महादेवसाल मंदिर जाने वाले श्रद्धालुओं के लिए दपूमरे ने दिया 4 जोड़ी ट्रेनों का अस्थायी ठहराव
बिलासपुर । श्रावणी मेला में महादेवसाल मंदिर जाने वाले श्रद्धालुओं की सहूलियत के लिए दक्षिण पूर्व रेलवे के चक्रधरपुर मंडल के महादेवसाल स्टेशन पर 4 जोड़ी ट्रेनों का अस्थायी ठहराव दिया गया है। ये सुविधा 11 जुलाई से 9 अगस्त 2025 तक रहेगी, ताकि ज्यादा से ज्यादा श्रद्धालु आसानी से मंदिर पहुंच सकें। रेलवे द्वारा दी गई जानकारी के अनुसार इन ट्रेनों को महादेवसाल स्टेशन पर 2 मिनट के लिए रोका जाएगा।
जिन ट्रेनों को ठहराव दिया गया है, वो इस प्रकार हैं -13287/13288 दुर्ग-आरा-दुर्ग साउथ बिहार एक्सप्रेस, 18477/18478 पुरी-योगनगरी ऋषिकेश-पुरी उत्कल एक्सप्रेस, 18109/18110 टाटानगर-इतवारी-टाटानगर एक्सप्रेस तथा 18113/18114 टाटानगर-बिलासपुर-टाटानगर एक्सप्रेस।