छत्तीसगढ़ / रायगढ़

जंगली हाथी के हमले में ग्रामीण की मौत, पटक-पटक कर ले ली जान

 रायगढ़    गुरुवार की सुबह जंगल गए एक ग्रामीण का हाथी से सामाना हो गया। युवक जब तक खुद को बचा पाता हाथी ने उसे पकड़ लिया और पटक-पटक कर मार डाला। घटना की सूचना पर वन विभाग व पुलिस की टीम मौके पर पहुंची और पंचनामा दर्ज करते हुए शव को अस्पताल भेजा जहां मर्ग कायम कर मामले को जांच में लिया है।

पीएम उपरांत शव परिजनों को सौंपा गया…

मिली जानकारी के अनुसार धरमजयगढ़ थाना क्षेत्र के बायसी निवासी भगतराम राठिया पिता मतवार राम राठिया (50 वर्ष) गुरुवार की सुबह करीब 5 बजे घर से निकला और आमगांव व खलघोरा जंगल की तरफ जा रहा था। वह बीट क्रमांक 372 आरएफ की ओर घने जंगल में प्रवेश किया तो दल से बिछड़े हाथी से उसका सामना हो गया।

 

इसे देख वह भागने का प्रयास किया, लेकिन भाग नहीं पाया और हाथी ने उसे पकड़ लिया और पटक-पटक उसकी जान ले ली। सुबह हाथी ट्रेकर टीम जंगल में हाथियों के निगरानी के लिए निकली तो उनकी नजर युवक की लाश पर पड़ी। ऐसे में इसकी सूचना उच्चाधिकारी व पुलिस को दी। पुलिस ने मर्ग कायम कर पीएम उपरांत शव परिजनों को सौंप दिया है।

दी गई तात्कालिक राशि

घटना के बाद धरमजयगढ़ वन विभाग की टीम कार्रवाई शुरू कर दी है। डीएफओ अभिषेक योगावत ने बताया कि मृतक के परिजनों को तात्कालिक सहायता के रूप में 25 हजार रुपए दिया गया है। साथ ही प्रकरण तैयार होने के बाद 5 लाख 75 हजार रुपए और दिया जाएगा।

धरमजयगढ़ के आमगांव व खलघोरा जंगल की घटना

Elephant Attack: धरमजयगढ़ रेेंज में अलग-अलग दल में करीब 140 विचरण कर रहे हैं। हाथियों के मूवमेंट को देखते हुए आसपास के गांव के लोगों को जंगल की ओर जाने से मना किया जा रहा है, ताकि इस तरह के हादसे बचा जा सके। साथ ही हाथी मित्र दल व ट्रेकर दल लगातार इनकी निगरानी कर रही है।

Leave Your Comment

Click to reload image