छत्तीसगढ़ / कबीरधाम

पुलिस अधीक्षक श्री धमेन्द्र सिंह (आईपीएस) ने पुलिस जवानों की समस्याएं सुनकर किया तत्काल निराकरण

 पुलिस अधीक्षक श्री धमेन्द्र सिंह (आईपीएस) ने पुलिस जवानों की समस्याएं सुनकर किया तत्काल निराकरण


हर पुलिस जवान हमारी सुरक्षा व्यवस्था का महत्वपूर्ण स्तंभ है- पुलिस अधीक्षक श्री धमेन्द्र सिंह (आईपीएस)

पुलिस अधीक्षक श्री धमेन्द्र सिंह (आईपीएस) द्वारा आज पुलिस अधीक्षक कार्यालय में ओ.आर. के अंतर्गत पुलिस विभाग के विभिन्न थाना-चौकी में पदस्थ जवानों से सीधा संवाद किया गया। पुलिस अधीक्षक ने इस दौरान जवानों की व्यक्तिगत, प्रशासनिक और सेवा संबंधी मांगों, समस्याओं एवं शिकायतों को गंभीरता से सुना। इस अवसर पर रक्षित निरीक्षक श्री महेश्वर सिंह सहित अन्य अधिकारी भी उपस्थित रहे।
पुलिस अधीक्षक श्री धमेन्द्र सिंह ने जवानों की समस्याओं के प्रति संवेदनशीलता दिखाते हुए कई प्रकरणों का मौके पर ही त्वरित निराकरण किया। उन्होंने जवानों को आश्वस्त करते हुए कहा कि पुलिस विभाग में कार्यरत सभी अधिकारी एवं कर्मचारी बल का अभिन्न अंग हैं, और उनकी समस्याओं का प्राथमिकता के आधार पर समाधान किया जाएगा। पुलिस अधीक्षक श्री सिंह ने जवानों से अपील की कि वे अपने कर्तव्यों का पालन पूर्ण निष्ठा और अनुशासन के साथ करें तथा जन सेवा में तत्पर रहें। 
पुलिस अधीक्षक श्री धमेन्द्र सिंह ने कहा कि हर पुलिस जवान हमारी सुरक्षा व्यवस्था का महत्वपूर्ण स्तंभ है। यदि हम उनकी समस्याओं को समय पर नहीं सुनेंगे और हल नहीं करेंगे, तो कार्य की गुणवत्ता और मनोबल पर असर पड़ेगा। हमारा प्रयास है कि प्रत्येक जवान तक पहुँच बनाते हुए, उनकी बात को पूरी संवेदनशीलता के साथ सुना जाए और यथासंभव त्वरित निराकरण किया जाए। पुलिस अधीक्षक ने यह भी निर्देश दिए कि भविष्य में भी इस तरह के संवादात्मक आयोजन होते रहें, जिससे जवानों की समस्याएं सीधे शीर्ष अधिकारियों तक पहुंच सकें और विभागीय माहौल सकारात्मक बना रहे।

Leave Your Comment

Click to reload image