एनएच एम एम आई नारायणा सुपरस्पेशलिटी हॉस्पिटल स्तन कैंसर जागरूकता कार्यक्रम का आयोजन, महिलाओं ने लिया हिस्सा, Breast Cancer के खतरे कम करने और उपायों पर विचार
महिलाओं में होने वाले कैंसर में सबसे अधिक अनुपात स्तन कैंसर (Breast Cancer) का है. इस गंभीर समस्या के समाधान के लिए एनएच एम एम आई नारायणा सुपरस्पेशलिटी हॉस्पिटल ने एक महत्वपूर्ण कदम उठाया है और स्तन कैंसर जागरूकता कार्यक्रम का आयोजन सफलता पूर्वक किया. इस कार्यक्रम में 200 से ज्यादा महिलाओं ने भाग लिया और स्तन कैंसर से जुड़ी महत्वपूर्ण जानकारी प्राप्त की.


कार्यक्रम में उपस्थित महिलाओं ने इस पहल की सरहाना की और सपथ ली की वो अपनी जीवन शैली में स्वस्थ के प्रति जागरुकता को नियमित रूप से शामिल करेंगे. आज के दौर में महिलाएं हर क्षेत्र में सफलता प्राप्त कर रही हैं, परंतु यह सच है कि वे इस समस्या पर खुलकर बात नहीं कर पा रही हैं, जिसके कारण वे कई कठिनाइयों का सामना कर रही हैं.
एनएच एम एम आई नारायणा सुपरस्पेशलिटी हॉस्पिटल ने महिलाओं को प्रोत्साहित करने के लिए हर शुक्रवार को ब्रैस्ट कैंसर क्लीनिक की शुरुआत की. जिसमें निशुल्क परामर्श एवं मैमोग्राफी स्क्रीनिंग की जाएगी इससे महिलाओं को स्तन कैंसर से लड़ने के लिए प्रोत्साहन मिलेगा.

एनएच एम एम आई के मार्केटिंग हेड रवि भगत ने बताया कि हॉस्पिटल विभिना माध्यमों के द्वारा महिलाओं को स्तन कैंसर के लिए पुरे महिने जागरूक करेगा. कार्यक्रम में हॉस्पिटल के मेडिकल सुपेरिडेन्डेन्ट अक्षय खिलेदार, गम धर्मं रओ, भी उपस्थित रहे |