देश-विदेश

रकुल प्रीत ने IT सर्च से जुड़ी रिपोर्ट्स पर उठाए सवाल, कहा- गलत खबरें वापस लें और सच बताएं

 मुंबई।हिंदी, तेलुगु और तमिल सिनेमा में काम कर चुकी पॉपुलर इंडियन एक्ट्रेस रकुल प्रीत सिंह, सिल्वर स्क्रीन पर अपनी मौजूदगी ही नहीं बल्कि परफॉर्मेंस के लिए भी बेहद पसंद की जाती हैं। ऐसे में एक्ट्रेस ने हाल ही में उन्हें लेकर सोशल मीडिया पर की जा रही इनकम टैक्स सर्च ऑपरेशन के बारे में फिलिंग और अटकलों वाली खबरों पर अपनी चुप्पी तोड़ते हुए, अब एक आधिकारिक बयान दिया है। आर्म्ड फोर्सेज़ के फैमिली में पली बढ़ी सेल्फ-मेड आर्टिस्ट रकुल प्रीत सिंह हमेशा से कानून का पालन करती आईं हैं और वे असली टैक्सपेयर हैं। एक्टर्स ने अपने करियर के शुरुआत से ही प्रोफेशनल रहते हुए कई नियमों का सख्ती से पालन किया है और इस तरह से सही फाइनेंशियल प्रैक्टिस करते हुए आगे बढ़ी हैं। मेनस्ट्रीम मीडिया से लेकर डिजिटल चैनलों तक पर बिना किसी वेरिफिकेशन के चलाई जा रही गलत रिपोर्ट्स पर एक्ट्रेस ने अब जाकर अपने सम्मान को बचाने के लिए आधिकारिक बयान जारी किया है। 

सीधे तरीके से बात रखते हुए रकुल प्रीत सिंह ने अपने इससे किए गए स्टेटमेंट मेनका है:

"यह देखना दिल तोड़ने वाला है कि खुद से बने ऑनलाइन रिपोर्टर्स और कुछ मैं स्ट्रीम मीडिया जर्नलिस्ट बिना किसी पक्के सबूत के किसी भी खबर को सेंसेशनलाइज कर रहे हैं।

तो चलिए, एक बार के लिए सारे रिकॉर्ड साफ कर देते हैं। यह सर्च मेरे बारे में नहीं था। यह साफ कर देना चाहती हूं कि मैं आर्म्ड फोर्सेज बैकग्राउंड से हूं और इंडस्ट्री में मेरा कोई गॉडफादर नहीं रहा है। मैंने अपनी मेहनत के दम पर यहां तक का सफर तय किया है और एक जिम्मेदार, कानून का पालन करने वाले जिम्मेदार नागरिक के तौर पर 20 साल की उम्र से अपने सभी जरूरी टैक्स भरता आ रही हूं। मैं खुद से या किसी प्रोडक्शन हाउस की तरफ से किसी भी तरह की गैरकानूनी फॉरेन रेमिटेंस में शामिल नहीं हूं। मैं यह भी साफ करना चाहती हूं कि देश या विदेश में कहीं भी किसी और की तरफ से मेरे नाम पर कोई बेनामी प्रॉपर्टी नहीं है। न ही किसी ने मुझे कभी कोई प्रॉपर्टी गिफ्ट की है और न ही सिद्धांत के तौर पर मैं ऐसे महंगे गिफ्ट स्वीकार करती हूं।

मैं इस तरह की गलत, झूठी और बदनाम करने वाली अटकलों से भरी रिपोर्ट्स बनाने वाले से अनुरोध करती हूं कि वे अपनी इन खबरों को वापस लें और सच्चाई बताएं। 

मैं समझती हूं कि मीडिया बिज़नेस चलाने वाले छोटे से लेकर बड़े हर एक शख्स पर, अपने कमर्शियल प्रेशर होते हैं। लेकिन इसका मतलब ये नहीं कि आप  फैक्ट्स से समझौता करें। और खास कर के किसी की रेप्युटेशन और रोजी-रोटी को दाव पर लगा कर नहीं।"
 
रकुल प्रीत सिंह ने अपने बयान के जरिए ये बात साफ कर दी है कि वे कानून का पालन करने वाली टैक्स पेयर हैं, जो अपनी वित्तीय जिम्मेदारियों को अच्छे से समझती और पालन भी करती हैं। उन्होंने सर्च ऑपरेशंस को लेकर सामने आए सच को साफ करने की कोशिश की है और इन रिपोर्ट्स के संबंध में अपना पक्ष भी सामने रखा है।

Leave Your Comment

Click to reload image