छत्तीसगढ़ / कोंडागांव

गणतंत्र दिवस पर राजेंद्र निगम ने बालगृह कोण्डागांव में किया ध्वजारोहण

 कोण्डागांव । गणतंत्र दिवस पर छत्तीसगढ़ राज्य बाल कल्याण परिषद द्वारा संचालित बालगृह (बालिका), कोण्डागांव में राष्ट्रीय पर्व मनाया गया। कार्यक्रम के मुख्य अतिथि छत्तीसगढ़ राज्य बाल कल्याण परिषद परिषद के संयुक्त सचिव राजेन्द्र कुमार निगम ने ध्वजारोहण किया साथ ही उपस्थित सभी लोगो ने राष्ट्र गान किए। बालगृह (बालिका) की बालिका ममता एवं साथी ने स्वागत गीत प्रस्तुत किया साथ ही  सांस्कृतिक कार्यक्रम के अन्तर्गत गोमती , अपराजिता,  भावना , रामशिला , मंगली , लिलेश्वरी और सिद्धों ने शानदार  नृत्य की प्रस्तुति दी इसके साथ ही प्रिया ने ए मेरे वतन के लोगों ... भावुक गीत प्रस्तुत किया।

इस अवसर पर अपने संबोधन में राजेन्द्र कुमार निगम ने कहा कि अपना संविधान लागू होने के बाद से हम 26 जनवरी को अपना गणतंत्र दिवस के रूप में मनाते रहे है । अपनी न्याय प्रणाली के अंतर्गत सामाजिक सद्भाव , भाईचारा निभाते हुए हमारे उद्योग  , व्यापार  एवं कृषि के गुणात्मक वृद्धि करते हुए कठिन परिश्रम  से भारत आज विश्व की पांचवी आर्थिक शक्ति बन गया है , और हम जल्दी ही तीसरी आर्थिक शक्ति बन जाएंगे । भारत विश्व गुरु बनने की दिशा में तीव्र गति से अग्रसर है । आज गणतंत्र दिवस के अवसर पर हमे शपथ लेना चाहिए कि हम देश को एकता, प्रेम और शांति से जोड़े रखेंगे।  बालगृह की अधीक्षिका श्रीमति मणि शर्मा  ने भी बच्चो से अच्छे आचरण करते हुए देश की प्रगति में अपना योगदान देने के साथ संविधान को जानने और मानने की बात कही । संस्था मे सभी को मिष्ठान वितरण  किया गया । इस अवसर पर बालगृह के समस्त कर्मचारी और बालिकाएं उपस्थित रहे।

 


इसके अतिरिक्त छत्तीसगढ़ राज्य बाल कल्याण परिषद मुख्य कार्यालय एवँ वाणी वाचन केंद्र रायपुर में परिषद के महासचिव चंद्रेश शाह, कोषाध्यक्ष इंदिरा जैन बालजीवन ज्योति अनुसंधान केन्द्र पुरानी बस्ती रायपुर में उपाध्यक्ष डॉ कमल वर्मा, बालगृह (बालक)   माना कैम्प में उपाध्यक्ष डॉ अशोक त्रिपाठी ,  कार्यकारिणी सदस्य संजीव बसन्त हुददार ने ध्वजारोहण किया। सभी जगह बच्चो व कर्मचारियों की उपस्थिति में ध्वजारोहण, राष्ट्रगान के बाद मिठाई वितरण किया गया।

Leave Your Comment

Click to reload image