किरंदुल एनएमडीसी सिविल डिपार्टमेंट के अधिकारी व कर्मचारियों को स्मृति चिन्ह व सॉल भेंट कर सम्मानित किया गया ।
दंतेवाड़ा |
2025-06-18 17:53:32
जन-मानस के बचाव कार्य में आपदा के वक्त इनका भी बड़ा योगदान था
बैलाडीला प्रेस क्लब किरंदुल ने किया सम्मानित
किरंदुल । बीते वर्ष लौह नगरी किरंदुल में जुलाई माह में बारिश के समय 11c की तटीय बंध की टूट जाने से वहां जमा हुई बारिश का पानी विकराल रूप लेते हुए सैलाब बनकर बाढ़ के रूप में लौह नगरी किरंदुल में प्रवेश किया जो लोगों के जनजीवन को काफी अस्त व्यस्त कर दिया था जिसमें लोगों का काफी नुकसान का भी सामना करना पड़ा था लोग अपने घरों से बेघर हो गए थे इस दौरान उनकी बचाव कार्य में जिला प्रशासन, नगर प्रशासन पुलिस प्रशासन के साथ-साथ एनएमडीसी प्रबंधन भी बड़े जोर शोर से लोगों के बचाव कार्य में जुटा रहा इस दौरान एनएमडीसी किरंदुल सिविल डिपार्टमेंट के अधिकारी महेश संबेटा और सिविल डिपार्टमेंट के अधिकारी व कॉन्ट्रैक्ट लेबर के कर्मचारीयों का भी इस आपदा के वक्त इनका भी योगदान जनमानस के बचाव कार्य में काफी सराहनीय व देखने लायक रहा उनके इस कार्य के लिए बैलाडीला प्रेस क्लब के तत्वाधान में आयोजित सम्मान समारोह में सिविल डिपार्टमेंट के अधिकारी कर्मचारियों को स्मृति चिन्ह एवं शाल देकर सम्मानित किया गया सिविल डिपार्टमेंट में हर्ष का माहौल है ।