राष्ट्रीय खेल दिवस पर कन्नेवाड़ा में ’मोर खेल मोर गौरव’ कार्यक्रम का होगा आयोजन
बालोद |
2025-08-28 18:53:27
राष्ट्रीय खेल दिवस पर कन्नेवाड़ा में ’मोर खेल मोर गौरव’ कार्यक्रम का होगा आयोजन
जिला प्रशासन तथा खेल एवं युवा कल्याण विभाग द्वारा 29 से 31 अगस्त तक किया जाएगा आयोजन
बालोद। हाॅकी के जादूगर मेजर ध्यानचंद की जयंती के अवसर पर 29 अगस्त को राष्ट्रीय खेल दिवस पर जिले के पीएमश्री स्कूल कन्नेवाड़ा खेल मैदान में ’मोर खेल मोर गौरव’ कार्यक्रम का आयोजन किया जाएगा। सहायक जिला खेल अधिकारी एवं डिप्टी कलेक्टर श्रीमती प्राची ठाकुर ने बताया कि 29 अगस्त 2025 को राष्ट्रीय खेल दिवस के अवसर पर जिला प्रशासन खेल एवं युवा कल्याण विभाग एवं जिला हाॅकी संघ के सहयोग से जिले के बालोद विकासखण्ड के पीएमश्री स्कूल कन्नेवाड़ा में 29 से 31 अगस्त 2025 तक ’मोर खेल मोर गौरव’ थीम पर तीन दिवसीय कार्यक्रम का आयोजन किया जाएगा।