छत्तीसगढ़ / बिलासपुर

विशाल भंडारा कार्यक्रम सम्पन्न ।


बिलासपुर - लायंस क्लब बिलासपुर कैपिटल,लायंस क्लब बिलासपुर लक्ष्य,रोटरी क्वीन  एवं डिवाइन हुंमिनिटी* के सयुंक्त तत्वाधान मे आज दिनाँक 15.09.25 को तीज के अवसर पर विशाल भंडारा (खिचड़ी) वितरण का कार्यक्रम रखा गया था। जो कि रानी सती मंदिर के पास चित्रांश होम्योपैथिक क्लिनिक रिंग रोड नंबर 2 बिलासपुर के पास सफलतापूर्वक संपन्न हुआ।

सुबह 11 बजे से 1बजे तक चले कार्यक्रम में आम जनों को खिचड़ी वितरण किया गया।

इस अवसर पर कैपिटल के अध्यक्ष एम जे एफ लायन डॉ लव श्रीवास्तव, चार्टर् सदस्य एवम संरक्षक एम जे एफ लायन डॉ कुश श्रीवास्तव ने कार्यक्रम की अध्यक्षता की। अन्य लायन सदस्यों में लायन सुबोध नेमा, कमला यादव इत्यादि सहयोगी सदस्य उपस्थित थे। जिनके सहयोग से कार्यक्रम सफलता पूर्वक सम्पन्न हुआ।

कार्यकम के प्रोग्राम डायरेक्टर लायन सुबोध नेमा थे।

Leave Your Comment

Click to reload image