छत्तीसगढ़ / रायपुर

मुख्यमंत्री ने बाबा साहब अम्बेडकर की पुण्यतिथि पर किया नमन

रायपुर। मुख्यमंत्री विष्णु देव साय ने डॉ. भीमराव अम्बेडकर की 6 दिसम्बर को पुण्यतिथि पर उन्हें नमन किया है। उन्होंने कहा है कि बाबा साहब बहुआयामी व्यक्तित्व के धनी थे। अनेक भाषाओं के जानकार होने के साथ ही वे विधिवेत्ता, अर्थशास्त्री, समाज सुधारक और कुशल राजनीतिज्ञ भी थे। उन्होंने सामाजिक भेदभाव और छूआ-छूत के विरूद्ध अभियान चलाया और सबके लिए समान अधिकार, स्वतंत्रता और व्यवहार की वकालत की। बाबा साहब का देश की उन्नति के लिए दिया गया अतुलनीय योगदान हमेशा याद किया जाएगा।

Leave Your Comment

Click to reload image