छत्तीसगढ़ / रायपुर

छत्‍तीसगढ़ में कांग्रेस प्रत्‍याशियों की पहली लिस्‍ट जारी

 रायपुर। छत्‍तीसगढ़ विधानसभा चुनाव के लिए लंबे इंतजार के बाद कांग्रेस ने नवरात्र के पहले दिन उम्‍मीदवारों की पहली सूची जारी कर दी है। कांग्रेस ने पहली सूची में 30 उम्मीदवारों के नाम की घोषणा की है। इसमें मुख्‍यमंत्री भूपेश बघेल के साथ सभी मंत्रियों और प्रदेश के बड़े नेताओं के नाम शामिल हैं। हालांकि कांग्रेस की इस लिस्‍ट में मंत्री गुरु रुद्र कुमार की सीट बदल दी गई है। गुरु रूद्रकुमार इस बार नवागढ़ से चुनाव लड़ेंगे। आइए जानते हैं कांग्रेस प्रत्‍याशियों की जारी पहली लिस्‍ट की 10 बड़ी बातें-

- कांग्रेस ने डॉ प्रेमसाय सिंह टेकाम मंत्री को छोड़कर बाकी छत्‍तीसगढ़ के सभी मंत्रियों की टिकट जारी कर दी है। इस लिस्‍ट में मंत्री गुरु रुद्र कुमार की सीट बदल दी गई है।

- कांग्रेस की पहली लिस्‍ट में चार महिलाओं को टिकट दिया है। पार्टी ने 25 प्रतिशत महिलाओं को टिकट देने की बात कही है।

- कांग्रेस प्रदेश अध्‍यक्ष व सांसद दीपक बैज को भी विधानसभा चुनाव में टिकट मिला है। बैज से चित्रकोट से चुनाव लड़ेंगे।

- नवागढ़ विधायक गुरुदयाल सिंह बंजारे का टिकट काट दिया गया है, उनके स्थान पर गुरु रूद्र कुमार को मौका दिया गया है।

 कांग्रेस ने पहली लिस्‍ट में बस्तर संभाग की 12 सीटों में से 11 सीटाें पर उम्‍मीदवारों की घोषणा कर दी है।

 

- कांग्रेस की पहली लिस्‍ट में 14 अनुसूचित जाति और 3 अनुसूचित जनजाति उम्‍मीदवारों को मैदान में उतारा है।

- बस्तर संभाग से अंतागढ़ विधायक अनूप नाग, दंतेवाड़ा विधायक देवती कर्मा, चित्रकोट विधायक राजमन बेंजाम की टिकट कटी।

- सीतापुर से पांचवीं बार चुनाव मैदान में अमरजीत भगत उतरे हैं। पूर्व मुख्यमंत्री अजीत जोगी के बेहद नजदीकी रहे हैं।

- दंतेवाड़ा विधायक देवती कर्मा की जगह उनके छविंद्र कर्मा को टिकट मिला है। छविंद्र कर्मा दिवंगत लोकसभा सदस्‍य महेंद्र कर्मा के बेटे हैं।

 

- कांग्रेस ने डोंगरगढ़ से इस बार नए चेहरे पर दांव खेला है। विधायक भुवनेश्वर बघेल की टिकट काटकर जिला पंचायत सदस्य हर्षिता स्वामी बघेल को उम्मीदवार बनाया गया है।

- छत्‍तीसगढ़ में दो चरण 7 नवंबर और 17 नवंबर में विधानसभा चुनाव होंगे। जबकि मतगणना तीन दिसंबर को होंगे।

Leave Your Comment

Click to reload image