सामान्य ज्ञान

सर्दियों में इम्यूनिटी बूस्टर की तरह काम करता है आंवला कैंडी

 फायदे जान आज से ही करने लगेंगे सेवन

 

सर्दियों के मौसम में शरीर को स्वस्थ रखने और संक्रमण से बचाने के लिए इम्यूनिटी का मजबूत होना बेहद जरूरी है। इस मौसम में खानपान में ऐसी चीजों को शामिल करना फायदेमंद हो सकता है, जो शरीर को जरूरी पोषक तत्व प्रदान करें। आंवला इन्हीं में से एक है। विटामिन C और एंटीऑक्सीडेंट से भरपूर आंवला सेहत के लिए कई तरह से फायदेमंद माना जाता है। आंवला का सेवन लोग अलग अलग तरह से करते हैं। इन्हीं में से एक है आंवला कैंडी। आंवला कैंडी भी इम्यूनिटी बूस्टर की तरह काम करता है।  के रूप में भी इसका सेवन किया जा सकता है। डॉ. हातिंदर जीत सिंह सेठी, आंतरिक चिकित्सा निदेशक, फोर्टिस अस्पताल, मानेसर बता रहे हैं इसके फायदे। 

आंवला कैंडी के फायदे

आंवला कैंडी में मौजूद विटामिन C शरीर की रोग प्रतिरोधक क्षमता यानी इम्यून फंक्शन को बेहतर तरीके से काम करने में मदद करता है। यह शरीर की सेल्स को ऑक्सीडेटिव स्ट्रेस से होने वाले नुकसान से बचाने में भी सहायक होता है। इसके अलावा, विटामिन C शरीर में कोलेजन के निर्माण और आयरन के अवशोषण में महत्वपूर्ण भूमिका निभाता है।

आंवला कैंडी में मौजूद पॉलीफेनॉल और अन्य एंटीऑक्सीडेंट तत्व शरीर में सूजन और फ्री रेडिकल्स के प्रभाव को कम करने में मदद कर सकते हैं। इसमें फाइबर भी पाया जाता है, जो पाचन तंत्र को स्वस्थ रखने और मल त्याग को आसान बनाने में सहायक है।

बरतें ये सावधानियां

हालांकि, आंवला कैंडी का सेवन करते समय कुछ सावधानियां बरतना जरूरी है। बाजार में मिलने वाली कई आंवला कैंडी में ज्यादा चीनी मिलाई जाती है। ऐसे में डायबिटीज से पीड़ित लोगों और वजन नियंत्रित रखने की कोशिश कर रहे लोगों को इसका सेवन सीमित मात्रा में करना चाहिए। बिना अतिरिक्त चीनी वाली आंवला कैंडी बेहतर ऑप्शन हो सकती है। यह समझना भी जरूरी है कि आंवला कैंडी कोई ऐसी दवा नहीं है जो सर्दी-जुकाम या अन्य संक्रमणों से पूरी तरह बचा सके। इसे संतुलित आहार का हिस्सा बनाना चाहिए। पर्याप्त नींद, नियमित एक्सरसाइज, पानी का सेवन और पौष्टिक भोजन के साथ ही शरीर की रोग प्रतिरोधक क्षमता को बेहतर बनाए रखा जा सकता है।

 

 

Leave Your Comment

Click to reload image