छत्तीसगढ़ / बिलासपुर

महतारी वंदन योजना की रकम अटकी, बैंक-दफ्तरों के चक्कर काट रहीं महिलाएं

 बिलासपुर। छत्तीसगढ़ सरकार की महतारी वंदन योजना के तहत महिलाओं के खातों में आने वाली राशि पिछले कुछ महीनों से अटक गई है। कई हितग्राही महिलाओं को तीन से चार महीने से पैसा नहीं मिला है, वहीं कुछ के खाते में आधी राशि ही आ रही है। स्थिति यह है कि महिलाएं बैंक और महिला एवं बाल विकास विभाग के चक्कर लगाकर थक चुकी हैं, लेकिन उन्हें यह नहीं बताया जा रहा कि भुगतान क्यों रुका है।

Leave Your Comment

Click to reload image