रायगढ़ में पकड़ाए दो पाकिस्तानी! फर्जी तरीके से बनवाया था मतदाता परिचय पत्र, आरोपी गिरफ्तार..
रायगढ़ । छत्तीसगढ़ के रायगढ़ जिले में अवैध रूप से रह रहे पाकिस्तानी नागरिकों के खिलाफ सघन जांच अभियान चलाया जा रहा है। इसी क्रम में जूटमिल थाना प्रभारी प्रशांत राव को रविवार को सूचना मिली कि ग्राम कोड़ातराई में याकूब शेख के मकान में दो पाकिस्तानी नागरिक रह रहे हैं, जिन्होंने भारतीय नागरिकता प्राप्त किए बिना अवैध रूप से मतदाता परिचय पत्र बनवा लिया है।
पाकिस्तानी पकड़ाए..
जानकारी मिलते ही तस्दीक के लिए पुलिस टीम मौके पर पहुंची। पूछताछ में पता चला कि अर्निश शेख और इफ्तिखार शेख पाकिस्तानी नागरिक हैं। मौके पर वीजा, पासपोर्ट, मतदाता परिचय पत्र और बैंक पासबुक जैसे दस्तावेजों की जांच की गई।