिश्चित करें। साथ ही सभी लखपति दीदी को लाभान्वित करने लाईन डिपार्टमेंट के साथ बी.एल.बी.सी. का बैठक आयोजन कर विभागीय योजनाओं एवं बैंक लिंकेज से जोड़कर लाभान्वित करने के निर्देश सीईओ जिला पंचायत ने दिये।
एसवीइपी में कार्यरत् सीआरपी ईपी कैडर को अपने कार्यों में हितग्राहियों का इंटरप्राइजेस लोन बैंक लिंकेज (मुद्रा लोन/स्वयं सिध्दा) के माध्यम से कराई जावें। तथा वर्तमान लक्ष्य अनुरूप प्रगति न होने के कारण सीआरपी ईपी का प्रगति के अधार पर भुगतान के निर्देश दिए गए। वहीं प्रत्येक माह की प्रगति रिपोर्ट देने बीपीएम को निर्देशित किया गया। आईएफसी योजना के तहत मशरूम उत्पादन, सब्जी उत्पादन, मछली पालन, बकरी पालन एवं मुर्गीपालन करने हेतु इच्छुक दीदी का चिन्हाकंन कर प्रशिक्षण एवं वित्तीय सहयोग प्रदाय करने के निर्देश सीईओ जिला पंचायत ने दिये।
उत्पादक समूह के प्रगति अंतर्गत प्रत्येक पीजी समूह का गतिविधि कार्य व्यवसाय की जानकारी एवं व्यवसाय से अब तक प्राप्त लाभ की जानकारी पीजी समूहवार भेजने तथा पीजी को दुग्ध समिति की तरह कार्य करने के भी निर्देश दिए। बड़ौदा आर सेटी में लक्ष्य अनुसार हितग्राहियों का सेटलमेंट शत् प्रतिशत करने के भी निर्देश सीईओ जिला पंचायत ने दिये। वीपीआरपी की एंट्री कार्य एक सप्ताह के भीतर पूर्ण करने तथा आ रही समस्या का समाधान करने निर्देशित किया तथा राज्य कार्यालय जा कर आ रही तकनीकी समस्याओं के समाधान करने के भी सीईओ जिला पंचायत ने निर्देश दिए। महात्मा गांधी राष्ट्रीय ग्रामीण रोजगार गारंटी योजना अतंर्गत वृक्षारोपण एवं पोषण बाड़ी कार्य करने हेतु सभी संकुल स्तरीय संगठन को भी जोड़े जावें।
पीएमएफएमई अतंर्गत संकुल को जारी राशि की उपयोगिता के संबंध में एक सप्ताह के भीतर जिले को प्रस्तुत करने के निर्देश दिए गए। विकासखण्ड नगरी में ज्यादा आवास लक्ष्य वाले ग्रामों में सेंट्रिग प्लेट की व्यवस्था स्व-सहायता समूह के माध्यम से करने तथा इस कार्य हेतु आवास शाखा से समन्वय करने सीईओ जिला पंचायत ने निर्देशित किया। जेंडर अभियान जीआरसी अंतर्गत एमआईएस पोर्टल में एंट्री को दो सप्ताह में पूर्ण करते हुए जेंडर अभियान एवं एफएनएचडब्ल्यू कैडर को सहयोग करने हेतु लाईन विभाग (पुलिस विभाग, महिला बाल विकास विभाग एवं स्वास्थ्य विभाग) के साथ बैठक करने के निर्देश दिए।
एफएनएचडब्ल्यू अतंर्गत सभी कैडर, महिला बाल विकास विभाग से समन्वय स्थापित करते हुए लेते विकासखण्ड कुरूद में प्रथम संस्था के माध्यम से आंगनबाड़ी में पोषण वाटिका विकसित करने के निर्देश दिए। प्रधानमंत्री जीवन ज्योति बीमा योजना एवं प्रधानमंत्री जीवन सुरक्षा योजना अतंर्गत बीमा एवं क्लेम की प्रगति के संबंध में सांख्यिकी विभाग को दिनांक 23 दिसंबर 2024 तक निर्धारित प्रारूप में आधार नम्बर एवं बैंक खाता के साथ रिर्पाेट जिला कार्यालय को प्रस्तुत करने निर्देशित किया। लक्ष्य अनुरूप रिवाल्विंग फण्ड का प्रकरण विकासखण्ड धमतरी, कुरूद एवं नगरी को शीघ्र भेजने के भी निर्देश दिए गए। सीएलएफ राशि जो ग्राम संगठन एवं स्व-सहायता समूहों से बकाया है का वसूली करने तथा वसूली की गई राशि का सप्ताहिक रिपोर्ट भेजने एवं सहयोगी संस्था प्रदान को विकासखण्ड नगरी में सहयोग करने एवं की गई कार्रवाई रिपोर्ट जिला कार्यालय को प्रेषित करें। दिसंबर अंत तक एसएचजी बैंक क्रेडिट लिंकेज में प्रगति लावें।
तथा शत् प्रतिशत प्रकरण बैंकों में भी जमा कराई जावें। बी.सी.सखी के माध्यम से सभी प्रकार के लेनदेन जैसे-महात्मा गांधी राष्ट्रीय ग्रामीण रोजगार गारंटी योजना, प्रधानमंत्री आवास योजना, महतारी वंदन, समूहों की लेनदेन, पेंशन को भी शामिल करने के निर्देश सीईओ जिला पंचायत ने दिये। लोकोस एप्प एंट्री की प्रगति एमआईएस पोर्टल में भी की जावें। सी.एल.एफ. एवं वी.ओ के पुस्तक संधारण तथा ग्राम संगठन तथा लेखापाल एवं पी.आर.पी. को संकुल स्तर में आयी कमियों को सुधार करने के निर्देश दिए। स्वच्छ भारत मिशन (ग्रामीण) अंतर्गत स्वच्छता शुल्क की राशि ग्राम पंचायत से समन्वय कर स्व सहायता समूह, ग्राम संगठन के माध्यम से वसूली की कार्यवाही की जावें। लखपति दीदी की समीक्षा बैठक में विभागीय अधिकारी मुख्य रूप से उपस्थित थे।
आयुष्मान वय वन्दना कार्ड पंजीयन में धमतरी जिला पूरे प्रदेश में दूसरे स्थान पर
जिले में घर-घर पहुंचकर किया जा रहा 70 एंव 70+ आयु वर्ग के वरिष्ठ नागरिकां का पंजीयन
पंजीयन कराने हेतु आधारकार्ड मे मोबाइल नम्बर लिंक अनिवार्य
जिले में 70 एवं 70+ आयु वर्ग के वरिष्ठ नागरिकां का आयुष्मान वय वन्दना कार्ड पंजीयन कराया जा रहा है। इसके लिए स्वास्थ्य विभाग का अमला जहां ग्राम पंचायतों, ग्राम और शहरों में शिविर लगा रहा है, वहीं शिविर स्थल में नहीं पहुंच पाने वाले वृद्धजनों का घर-घर पहुंचकर आयुष्मान वय वन्दना कार्ड पंजीयन किया जा रहा है। नतीजन धमतरी जिला आयुष्मान वय वन्दना कार्ड पंजीयन में पूरे प्रदेश में दूसरे स्थान पर है। जिले में अब तक 5 हजार 700 से अधिक आयुष्मान वय वंदना कार्ड पंजीयन किया जा चुका है।
बता दें कि आयुष्मान वय वंदना कार्ड पंजीयन के लिए आधारकार्ड मे मोबाइल नम्बर अनिवार्यतः लिंक होना चाहिए। इससे 5 लाख रूपये तक मुफ्त उपचार लाभ की सुविधा प्राप्त की जा सकती है। योजनांतर्गत जिले के सभी वरिष्ठ नागरिको (आधार कार्ड के अनुसार जिनका उम्र 70 या 70 से अधिक हो) को आयुष्मान वय वन्दना कार्ड पंजीयन कार्य, ग्राम, वार्ड, पंचायत स्तर पर लगातार बनाया जा रहा है। धमतरी जिले के सभी वरिष्ठ नागरिको (70 व 70+ आयु वाले) को अपने नजदिकी, किसी भी उप स्वास्थ्य केन्द्र, प्राथमिक स्वास्थ्य केन्द्र, सिविल अस्पताल कुरुद, नगरी, बोरई, सामु. स्वा. केन्द्र गुजरा, मगरलोड, भखारा, जिला अस्पताल धमतरी, योजना मे पंजकृत किसी भी निजि अस्पताल के चिन्हाकित च्वाइस सेंटर, आधार सेवा केन्द्र मे आधार कार्ड एंव आधार लिंक मोबाइल नबर सहित हितग्राही स्वयं उपस्थित होकर आयुष्मान वय वन्दना कार्ड पंजीयन करा रहे है।
पंजीयन टीम को अनेक पात्र वरिष्ठ नागरिको का आधारकार्ड अपडेट नही होने के कारण, कार्ड पंजीयन करने मे दिक्कत आ रही है। इसके मद्देनजर मुख्य चिकित्सा एवं स्वास्थ्य अधिकारी डॉ.कौशिक ने ऐसे पात्र हितग्राही (वरिष्ठ नागरिक 70-70+) को नजदीकी आधार सेवा केन्द्र मे जाकर अपने आधार कार्ड मे घर या स्वयं का ही कोई एक एक्टीव मोबाइल नम्बर को लिंक कराने कहा गया है, जो कि आगामी 2-4 अथवा 24 घंटे के भीतर अपडेट हो जाता है। इस प्रकार आयुष्मान वय वंन्दना योजना के अलावा शासन की विभिन्न योजनाओ का लाभ सुगमता से प्राप्त किया सकेगा। वरिष्ठ नागरिको को संयुक्त रुप से अतिरिक्त 5 लाख रूपये का टाप-अप योजनांतर्गत प्राप्त होगा, जो कि परिवार के अन्य सदस्यो द्वारा योजनांतर्गत उनकी पात्रता के अनुसार प्रस्तावित बीमा कवर का आंशिक या पूर्ण उपयोग कर लेने के बाद भी वरिष्ठ नागरिको को प्रदान किया जायेगा। कलेक्टर सुश्री नम्रता गांधी ने जिले के सभी वरिष्ठ नागरिको को जल्द से जल्द अपने नजदीकी स्वास्थ्य केन्द्र या च्वाइस सेंटर, आधार सेवा केन्द्र मे उपस्थित होकर आयुष्मान वय वन्दना कार्ड पंजीयन कराकर योजना का लाभ लेने की अपील की है । इसके लिए अनिवार्य दस्तावेज आधारकार्ड एंव आधार लिंक मोबाइल नम्बर प्रस्तुत करना होगा।
विडियो कांन्फ्रेंस के जरिये अधिकारियों की ली समीक्षा बैठक
धमतरी । जिला पंचायत की मुख्य कार्यपालन अधिकारी सुश्री रोमा श्रीवास्तव ने विडियो कांफ्रेंस के माध्यम से प्रधानमंत्री आवास योजना समीक्षा बैठक लेकर जनपद पंचायत के मुख्य कार्यपालन अधिकारी को निर्देशित करते हुए कहा कि वित्तीय वर्ष 2024-25 प्रधानमंत्री आवास योजना ग्रामीण अंतर्गत 7 हजार 207 हितग्राहियों को प्रथम किश्त की राशि प्राप्त हुई है जिससे 5 हजार 544 आवासों में ही प्लीथ लेबल पर प्रगति आयी है। 15 नवम्बर 2024 तक 2 हजार 178 हितग्राहियों को द्वितीय किश्त की राशि से 157 आवास पूर्ण हो चुके हैं शेष आवासों को 31 दिसंबर 2024 तक पूर्ण करें। सीईओ जिला पंचायत ने जनमन योजनांतर्गत 653 आवास जो पूर्णता हेतु शेष है एवं छत स्तर पर पूर्ण 157 आवासों को 31 दिसंबर 2024 तक पूर्ण करने के निर्देश दिये।
इसी तरह वर्ष 2016-23 के अंतर्गत स्वीकृत आवासों में से आज दिनांक तक 493 आवास पूर्ण करने हेतु शेष है। कम प्रगति पर सीईओ जिला पंचायत ने नाराजगी व्यक्त करते हुए कहा कि 15 दिवस के भीतर कार्ययोजना बनाकर कार्य पूर्ण करावें तथा कार्यवाही विवरण सहित जिला कार्यालय को प्रेषित करें। वित्तीय वर्ष 2016 से 2023 के अंतर्गत स्वीकृत अपूर्ण आवासों का मॉनिटरिंग करने तथा एक सप्ताह के भीतर प्रगति प्रतिवेदन प्रस्तुत करने हेतु निर्देश कार्यपालन अभियंता ग्रामीण यांत्रिकी सेवा संभाग को दिए। ग्राम पंचायतों में आवास निर्माण कर रहे राजमिस्त्रीयों की मॉनिटरींग कर सूची उपलब्ध कराने सीईओ जिला पंचायत ने सब इंजीनियर तथा तकनीकी सहायक को निर्देशित किया।
दिये गये। सभी विकासखंडों में प्रतिदिन सार्वाधिक अपूर्ण वाले ग्राम पंचायातों की प्रगति रिपोर्ट भेजने खासतौर पर नगरी विकासखंड की प्रदान टीम को शामिल कर हितग्राहियों के उन्मुखीकरण एवं मॉनिटरिंग करने के निर्देश दिए। भूमि संबंधी समस्या, स्थल विवाद एवं अन्य कारणों के कारण आवास निर्माण में कठिनाइयां आ रही है की जानकारी अनुविभागीय अधिकारी (राजस्व) को देवें तथा प्रकरण दर्ज भी करायी जावें। विडियो कांफ्रेंस के जरिए समीक्षा बैठक में मुख्य रूप से कार्यपालन अभियंता ग्रामीण यांत्रिकी सेवा संभाग, एवं विभागीय अधिकारी उपस्थित थे।
जिला शिक्षा एवं प्रशिक्षण संस्थान नगरी में आयोजित किया गया दो दिवसीय कार्यशाला
धमतरी। कलेक्टर नम्रता गांधी के निर्देशानुसार जिले में राष्ट्रीय मानसिक स्वास्थ्य कार्यक्रम के तहत अनेक कार्यक्रम आयोजित किए जा रहे हैं।
इसी कड़ी में यूनिसेफ के सहयोग से 16 एवं 17 दिसम्बर 2024 को जिला शिक्षा एवं प्रशिक्षण संस्थान नगरी के छात्र-छात्राओं के लिए राष्ट्रीय मानसिक स्वास्थ्य कार्यक्रम के तहत दो दिवसीय कार्यशाला का आयोजन किया गया।
इस दौरान मानसिक स्वास्थ्य का प्रशिक्षण के साथ ही विभिन्न बिन्दुओं पर चर्चा की गई। इनमें मानसिक स्वास्थ्य हमारे रोजमर्रा के अनुभवा का हिस्सा है, शारीरिक स्वास्थ्य की तरह, हम सभी के पास मानसिक स्वास्थ्य है, अच्छा मानसिक स्वास्थ्य हमारे जीवन की गुणवत्ता को बेहतर बनाने में मदद कर सकता है और अपनी भावनाओ को कैसे नियंत्रित और अभिव्यक्त करते है, जिसका हमारे मानसिक स्वास्थ्य पर प्रभाव पडता है इत्यादि शामिल है।
इसके अलावा बच्चो में मानसिक स्वास्थ्य संबंधी चिंताओ को समझना जैसेः- बुलइंग, हिंसा, आर्थिक परेशानी, शैक्षाणिक समस्याए, नशीले पदार्थ का उपयोग, परिवार का साथ छुट जाना, शारीरिक बिमारी इत्यादि। जिला शिक्षा एवं प्रशिक्षण संस्थान नगरी के छात्र-छात्राओं को मानसिक स्वास्थ्य पर आयोजित कार्यशाला में यूनिसेफ के मास्टर प्रशिक्षक के द्वारा मानसिक स्वास्थ्य के बारे में जानकारी प्रदान करते हुए किशोरों में होने वाले मानसिक स्वास्थ्य समस्याओं एवं उपाय के बारे में विभिन्न खेल व गतिविधियों जैसे सांप सिढी का खेल, भावना चक्र, भावनात्मक पाबंधी, आत्म जागरूकता कहानी इत्यादि के जरिए भी समझाया गया।
एकलव्य खेल परिसर धमतरी में आयोजित किया गया जिला स्तरीय कार्यक्रम
धमतरी । गुरु घासीदास लोककला महोत्सव 2024-25“ के तहत आज स्थानीय डॉ.शोभाराम देवांगन शासकीय उच्चतर माध्यमिक विद्यालय के एकलव्य खेल परिसरं जिला स्तरीय कार्यक्रम का आयोजिन किया गया।
सहायक आयुक्त, आदिवासी विकास विभाग ने बताया कि उक्त कार्यक्रम में समाज प्रमुखों की उपस्थिति में जिले के 04 पंथी नर्तक दल कमशः कका-भतीजा मंगल भजन एवं चौकी पार्टी, ग्राम-बंजारी, पोस्ट-भाठागांव, जय सतनाम पंथी नर्तक दल लोहारपथरा, सत्य के दी जलाबो पंथी पार्टी खपरी ज्ञानधारा पंथी नृत्य दल मोतिमपुर द्वारा कार्यक्रम की प्रस्तुति दी गई।
इस मौके पर प्रथम स्थान ज्ञानधारा पंथी नृत्य दल मोतिमपुर 1 ग्राम-मोतिमपुर विकासखण्ड मगरलोड का चयन राज्य स्तरीय कार्यक्रम के लिए किया गया। यह दल आगामी 19 दिसम्बर 2024 को ग्रान-गवागढ़ जिला-बेमेतरा में शामिल होगा।
सुशासन का एक साल, छत्तीसगढ़ हुआ खुशहाल
धमतरी । सुशासन का एक साल, छत्तीसगढ़ हुआ खुशहाल के तहत प्रदेश सहित जिले में अनेक कार्यक्रम एवं गतिविधियां आयोजित की जा रहीं हैं।
इसके साथ ही विभागीय अधिकारियों द्वारा गांव-गांव में शिविर आयोजित कर हितग्राहियों का सम्मान, खेल गतिविधियां, वाद-विवाद प्रतियोगिता, रंगोली प्रतियोगिता सहित अनेक कार्यक्रम आयोजित किए जा रहे हैं, जिसमें प्रदेश के मुख्यमंत्री विष्णु देव साय सरकार के एक साल की उपलब्धियों को दर्शाती योजनाओं को प्रस्तुत किया जा रहा है।
इसके तहत कृषि विभाग द्वारा बीते 9 दिसम्बर से अब तक जिले के 53 गांवों में कृषक संगोष्ठी का आयोजन किया गया। इस दौरान किसानों को विभागीय कार्यक्रमों एवं गतिविधियों की जानकारी दी गई। इसके साथ ही कुल 711 किसानों का सम्मान किया गया।
इनमें उत्कृष्ठ कृषक के रूप में 251 किसान और कृषक उन्नति योजना से लाभान्वित 447 किसान शामिल हैं। इसी तरह सहकारिता विभाग द्वारा भी धान खरीदी केन्द्रों में समर्थन मूल्य पर धान विक्रय करने वाले किसानों का सम्मान किया गया। साथ ही समर्थन मूल्य पर खरीदे गये धान का मूल्य, धान खरीदी केन्द्रों में किसानों को मिल रही सुविधाओं इत्यादि की भी चर्चा की गई।
इसके साथ ही श्रम विभाग द्वारा ग्राम पंचायत सिवनिकला, नगर पंचायत आमदी में आज सुशासन के एक वर्ष पूर्ण होने के अवसर पर आयोजित शिविर में 91 श्रमिको का पंजीयन, नवीनीकरण आवेदन किए गए। इस शिविर में योजना आवेदन भी किए गए तथा असंगठित और भवन संन्निर्माण कर्मकार मंडल के योजनाओं की जानकारी भी दी गई।
श्रम पंजीयन शिविर 16 से
धमतरी । कलेक्टर नम्रता गांधी के निर्देश पर जिले में श्रमिकों के पंजीयन के लिए शिविरों का आयोजन किया जा रहा है। इसी कड़ी में आगामी 16 दिसम्बर को धमतरी के ग्राम मुजगहन, 17 दिसम्बर को कम्पोजिट भवन के सामने धमतरी और 19 दिसम्बर को वैभव नगर रूद्री रोड, धमतरी में श्रम पंजीयन शिविर लगाया जाएगा। श्रम पदाधिकारी ने उक्त शिविर में संबंधित अधिकारी, कर्मचारियों को सुबह 10 बजे पहुंचना सुनिश्चित करने के निर्देश दिए हैं।
कौशल प्रशिक्षण, शिविर 16 दिसम्बर को कोर्रा में
धमतरी । लाईवलीहुड कॉलेज धमतरी में प्रधानमंत्री कौशल विकास योजना, प्रधानमंत्री विश्वकर्मा योजना, मुख्यमंत्री कौशल विकास योजना आदि में निःशुल्क प्रशिक्षण संचालित हो रहा है। सहायक परियोजना अधिकारी ने बताया कि उक्त कौशल प्रशिक्षण हेतु पंचायत क्षेत्र के युवाओं के चयन के लिए आगामी 16 दिसम्बर को सुबह 11 से शाम चार बजे तक ग्राम पंचायत भवन कोर्रा में शिविर आयोजित किया जाएगा। उन्होंने बताया कि वर्तमान में लाईवलीहुड कॉलेज धमतरी में कम्प्यूटर हार्डवेयर कोर्स में तत्काल बैच शुरू होगी। इसके लिए शैक्षणिक प्रमाण पत्र, आधार कार्ड, बैंक पासबुक की छायाप्रति और एक पासपोर्ट साईज फोटो के साथ इच्छुक आवेदक आवेदन कर सकते हैं।
सरकार गठन के एक वर्ष : रंगोली, पेंटिंग के जरिए शासन की उपलब्धियां को किया जा रहा प्रदर्शित
धमतरी । मुख्यमंत्री विष्णु देव सरकार के एक वर्ष होने के उलब्ध में प्रदेश सहित जिले में भी अनेक कार्यक्रमों का आयोजन किया जा रहा है। इसी कड़ी में आज लाईवलीहुड कॉलेज में सुशासन पर निबंध, रंगोली प्रतियोगिता का आयोजन किया गया। वहीं महाविद्यालय में अध्ययनरत प्रशिक्षणार्थियों को शासन की जनकल्याणकारी योजनाओं बेटी बचाओ-बेटी पढ़ाओ, महतारी वंदन योजना, प्रधानमंत्री आवास योजना, नलजल मित्र, आत्मनिर्भर भारत, पीएम किसान सम्मान निधि योजना, पीएम विश्वकर्मा योजना, प्रधानमंत्री और मुख्यमंत्री कौशल विकास योजना इत्यादि के बारे में विस्तार से जानकारी दी गई।
सहायक परियोजना अधिकारी ने बताया कि महाविद्यालय में मुख्यमंत्री कौशल विकास योजनान्तर्गत संचालित विभिन्न बैचों का प्रशिक्षण जैसे डोमेस्टिक डेटा एंट्री ऑपरेटर, सेविंग मशीन ऑपरेटर, कम्प्यूटर हार्डवेयर, सुरक्षा गार्ड एवं नलजल मित्र कोर्स में लगभग 115 प्रशिक्षणार्थियों ने सुशासन कार्यक्रम में भाग लिए। उन्होंने बताया कि विभिन्न कार्यक्रमों का उद्देश्य छात्रों को सरकार की योजनाओं के बारे में जागरूक करना और समाज में सकारात्मक योगदान देने के लिए प्रेरित करना है।
अवैध शराब जब्त
धमतरी । कलेक्टर नम्रता गांधी के निर्देशानुसार जिले में अवैध शराब के विरूद्ध लगातार कार्यवाही की जा रही है। जिला आबकारी अधिकारी श्री प्रभाकर शर्मा ने बताया कि आज भखारा के ग्राम कोपेडीह में दल द्वारा कार्यवाही करते हुए कुल 80 लीटर महुआ शराब जब्त किया गया। साथ ही महुआ शराब बनाने में प्रयुक्त बोरियों में 1600 किग्रा. लाहन (कुल क़ीमत 80 हज़ार रुपए) को नष्ट किया गया। उन्होंने बताया कि अज्ञात आरोपी के खिलाफ आबकारी अधिनियम की धारा 34(2) के तहत कार्यवाही की गयी। उक्त कार्यवाही के दौरान आबकारी उप निरीक्षक पुरुषोत्तम सिन्हा, निशांत साधु सहित अन्य अधिकारी, कर्मचारी उपस्थित रहे।
धमतरी में हुआ जिला स्तरीय युवा उत्सव का भव्य आयोजन
धमतरी । 13 दिसम्बर 2024/ जिला प्रशासन, खेल एवं युवा कल्याण विभाग तथा नेहरू युवा केन्द्र के संयुक्त तत्वावधान में स्थानीय बाबू पंढरी राव कृदत्त इंडोर स्टेडियम, आमातालाब धमतरी में जिला स्तरीय युवा उत्सव का आयोजन किया गया। कार्यक्रम में बतौर मुख्य अतिथि छत्तीसगढ़ राज्य पिछड़ा वर्ग आयोग के अध्यक्ष नेहरू राम निषाद सहित उपस्थित अतिथियों द्वारा दीप प्रज्जवलन कर कार्यक्रम जिला स्तरीय युवा उत्सव का शुभारंभ किया गया। साथ ही विधायक धमतरी ओकार साहू, विधायक सिहावा अंबिका मरकाम, पूर्व विधायक धमतरी रंजना साहू अन्य जनप्रतिनिधि, गणमान्य नागरिक एवं कलेक्टर नम्रता गांधी, सीईओ जिला पंचायत रोमा श्रीवास्तव, अपर कलेक्टर जी.आर.मरकाम सहित अन्य अधिकारी, कर्मचारी, प्रतिभागी और जिलेवासी उपस्थित रहे।
कार्यक्रम के मुख्य अतिथि छत्तीसगढ़ राज्य पिछड़ा वर्ग के अध्यक्ष नेहरू राम निषाद ने जिला स्तरीय युवा उत्सव के लिए चयनित प्रतिभागितयों को बधाई देते हुए कहा कि शासन गठन का एक वर्ष पूर्ण हो रहा है। इसके मद्देनजर विभिन्न कार्यक्रमों का आयोजन प्रदेश में किया जा रहा है। यह मंच प्रतिभाओं के प्रदर्शन का मंच है। सभी प्रतिभागी अलग-अलग विधाओं में अपनी प्रतिभाओं का प्रदर्शन कर रहे हैं। उन्होंने कहा कि चुनौतियां आती हैं और प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी कहते हैं कि मेरा भारत युवा है। वर्ष 2047 तक भरत को विकसित करने का लक्ष्य निर्धारित किया गया है। मेरा भारत आगे बढ़ रहा है और अर्थव्यवस्था में मजबूत हो रहा है। उन्होंने युवाओं को हर क्षेत्र में आगे आने की बात कही।
कार्यक्रम को संबोधित करते हुए विधायक धमतरी ओकार साहू ने युवाओं को प्रोत्साहित करते हुए कहा कि युवाओं को एक मंच पर लाने का अवसर है युवा उत्सव। उन्होंने प्रतिभागियों को अपनी शुभकामनाएं दीं। वहीं विधायक सिहावा अंबिका मरकाम ने विकासखण्ड स्तरीय युवा महोत्सव से चयनित होकर जिला स्तरीय युवा उत्सव में पहुंचने वाले प्रतिभागियों को बधाई दी और आगे बढ़ने के लिए अपनी शुभकामनाएं दी। उन्होंने युवाओं का आह्वान करते हुए कहा कि वे विभिन्न गतिविधियों में शामिल होकर अपने गांव, जिला और प्रदेश का नाम रोशन करें। पारम्परिक खेलों में अपनी भागीदारी सुनिश्चित करते हुए अच्छा प्रदर्शन करें।
पूर्व विधायक रंजना साहू ने विकासखण्ड स्तर पर चयनित होकर जिला स्तरीय युवा उत्सव में पहुंचे प्रतिभागियों को प्रोत्साहित किया। उन्होंने कहा कि डबल इंजन की सरकार युवाओं को हर क्षेत्र में आगे बढ़ने के लिए पूरा-पूरा सहयोग कर रही है। इसके साथ ही महिला, युवाओं, विद्यार्थियों सहित सभी वर्ग के लोगों को लाभान्वित किया जा रहा है। प्रदेश के मुख्यमंत्री विष्णु देव साय के नेतृत्व में उत्कृष्ट कार्य हो रहे हैं। उन्होंने युवाओं को हमेशा जीवन में बेहतर कर आगे बढ़ने के लिए अपनी शुभकामनाएं दीं। इस अवसर पर अतिथियों ने विज्ञान मेला, कृषि उत्पाद, हस्तशिल्प, टेक्सआईल्स के संबंध में लगे स्टॉलों का अवलोकन भी किया।
जिला स्तरीय युवा उत्सव में सामूहिक लोकनृत्य में प्रथम स्थान वेदप्रकाश एवं साथी धमतरी और द्वितीय स्थान हेमंत एवं साथ नगरी रहे। इसी तरह सामूहिक लोकगीत में धनेन्द्र एवं साथी धमतरी प्रथम, देविका एवं साथ कुरूद द्वितीय, व्यक्तिगत लोकनृत्य में ऐश्वर्या एवं साथी मगरलोड प्रथम, कल्याणी एवं साथी नगरी द्वितीय, व्यक्तिगत लोकगीत में पूनम एवं साथी धमतरी प्रथम और लोकेश्वरी ध्रुव एवं साथी मगरलोड द्वितीय स्थान पर रहे। कहानी लेखन में योगिता साहू कुरूद प्रथम, मधुराज सिन्हा धमतरी द्वितीय, चित्रकला में परमेश्वर साहू नगरी प्रथम, अवधराम कुरूद द्वितीय, कविता में अंकिता ध्रुव धमतरी प्रथम, कुन्ती साहू मगरलोड द्वितीय, विज्ञान मेला में प्रिया ढीमर धमतरी प्रथम, ट्विंकल साहू मगरलोड द्वितीय, विज्ञान मेला सामुहिक में टीम टेसला धमतरी प्रथम, कुमकुम एंड ग्रुप द्वितीय, हस्तशिल्प में रेश्मती निषाद धमतरी प्रथम, प्रियम यादव मगरलोड द्वितीय तथा कृषि उत्पाद में देवप्रसाद धमतरी प्रथम और सिया कृषि उत्पाद समिति कुरूद द्वितीय स्थान पर रहे। जिला स्तर पर आयोजित युवा उत्सव में चयनित प्रतिभागी राज्य स्तरीय युवा उत्सव में अपनी प्रतिभाओं का प्रदर्शन करेंगे।
पीएम स्वनिधि योजना में उत्कृष्ट कार्य के लिए नगरनिगम धमतरी को मुख्यमंत्री के हाथों मिला पुरस्कार,
धमतरी । प्रधानमंत्री स्ट्रीट वेंडर्स आत्मनिर्भर निधि (पी.एम.स्वनिधि) योजना में धमतरी जिले को सफलता मिली है। मुख्यमंत्री विष्णु देव साय और उप मुख्यमंत्री अरुण साव ने नगर निगम धमतरी को पीएम स्वनिधि योजना और राष्ट्रीय शहरी आजीविका मिशन (एनयूएलएम) के सफल क्रियान्वयन के लिए पुरस्कृत किया। यह सम्मान रेहड़ी-पटरी व्यवसायियों की मदद में अव्वल रहने के मद्देनजर नगरनिगम धमतरी को मिला है।
नगर निगम आयुक्त प्रिया गोयल सहित मिशन मैनेजर विमल साहू ने यह सम्मान मुख्यमंत्री और उप मुख्यमंत्री के हाथों प्राप्त किया। धमतरी नगर निगम ने इन योजनाओं के अंतर्गत छोटे व्यापारियों, रेहड़ी-पटरी विक्रेताओं और शहरी गरीबों को आत्मनिर्भर बनाने की दिशा में सराहनीय कार्य किया है। धमतरी नगर निगम ने प्रधानमंत्री स्ट्रीट वेंडर्स आत्मनिर्भर निधि (पीएम स्वनिधि) योजना के तहत सैकड़ों रेहड़ी-पटरी व्यवसायियों को किफायती ऋण उपलब्ध कराया है।
इससे इन छोटे व्यापारियों को अपने व्यवसाय को फिर से खड़ा करने और आर्थिक स्थिरता प्राप्त करने में मदद मिली। धमतरी नगर निगम ने इन योजनाओं को प्रभावी ढंग से लागू किया। बता दें कि 12 दिसम्बर को राजधानी रायपुर के पंडित दीनदयाल उपाध्याय ऑडिटोरियम में नगरीय प्रशासन एवं विकास विभाग के राज्य शहरी विकास अभिकरण द्वारा आयोजित सम्मान समारोह में पीएम स्वनिधि तथा राष्ट्रीय शहरी आजीविका मिशन में उत्कृष्ट कार्य करने वाले निकायों, बैंकों, लाभार्थियों एवं स्ट्रीट वेंडर्स को मुख्यमंत्री के हाथों सम्मानित किया गया था।
पूर्व सीएम भूपेश बघेल ने कहा – एक साल में सरकार की कोई उपलब्धि नहीं, अजय चंद्राकर दिल्ली के चक्कर लगा लिए पर कोई सुनवाई नहीं हो रही…
धमतरी. पूर्व मुख्यमंत्री भूपेश बघेल आज धमतरी जिले के आमदी पहुंचे, जहां उन्होंने भाजपा सरकार के एक साल के कार्यकाल को लेकर साय सरकार पर निशाना साधा. बघेल ने कहा, एक साल में सरकार की कोई उपलब्धि नहीं, बल्कि हमारी शुरू की हुई योजनाएं बंद कर दी. सरकार की गलत नीति के कारण सब्जियां महंगी हुई है. किसान परेशान हैं. धान नही बेच पा रहे हैं.
भूपेश बघेल ने कहा, छत्तीसगढ़ में निर्माण कार्य नहीं हो पा रहा है. अजय चंद्राकर पर तंज कसते हुए बघेल ने कहा, कुरुद विधायक अजय चंद्राकर दिल्ली के चक्कर लगा लिए, लेकिन उनकी सरकार में कोई सुनवाई नहीं हो रही है. बता दें कि छत्तीसगढ़ में अभी दो मंत्री पद खाली है. इसे लेकर कांग्रेस लगातार सरकार पर तंज कस रहे. एक साल बाद भी मंत्री मंडल के विस्तार नहीं होने पर प्रदेश कांग्रेस अध्यक्ष दीपक बैज ने कहा है कि तीन दिशाओं से सरकार चल रही है. एक साल में 2 मंत्री नहीं बन पाए. बीजेपी में अंदरूनी कलह है.
मंत्री बनाना मुख्यमंत्री का विशेषाधिकार : चंद्राकर
बता दें कि हाल ही में पूर्व मंत्री और विधायक अजय चंद्राकर दिल्ली दौरे पर थे, जहां उन्होंने बीजेपी के राष्ट्रीय अध्यक्ष जेपी नड्डा, नितिन गडकरी सहित कई बड़े नेताओं से मुलाकात की थी. चर्चा थी कि मंत्री के दो पद खाली पड़े हैं. इनमें एक नाम अजय चंद्राकर का भी हो सकता है. इसे लेकर अजय चंद्राकर ने कहा था कि मंत्री बनना, नहीं बनना कब बनना और कैसे बनना है, यह विशुद्ध रूप से मुख्यमंत्री का विशेषाधिकार है. इस बारे में मुझे कुछ नहीं बोलना है. जो खाली विभाग है वह मुख्यमंत्री के पास है.
न्यौता भोजन से जिले के ढाई लाख से अधिक बच्चे लाभान्वित
धमतरी । प्रधानमंत्री पोषण शक्ति निर्माण योजनान्तर्गत सभी शासकीय एवं अनुदान प्राप्त प्राथमिक और माध्यमिक स्कूलों में न्योता भोजन का आयोजन किया जाता है।
जिले में 16 फरवरी 2024 से न्योता भोजन लागू किया गया है। इसके तहत अब तक जिले के चारों विकासखण्डों के 4 हजार 778 स्कूलों के दो लाख 59 हजार 126 बच्चे लाभान्वित हुए हैं। यह विभिन्न त्यौहारों, अवसरों जैसे वर्षगांठ, जन्मदिन, विवाह और राष्ट्रीय पर्व आदि पर बड़ी संख्या में लोगों को भोजन प्रदान करने की भारतीय परम्परा पर आधारित है। इसी आधार पर प्रदेश में तिथि भोजन को न्योता भोजन के नाम से लागू किया गया है। समुदाय के सदस्य ऐसे अवसरों, त्यौहारों पर अतिरिक्त खाद्य पदार्थ या पूर्ण भोजन के रूप में बच्चों को पौष्टिक और स्वादिष्ट भोजन प्रदाय कर सकते हैं। यह पूरी तरह स्वेच्छिक है और समुदाय के लोग अथवा कोई भी सामाजिक संगठन या तो पूर्ण भोजन का योगदान कर सकते हैं या अतिरिक्त पूरक पोषण के रूप में मिठाई, नमकीन, फल या अंकुरित अनाज आदि के रूप में खाद्य सामग्री का योगदान कर सकते हैं।
बता दें कि न्योता भोजन स्कूलों में दिए जाने वाले भोजन का विकल्प नहीं है, बल्कि यह केवल स्कूल में प्रदाय किए जाने वाले भोजन का पूरक है। प्रदेश के मुख्यमंत्री विष्णु देव साय ने योजना की सराहना करते हुए इस दिशा में जनसमुदाय में व्यापक प्रचार-प्रसार कर अधिक से अधिक स्कूलों में न्योता भोजन आयोजित करने के लिए प्रोत्साहित करने कहा, ताकि प्रधानमंत्री पोषण शक्ति निर्माण योजना से लाभान्वित हो रहे बच्चों को अतिरिक्त खाद्य पदार्थ या पूर्ण भोजन के रूप में पौष्टिक और स्वादिष्ट भोजन प्रदाय किया जा सके। योजना के तहत सभी जनप्रतिनिधि, पंचायत अध्यक्ष, उपाध्यक्ष, सदस्यगण, अधिकारी, कर्मचारी, गणमान्य नागरिक, बच्चों के पालक, ग्रामीणजन को भी नजदीक के स्कूलों में न्योता भोजन कर सकते हैं।
युवा उत्सव का अर्थ युवाओं की प्रतिभाओं को उजागर करना है: अंबिका मरकाम
धमतरी। खेल एवं युवा कल्याण विभाग द्वारा विकासखण्ड स्तरीय युवा उत्सव का आयोजन किया जा रहा है। इसी कड़ी में आज नगरी विकासखण्ड के पीएमश्री श्रृंगी ऋषि शासकीय उच्चतर माध्यमिक विद्यालय में विकासखंड स्तरीय युवा उत्सव का आयोजन किया गया।
बतौर मुख्य अतिथि विधायक सिहावा श्रीमती अंबिका मरकाम ने कार्यक्रम को संबोधित करते हुए कहा कि युवा उत्सव का अर्थ युवाओं की प्रतिभाओं को उजागर करना है। युवाओं को केवल पढ़ाई ही नहीं बल्कि किसी न किसी कलाओं में पारंगत होना चाहिए, इसके लिए हमें स्वयं का मूल्यांकन करना चाहिए।
साथ ही दूसरों की बातों को ध्यान न देते हुए स्वयं की निर्णय लेने की क्षमता में वृद्धि करना चाहिए। विशिष्ट अतिथि के रूप में पूर्व विधायक श्रवण मरकाम ने युवाओं के प्रेरणास्रोत स्वामी विवेकानंद को याद करते हुए कहा कि युवा अगर अपने देश के बारे में सोचना प्रारंभ कर दें, तो उस देश को आगे बढ़ने से कोई नहीं रोक सकता।
इस युवा उत्सव में सांस्कृतिक कार्यक्रम के अंतर्गत लोक नृत्य एकल एवं सामूहिक, लोकगीत एकल एवं सामूहिक, कविता लेखन, कहानी लेखन, चित्रकला, तात्कालिक भाषण, विज्ञान प्रदर्शनी एकल एवं सामूहिक, कृषि उत्पाद, हस्तशिल्प इत्यादि 12 विधाओं से प्रतिभागियों का चयन किया गया। विजेता प्रतिभागी जिला स्तरीय युवा उत्सव में अपनी सहभागिता देंगे। इस अवसर पर स्थानीय जनप्रतिनिधि, अधिकारी, कर्मचारी, स्कूली विद्यार्थी सहित बड़ी संख्या में ग्रामीणजन उपस्थित रहे।
व्यंजन बनाने की रूचि ने पायल को बनाया आत्मनिर्भर
प्रधानमंत्री सूक्ष्म खाद्य उद्यम उन्नयन योजना के तहत ऋण लेकर खुद स्वरोजगार का किया रूख
धमतरी। आज लड़कियां किसी से भी कम नहीं हैं, वे हर क्षेत्र में लड़कों से कंधा से कंधा मिलाकर चल रहीं हैं, चाहे वह शिक्षा हो, खेल, कृषि अथवा रोजगार या स्वरोजगार। यह साबित कर दिखाया है धमतरी जिले की कानीडबरी निवासी 25 साल की पायल नेताम ने। वैसे तो पायल की रूचि बचपन से ही नये-नये व्यंजन बनाने की रही और लगातार अलग-अलग व्यंजन बनाकर घर में अपनी मां का हाथ बंटातीं रहीं, किन्तु उन्होंने पढ़ाई भी जारी रखी। पायल स्नातक की पढ़ाई की हैं और आज बेकरी व्यवसाय से अच्छी-खासी आमदनी हासिल कर रहीं हैं। साथ ही दो लोगों को रोजगार भी दीं हैं, जो कि उनके काम में हाथ बंटाते हैं। पिता विजयचंद नेताम पेशे से किसान हैं और मां श्रीमती किरण बाई किराना दुकान संचालित करती हैं। पायल की ग्राम कोलियारी में बेकरी की दुकान है, जहां वह केक तैयार कर आसपास के गांवों में ऑर्डर अनुसार भेजतीं हैं। इससे उन्हें प्रतिदिन दो से तीन हजार रूपये की शुद्ध आय हो जाती है।
पायल बतातीं हैं कि जिला उद्योग केन्द्र द्वारा आयोजित शिविर में उन्हें प्रधानमंत्री सूक्ष्म खाद्य उद्यम उन्नयन योजना की जानकारी मिली, जिसमें 35 प्रतिशत अनुदान की भी पात्रता है। योजना की जानकारी मिलते ही पायल ने उद्योग विभाग से सम्पर्क कर सभी औपचारिकताएं पूरी कीं और उन्हें चार लाख रूपये का ऋण स्वीकृत हो गया, जिससे उन्होंने बेकरी की आधुनिक मशीनें खरीदीं। दो साल पहले शुरू किए इस बेकरी से पायल की अच्छी आमदनी तो हो ही रही है, साथ ही उन्होंने वे ऋण की राशि भी समय पर अदा कर रहीं हैं। पायल ने इसके लिए प्रधानमंत्री और प्रदेश के मुख्यमंत्री साय का धन्यवाद ज्ञापित करतीं हैं कि, योजना के तहत मिले ऋण से उनके व्यंजन बनाने की रूचि और प्रबल हो गई है तथा आगे अपने व्यवसाय को विस्तृत रूप देने के बारे में सोच रहीं हैं।