छत्तीसगढ़ / रायपुर

रायपुर जिले में 16 हजार 176 टन धान की हुई खरीदी

 रायपुर।  मुख्यमंत्री विष्णुदेव साय के निर्देश में जिले के किसानों को समर्थन मूल्य पर धान की खरीदी की जा रही है। जिले में आज 16 हजार 176 टन धान की खरीदी की गई। जिले में आज 4 हजार 247 किसानों से 37 करोड़ 21 लाख रूपये धान की खरीदी हुई। इस प्रकार अब तक 139 उपार्जन केन्द्रों में 51 हजार 556 किसानों से 01 लाख 68 हजार 347 टन धान की खरीदी हुई है। इन किसानांे से अब तक 501 करोड़ 10 लाख रूपये की धान की खरीदी की गई है। मुख्यमंत्री के निर्देश पर धान केन्द्रों में किसानों को आवश्यक सुविधाएं भी प्रदान की जा रही है। जिससे किसानों में धान बेचने को लेकर उत्साह है।

Leave Your Comment

Click to reload image