छत्तीसगढ़ / महासमुंद

विष्णुदेव साय 6 जनवरी को महासमुंद में विकास कार्यां का लोकार्पण और भूमिपूजन करेंगे

 महासमुंद । मुख्यमंत्री विष्णुदेव साय सोमवार 6 जनवरी को महासमुंद के दौरे पर रहेंगे। वे महासमुंद पहुंचकर स्वामी आत्मानंद हिन्दी शासकीय उच्चतर माध्यमिक विद्यालय महासमुंद में आयोजित लोकार्पण, शिलान्यास, भूमिपूजन कार्यक्रम में शामिल होंगे। प्रोटाकाल से मिली जानकारी के अनुसार मुख्यमंत्री साय पुलिस लाइन खोखराभाठा, नवागढ़ जांजगीर से दोपहर 02. 30 बजे महासमुंद के लिए हेलीकॉप्टर से रवाना होंगे तथा 3.15 बजे महासमुंद पहुंचेंगे। कार्यक्रम समाप्ति पश्चात वे शाम 4ः25 बजे रायपुर के लिए प्रस्थान करेंगे।

Leave Your Comment

Click to reload image