छत्तीसगढ़ / रायपुर

विष्णु के सुशासन में आर.बी.सी. 6-4 के तहत प्रकरणों का त्वरित निराकरण

 11 माह में 188 प्रकरणों में आर्थिक सहायता राशि की मिली मंजूरी

 

रायपुर।  मुख्यमंत्री विष्णुदेव साय के सुशासन में आर.बी.सी. 6-4 के तहत त्वरित आर्थिक सहायता राशि की स्वीकृति मिल रही है। कलेक्टर डाॅ. गौरव सिंह के मार्गदर्शन में आर.बी.सी. 6-4 के तहत प्रकरणों को प्रक्रिया में लाया जा रहा है और संपूर्ण कार्रवाई जल्द से जल्द पूरा कराते हुए प्रकरणों की मंजूरी दी जा रही है। कलेक्टर डाॅ. सिंह ने 11 माह में ही 188 प्रकरणों की स्वीकृति दी है। उल्लेखनीय है कि तालाब या पानी में डूबने, आग में जलने, आकाशीय बिजली, सर्पदंश, अतिवृष्टि के कारण पेड़ गिरने, बिच्छू काटने जैसे प्रकरणों में आर्थिक सहायता राशि प्रदान की जाती है। आर.बी.सी. 6-4 के तहत प्रत्येक प्रकरणों में 4 लाख रूपए की आर्थिक सहायता राशि प्रदान की जा रही है।

Leave Your Comment

Click to reload image