छत्तीसगढ़ / रायपुर

स्टेट मोटर गैरेज अचार संहिता के पहले भेजा पत्र, सरकारी गाड़ियां गैरेज में खड़ी करने के दिए निर्देश

 रायपुर। छत्तीसगढ़ समेत 5 राज्यों में सोमवार को चुनाव की तारीख का ऐलान किया जाएगा, इससे ठीक पहले स्टेट मोटर गैरेज ने सभी मंत्रियों से सरकारी गाड़ियों को वापस भेजने का पत्र भेजा है. सभी मंत्रियों को गैरेज की गाड़ियां गैरेज और विभागों से अटैच गाड़ियां सम्बंधित विभागों को भेजनी होगी. 

बता दें कि मंत्री अपने आधिकारिक दौरे को चुनाव प्रचार कार्य में सरकारी गाड़ियों को शामिल नहीं कर सकेंगे और न ही चुनाव प्रचार कार्य में किसी सरकारी तंत्र का प्रयोग करेंगे. अचार संहिता के दौरान किसी भी सरकारी वाहन का उपयोग किसी भी दल के उम्‍मीदवार को फायदा पहुंचाने के लिए उपयोग नहीं होता. किसी भी मंत्री को चुनाव के दौरान निजी या आधिकारिक दौरे पर पायलट कार या किसी रंग की बीकन लाइट के उपयोग की अनुमति नहीं होगी.

गौरतलब है कि अचार संहिता लगने के बाद कोई भी केन्‍द्र या राज्‍य सरकार का मंत्री आधिकारिक चर्चा के लिए निर्वाचन कार्य में लगे अधिकारी को नहीं बुला सकेगा. वहीं किसी मंत्री को निजी मकान पर खाने-पीने के लिए आमंत्रित किया जाता है तो कोई शासकीय अधिकारी या कर्मचारी उसमें शामिल नहीं होंगे. चुनाव के दौरान योजना के तहत निधि MP-MLA फंड से जारी नहीं होगी. सरकारी राशि का इस्तेमाल किसी विशेष राजनीतिक दल या उम्मीदवार को फायदा पहुंचाने के लिए नहीं किया जा सकेगा. सरकारी विमान या सरकारी बंगले का उपयोग चुनाव प्रचार के लिए नहीं किया जा सकता. सरकारी घोषणा, लोकार्पण और शिलान्यास पर रोक लग जाती है. कोई भी नेता चुनावी रैली में धर्म या जाति के नाम पर वोट नहीं मांग सकता |

Leave Your Comment

Click to reload image