छत्तीसगढ़ / बिलासपुर

सावन महीने के उपलक्ष्य मे हुआ विशाल भोग भंडारा। वितरण कार्यक्रम। शिव भजनों से लोग हुए आनंदित।

लायंस क्लब बिलासपुर कैपिटल,लायंस क्लब बिलासपुर लक्ष्य,पतंजलि योग समिति बिलासपुर, टीम मानवता एवं डिवाइन हुंमिनिटी* के सयुंक्त तत्वाधान मे दिनांक 08.08.25 को सावन महीने के उपलक्ष्य मे लाल पैथोलेब कार्यालय, मध्यनगरी चौक में विशाल भोग (हलुवा) वितरण का कार्यक्रम रखा गया ।

लायंस सदस्यों द्वारा आम जनता को हलवा वितरण किया गया। साथ ही शिव भजनों की आवाज ने लोगो को आनंदित किया।

लाल पैथोलेब के सभी सदस्य दुर्गा सोनी, अनमोल, रानी, स्मिता, श्रेया, प्रगति, मालती, संगीता, दीपाली ने सेवा दी। लायंस सदस्यों में बिलासपुर कैपिटल अध्यक्ष एम जे एफ लायन डॉ लव श्रीवास्तव, सचिव लायन सुषमा तम्बोली, कोषाध्यक्ष लायन संतोष आचारी, क्लब संरक्षक एम जे एफ लायन डॉ कुश श्रीवास्तव, क्लब जनक लायन उत्तम अग्रवाल, लायन डॉ पी के शर्मा, लायन सुबोध नेमा, लायन उत्तम उपाध्याय, लायन नरेन्द्र सिंह चंदेल, लायन अशोक आदिले, लायन सचिन निगम, लायन देवेंद्र चंद्रवंशी, लायन अजय मालवीय, लायन नरेंद्र साहू एवम बड़ी तादाद में लायन सदस्यों ने सेवा भाव से कार्यक्रम को सफल बनाने में अपना अमूल्य योगदान दिया।

Leave Your Comment

Click to reload image