छत्तीसगढ़ / महासमुंद

महासमुंद जिले में अब तक 529.2 मिलीमीटर औसत वर्षा

 सर्वाधिक वर्षा पिथौरा तहसील में 728.3 मिलीमीटर

महासमुंद । महासमुंद जिले में चालू मानसून के दौरान 01 जून 2025 से अब तक 529.2 मिलीमीटर औसत वर्षा दर्ज की गई है। भू-अभिलेख से मिली जानकारी के अनुसार जिले में सर्वाधिक औसत वर्षा पिथौरा तहसील में 728.3 मिलीमीटर, सरायपाली में 547.3 मिलीमीटर, बसना में 532.2 मिलीमीटर, बागबाहरा में 475.9 मिलीमीटर, महासमुंद में 468.6 मिलीमीटर और सबसे कम वर्षा 423.3 मिलीमीटर कोमाखान तहसील में दर्ज की गई। आज 30 जुलाई को 9.5 मिलीमीटर औसत वर्षा दर्ज की गई। जिले के तहसीलवार वर्षा में कोमाखान तहसील में 19.4 मिलीमीटर, बागबाहरा में 15.0 मिलीमीटर, पिथौरा में 12.4 मिलीमीटर, महासमुंद में 6.3 मिलीमीटर, सरायपाली में 2.6 मिलीमीटर एवं बसना तहसील में 1.5 मिलीमीटर वर्षा दर्ज की गई।

 

 

Leave Your Comment

Click to reload image