छत्तीसगढ़ / रायपुर

शहीद शिरोमणि गेंदसिंह नाईक की प्रतिमा का अनावरण

 नारायणपुर ।  अखिल भारतीय हल्बा आदिवासी समाज जिला नारायणपुर ने नगर पालिका नारायणपुर के सहयोग से कलेक्ट्रेट रोड, गेंदसिंह बाऊ चौक, मोतीलाल नेहरू छात्रावास के सामने छत्तीसगढ़ हस्तशिल्प विकास बोर्ड के अध्यक्ष व नारायणपुर विधायक चंदन कश्यप के मुख्य आतिथ्य एवं हल्बा समाज के 18 गढ़ महासभा के अध्यक्ष भोलाराम बघेल, 32 गढ़ महासभा के अध्यक्ष विश्वनाथ भोयर, 36 गढ़ महासभा के अध्यक्ष हीरालाल धनेलिया की अध्यक्षता में एवं जिला पंचायत अध्यक्ष श्यामवती रजनू नेताम,उपाध्यक्ष देवनाथ उसेंडी,नगर पालिका अध्यक्ष  सुनीता माझी, उपाध्यक्ष प्रमोद नैलवल, जनपद अध्यक्ष पंडीराम वड्डे , समाजसेवी बृजमोहन देवांगन, नगर पालिका के नेता प्रतिपक्ष जैकी कश्यप,जिला पंचायत सदस्य भागेश्वरी माझी, प्रताप मंडावी, शहीद गैंदसिंह नाईक के वंशज निर्धन बाऊ(नाईक) , अ.भा.हल्बा 18 गढ़ महासभा के अध्यक्ष लतेल राम नाईक (बड़े डोंगर) एवं छत्तीसगढ़ महासभा के संरक्षक सदाराम ठाकुर के विशेष अतिथ्य में सगा बिरादरी ने शहीद गेंदसिंह बाऊ की प्रतिमा स्थल पर पूजा अर्चना के बाद शहीद शिरोमणि गेंदसिंह बाऊ (नाईक) की प्रतिमा का अनावरण एवं माल्यार्पण किया। इस अवसर पर उपस्थित समस्त अतिथियों ने शहीद गेंदसिंह बाऊ( नायक) के व्यक्तित्व एवं कृतित्व पर विचार व्यक्त करते हुए अन्य आदिवासी वीर शहीदों के साथ हल्बा समाज के गौरवशाली इतिहास का वर्णन किया । नारायणपुर विधायक चंदन कश्यप ने प्रतिमा स्थल चौक का नामकरण शहीद गेंदसिंह बाऊ के नाम पर करने की घोषणा की।सामाजिक शोधकर्ता भागेश्वर पात्र ने बताया कि आदिवासी स्वाभिमान की लड़ाई के ऐतिहासिक दृष्टिकोण से परलकोट विद्रोह (1824-25) के नेतृत्वकर्ता भूमिया राजा गेंदसिंह नाईक छत्तीसगढ़ के प्रथम शहीद थे, परन्तु आज पर्यंत तक उनके योगदान का वास्तविक सम्मान उन्हें नहीं मिल सका है।आदिवासी जननायक की प्रतिमा स्थापित होने पर उनके  गौरवशाली इतिहास एवं विरासत को संरक्षित करने में मदद मिलेगी। हल्बा समाज में प्रतिमा अनावरण कार्यक्रम को लेकर खासा उत्साह देखा गया। हल्बा समाज द्वारा इस अवसर पर विभिन्न सांस्कृतिक कार्यक्रम प्रस्तुत कर  भूमिया राजा को श्रद्धांजलि अर्पित की ‌।कार्यक्रम का संचालन भागेश्वर पात्र,अमर सिंह नाग , सखेश्वर रावटे एवं आभार प्रदर्शन अ.भा.हल्बा महासभा के सचिव वासुदेव भारद्वाज ने किया। इस अवसर पर प्रमुख रूप से अजय देशमुख, संजय राय, रमेश पांडे, जगजीवन राम, जितेंद्र देवांगन, पार्षद भागेश्वरी पटेल ,पार्षद विजय सलाम, जय वट्टी, गज पटेल, शब्बीर बडगूजर, इंद्र प्रसाद बघेल, संबल बेलसरिया, एस.एन.देहारी, घनश्याम पात्र , जे.एल. मानकर, डॉ. दीपेश रावटे, अनीता बेलसारिया ,रमा नाईक ,वेदवती कश्यप, रसीला कश्यप ,भारती नाग, संध्या पवार , हल्बा समाज युवा प्रभाग के अध्यक्षगण हरीनाथ गागड़ा, बलवंत भंडारी, सोमनाथ भोयर सहित कोलर गढ़ ,छोटेडोंगर गढ़ ,सोनपुर गढ़ , नारायणपुर गढ़ सहित अन्य गढ़ो के हल्बा समाज प्रमुख एवं प्रतिनिधि गण सैकड़ो की संख्या में उपस्थित थे।

 

 

Leave Your Comment

Click to reload image