छत्तीसगढ़ / राजनांदगांव

मुख्यमंत्री सदन के पीछे अग्रवाल ट्रांसपोर्ट का नाम सद्गुरू कबीर चौक किये जाने की स्वीकृति प्रदान की गई है,

राजनांदगाँव | नगर पालिक निगम, राजनांदगाँव के तत्कालीन महापौर श्री मधुसूदन यादव के कार्याकाल में दिनांक- १२/०१/२०१८ को पावन हाऊस रोड, राजनांदगाँव स्थित पूर्व मुख्यमंत्री सदन के पीछे अग्रवाल ट्रांसपोर्ट का नाम सद्गुरू कबीर चौक किये जाने की स्वीकृति प्रदान की गई है, तत्पश्चात् दिनांक- ०८/०२/२०१८ को सद्गुरू कबीर चौक के नाम से लोकार्पण किया गया है ।

आज तक सद्गुरू कबीर चौक में प्रवेश द्वार (स्मारक) निर्माण नही कराया गया है । इस संबंध में जिले के कबीर पंथ समाज के अनुयायियों ने दिनांक- ०६/०१/२०२५ को आचार्य श्री मंगल साहेब एवं धर्माधिकारी श्री सत्येन्द्र साहेब, कबीर नादिया मठ के सानिध्य में डॉ रमन सिंह, अध्यक्ष छ.ग. विधानसभा से प्रवेश द्वार (स्मारक) निर्माण की मांग के संबंध में भेंट (मुलाकात) किया गया । प्रवेश द्वार निर्माण हेतु पूर्व में समय-समय पर कबीर पंथी समाज द्वारा पूर्व मुख्यमंत्री डॉ. रमन सिंह जी तथा अन्य भाजपा नेताओ को अवगत कराते रहें है ।

माननीय डॉ. रमन सिंह, अध्यक्ष छ.ग. विधानसभा द्वारा सद्गुरू कबीर चौक में प्रवेश द्वार (स्मारक) निर्माण हेतु आश्वासन/सहमति प्रदान की गई है। भेंट, मुलाकात के दौरान सर्वश्री चिंताराम साहू, संतोष साहू, भगवानी साहू, दुर्गा साहू, हरीश साहू, बिसाहू राम साहू, एवं अन्य भक्तजन उपस्थित थे ।
उपरोक्त जानकारी प्रेस विज्ञप्ति के माध्यम से श्री हरीश साहू एवं हरीश साहू ने दी ।

Leave Your Comment

Click to reload image