छत्तीसगढ़ / रायपुर

रायपुर जिले में 15 हजार 316 टन धान की हुई खरीदी

 रायपुर । मुख्यमंत्री विष्णुदेव साय के निर्देश में जिले के किसानों को समर्थन मूल्य पर धान की खरीदी की जा रही है। जिले में आज 15 हजार 316 टन धान की खरीदी की गई। जिले में आज 2 हजार 583 किसानों से 23 करोड़ 44 लाख रूपये धान की खरीदी हुई। इस प्रकार अब तक 139 उपार्जन केन्द्रों में 53 हजार 498 किसानों से 02 लाख 23 हजार 419 टन धान की खरीदी हुई है। इन किसानांे से अब तक 539 करोड़ 43 लाख रूपये की धान की खरीदी की गई है। मुख्यमंत्री के निर्देश पर धान केन्द्रों में किसानों को आवश्यक सुविधाएं भी प्रदान की जा रही है। जिससे किसानों में धान बेचने को लेकर उत्साह है।

Leave Your Comment

Click to reload image