श्रम मंत्री ने तमनार में शहीद वीर नारायण सिंह अन्नपूर्णा अन्न योजना का शुभारंभ किया
रायपुर। श्रम मंत्री लखन लाल देवांगन मंगलवार को शंकर नगर स्थित अपने निवास कार्यालय में प्रदेश के 66 हज़ार 952 श्रमवीरों और उनके परिवारजनों के सीधे खाते में 48.82 करोड़ की राशि डीबीटी के जरिए ऑनलाईन अंतरित की। इस दौरान देवांगन ने रायगढ़ जिले के तमनार में शहीद वीर नारायण सिंह अन्नपूर्णा अन्न योजना का वर्चुअल शुभारंभ किया। यह 27वां अन्नपूर्णा दाल-भात केंद्र है, जिसमें 5 रूपए में श्रमिकों को भरपेट गरम भोजन उपलब्ध कराया जाता है। प्रदेश के शेष 6 जिलों में भी यह योजना जल्द प्रारंभ की जा रही है।