मुकेश दुबे बने नगर पालिका गौरेला के अध्यक्ष, ऐतिहासिक विजय का श्रेय जनता को दिया
गौरेला पेंड्रा मरवाही |
2025-02-16 17:14:16
नगरपालिका परिषद गौरेला से मुकेश दुबे, नगरपालिका परिषद पेण्ड्रा से राकेश जालान और नगर पंचायत मरवाही से मधु बाबा गुप्ता अध्यक्ष पद पर हुए विजयी
गौरेला : जिला निर्वाचन कार्यालय से प्राप्त मतगणना परिणाम के अनुसार नगरपालिका परिषद गौरेला से भाजपा प्रत्याशी मुकेश दुबे, नगरपालिका परिषद पेण्ड्रा से निर्दलीय प्रत्याशी राकेश जालान (कालू) और नगर पंचायत मरवाही से कांग्रेस प्रत्याशी मधु बाबा गुप्ता अध्यक्ष पद पर विजयी हुए हैं।
नगरपालिका परिषद गौरेला में अध्यक्ष पद के लिए 5 प्रत्याशी चुनाव में खड़े थे। इनमें मुकेश दुबे को 6740 वोट, शकीला बेगम जुलाहा को 2149, अशोक शर्मा को 1050, अमोस आनंद को 212 एवं टेकराम यादव को 128 वोट मिला है।
नगरपालिका परिषद पेण्ड्रा में अध्यक्ष पद के लिए 4 प्रत्याशी चुनाव में खड़े थे। इनमें राकेश जालान को 3159 वोट, पंकज तिवारी को 2960, रितेश फरमानिया को 2855 एव डीवन लाल राठौर को 99 वोट मिला है।
नगर पंचायत मरवाही में अध्यक्ष पद के लिए 11 प्रत्याशी चुनाव में खड़े थे। इनमें मधु बाबा गुप्ता को 2718 वोट, अनिता गुप्ता को 1622, प्रियदर्शिनी सिंह नहरेल को 735, उषा राय गोलू को 522, डाली चन्द्रा को 408, रंजना राय को 315, अंकिता अमित तिवारी को 216, मधु उपाध्याय को 169, मंजूलता राहित परस्ते को 119, बसंती देवी बघेल को 80 एवं पूजा सोधिया को 56 वोट मिले हैं।
गौरेला नगर पालिका में भाजपा से अध्यक्ष पद के उम्मीदवार मुकेश दुबे ने ऐतिहासिक जीत दर्ज की और उन्होंने अपनी जीत का श्रेय भाजपा नेताओं, गौरेला की जनता और कार्यकर्ताओं को दिया! नवनिर्वाचित अध्यक्ष मुकेश दुबे ने कहा कि गौरेला का विकास हमारी पहली प्राथमिकता होगा, हम सभी प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी के ध्येय वाक्य सबका साथ सबका विकास को अपनाकर सभी का सम्यक विकास करेंगे!
गौरेला नगर पालिका में ये पार्षद हुए विजयी:
वार्ड 1 से भाजपा के सुरेश यूईके,
वार्ड 2 से भाजपा के मनोज विश्वकर्मा
वार्ड 3 से कांग्रेस के आयुष सोनी
वार्ड 4 से कांग्रेस के निलेश साहू
वार्ड 5 से भाजपा के अंकुर विश्वकर्मा
वार्ड 6 से कांग्रेस की अलका ताम्रकार
वार्ड 7 से भाजपा के रज्जे अग्रवाल
वार्ड 8 से भाजपा की अरुणा चक्रधारी
वार्ड 9 से भाजपा के रियाज अहमद
वार्ड 10 से भाजपा की रोशनी तापस शर्मा
वार्ड 11 से भाजपा के अविनाश टुडू
वार्ड 12 से कांग्रेस साहिना परवीन
वार्ड 13 से भाजपा की अमृता मरावी
वार्ड 14 से निर्दलीय उम्मीदवार गंगोत्री राठौर
वार्ड 15 से कांग्रेस के विक्रम रोहणी विजयी हुए!