15 अगस्त को पत्रकार कॉलोनी में ध्वजारोहण
बिलासपुर |
2025-08-16 11:08:22
बिलासपुर। स्वतंत्रता दिवस के अवसर पर, 15 अगस्त को पत्रकार कॉलोनी मे ध्वजारोहण कर देशभक्ति संगीत कार्यक्रम का आयोजन किया गया।
पत्रकार कॉलोनी जनकल्याण समिति के अध्यक्ष रामाधार देवांगन ने स्वतंत्रता दिवस समारोह को संबोधित करते हुए कहा कि यह कार्यक्रम कॉलोनी के निवासियों और पत्रकारों के लिए एक साथ आने और देश के प्रति अपनी एकजुटता और देशभक्ति व्यक्त करने का अवसर होता है। ध्वजारोहण की प्रक्रिया में, राष्ट्रीय ध्वज को ऊपर की ओर खींचा जाता है और फिर फहराया जाता है। यह एक प्रतीकात्मक कार्य है जो देश की स्वतंत्रता और संप्रभुता का सम्मान करता है। पत्रकार कॉलोनी में, यह कार्यक्रम एक महत्वपूर्ण अवसर होता है, जहां सभी निवासी और पत्रकार एक साथ मिलकर देश के गौरव और स्वतंत्रता का जश्न मनाते हैं। इस अवसर पर वरिष्ठ पत्रकार राजेश अग्रवाल, राजेश दुआ, कमलेश शर्मा, जितेन्द्र अंचल, श्रीमती अमिता प्रधान ने शानदार कार्यक्रम की प्रस्तुत दी। समारोह में वरिष्ठ पत्रकार संजय चंदेल, राजीव द्विवेदी, मनोज परोहित, रमन दुबे, दिनेश मिश्रा, बलराम विश्वकर्मा, दयानंद,पुरोहित, गिरीश तिवारी, बीपी जांगड़े, श्रीमती अंजलि द्विवेदी, श्रीमती ज्योति दुआ, श्रीमती अनीता दुबे, श्रीमती ममता पटेल, श्रीमती अनीता पुरोहित,श्रीमती श्वेता तिवारी आदि शामिल थे।