छत्तीसगढ़ / बालोद

आम आदमी पार्टी की बैठक में संगठन विस्तार और समस्याओं पर चर्चा

 

बालोद। जिले के आम आदमी पार्टी के जिला अध्यक्ष एवं गुण्डरदेही विधानसभा प्रभारी बालक सिंह साहू तथा डौंडीलोहारा विधानसभा प्रभारी रोहित साहू के नेतृत्व में 29 सितंबर 2025 को ग्राम मालीघोरी के बाजार चौक में आम आदमी पार्टी की महत्वपूर्ण बैठक हुई। बैठक का उद्देश्य संगठन विस्तार और क्षेत्रीय समस्याओं पर गहन चर्चा करना था।
 
इस दौरान उपस्थित सदस्यों ने पार्टी को मजबूत बनाने, जनसंपर्क बढ़ाने और स्थानीय मुद्दों को प्राथमिकता देने पर जोर दिया। बैठक में घनश्याम चंद्राकर, प्रकाश सोनकर, किरण साहू, धनेश्वर धनकर, राशि धनकर, कंचन धनकर, रेमन धनकर, चितरेखा धनकर, हरेश निषाद, सुधीर चंद्राकर, जीतू माधवानी, भीखम साहू, संदीप कुमार और अमरु राम सहित कई सदस्य मौजूद रहे।
 
उन्होंने संगठन को चुस्त-दुरुस्त रखने और जनता के हित में काम करने के लिए विभिन्न सुझाव और रणनीतियां साझा कीं। यह बैठक पार्टी के लिए एक नई ऊर्जा और उत्साह लेकर आई, जिससे क्षेत्रीय संगठन को मजबूती मिलेगी और आगामी चुनौतियों का सामना बेहतर तरीके से किया जा सकेगा।

Leave Your Comment

Click to reload image