छत्तीसगढ़ / गौरेला पेंड्रा मरवाही

विमल मति व भक्ति प्रदान करने वाली रामकथा का आयोजन सियाराम गौ सेवा संस्थान गोरखपुर में प्रारंभ

गौरेला:मनुष्य में भक्ति को बढ़ाने वाली परमार्थ के पथ में ले जाने वाली कल्याण कारक विमलमति प्रदान करने वाली, राम कथा का आयोजन, सियाराम गौ सेवा संस्थान  गोरखपुर गौरेला मैं पीयूष प्रवाहिनी वाणी के धनी पंडित कौशल मणि तिवारी के मुखारविंद से प्रारंभ होने के पूर्व एक कलश यात्रा का आयोजन किया गया। कलशयात्रा राम जानकी मंदिर से होते हुए दुर्गा मंदिर कमानिया गेट,और वहां से गांधी चौक से लेकर मंगली बाजार हनुमान मंदिर, और उसके बाद मरही माता मंदिर तक शोभायात्रा का संचालन किया गया। इस अवसर पर नगर की सभी राम कथा प्रेमी माता बहनों ने सिर पर कलश धारण किया हुआ था और पीत वस्त्र पहने हुए थे, ढोल ताशे के साथ कलश यात्रा महिलाओं के द्वारा मंगल गीत व राम भजन के साथ निकली। शोभायात्रा के आगे कथा प्रवक्ता कौशल मनी महाराज उसके पीछे नगर के कथा प्रेमी सज्जन और नगर के गणमान्य नागरिक कल्लू सिंह राजपूत, बृजलाल सिंह राठौड़, संतोष तिवारी, मथुरा सोनी, बालकृष्ण अग्रवाल, कमला अग्रवाल, उमेश अग्रवाल, पवन पैकरा, एम.पी. नामदेव, मंजू नामदेव, परदेसी लाल नामदेव, पंडित कान्हा, अर्पित तिवारी  मौसम ताम्रकार, सहित सैकड़ो राम भक्त जय श्री राम के नारे लगाते हुए नगर भ्रमण किया। नगर के कई अग्रवाल समाज के लोगो द्वारा पूज्य कौशल मणि तिवारी जी का स्वागत आरती पूजन पुष्पहार श्रीफल के साथ किया गया। सियाराम गौ सेवा संस्थान प्रांगण में अनेक वर्षों से राम कथा और कृष्ण कथा का आयोजन किया जाता है जिसमें भारी संख्या में लोग गोपाष्टमी पर्व मनाते हुए, कथा में भी उत्साह पूर्वक सम्मिलित होते हैं। यह कथा दिनांक 13.11.24 से लेकर 21.11.24 तक पूर्णाहुति के साथ कथा का समापन होगा। इस अवधि में शिव पार्वती विवाह, श्री राम जन्मोत्सव, श्री राम बाल लीला, अहिल्या उद्धार ,श्री सीताराम विवाह महोत्सव, श्री राम वन गमन, केवट प्रसंग, श्री भरत चरित्र ,भक्त चरित्र ,श्री राम राज्याभिषेक ,के साथ पूर्ण होगा। 

Leave Your Comment

Click to reload image