कलेक्टर मिश्रा ने धमतरी जिले को जलाभावग्रस्त क्षेत्र घोषित किया
धमतरी । धमतरी जिले में औसत वर्षा से कम वर्षा होने तथा अल्पवृष्टि, खण्डवृष्टि के कारण भूमिगत जलस्तर लगातार गिर रहा है। लोक स्वास्थ्य यांत्रिकी विभाग द्वारा बनाए गए विभिन्न पेयजल स्त्रोतों जैसे हैण्डपम्प, नलजल प्रदाय योजना, सिंगलफेस पावर पम्प और सोलर योजनाओं आदि से पानी की आपूर्ति प्रभावित होने की संभावना है।
गर्मी के मौसम में इसके और भी गहराने की संभावना को ध्यान में रखते हुए कलेक्टर एवं जिला दण्डाधिकारी अबिनाश मिश्रा ने छत्तीसगढ़ पेयजल परिरक्षण अधिनियम के तहत मिले शक्तियों का प्रयोग करते हुए सम्पूर्ण धमतरी जिले को आगामी मानसून आगमन तक अथवा 30 जून 2025 तक जलाभावग्रस्त क्षेत्र घोषित किया है।