छत्तीसगढ़ / रायपुर

ओडिशा से लेकर आ रहे थे गांजा, 2 तस्कर गिरफ्तार

 रायपुर । रायपुर की नारकोटिक्स सेल और आरंग पुलिस ने 21 किलो गांजा के साथ 2 तस्करों को गिरफ्तार किया है। दोनों आरोप ओडिशा से गांजा लेकर आ रहे थे। आरोपियों के विरूद्ध थाना मंदिर हसौद में अपराध क्रमांक 645/23 धारा 20बी नारकोटिक एक्ट का अपराध पंजीबद्ध किया गया है।

दरअसल 17 अक्टूबर को एण्टी क्राईम एण्ड साईबर यूनिट अंतर्गत गठित नारकोटिक्स सेल की टीम को सूचना प्राप्त हुई कि कुछ व्यक्ति कार में गांजा परिवहन करते महासमुंद से रायपुर की ओर आ रहे है। सूचना पर एण्टी क्राईम एण्ड साईबर यूनिट तथा थाना आरंग पुलिस की संयुक्त टीम द्वारा वाहन एवं व्यक्तियों की पतासाजी करना प्रारंभ किया गया। टीम के सदस्यों द्वारा वाहन एवं व्यक्तियों की पतासाजी की जा रहीं थी इसी दौरान थाना आरंग क्षेत्रांतर्गत ग्राम पारागांव बस स्टॉपेज पास वाहन को आता देख टीम के सदस्यों द्वारा वाहन को रोकवाया गया। वाहन में 02 व्यक्ति सवार थे जिन्होंने पूछताछ में अपना नाम दिनेश डहरिया एवं शिवकुमार टण्डन निवासी दुर्ग का होना बताया। टीम के सदस्यों द्वारा उनके वाहन की तलाशी लेने पर वाहन में गांजा रखा होना पाया गया।



दोनों आरोपियों को गिरफ्तार कर उनके कब्जे से अलग - अलग पैकेटों में रखें कुल 21 किलोग्राम गांजा तथा गांजा परिवहन में प्रयुक्त कार क्रमांक सी जी/07/एम बी/2167 जुमला कीमती लगभग 5,00,000/- रूपये जप्त कर आरोपियों के विरूद्ध थाना आंरग में अपराध क्रमांक 645/23 धारा 20बी नारकोटिक एक्ट का अपराध पंजीबद्ध कर कार्रवाई की गई।



पूछताछ में आरोपियों द्वारा गांजा को उडीसा से लाना बताया गया है।

गिरफ्तार आरोपी
दिनेश डहरिया पिता स्व. राजू डहरिया उम्र 21 साल निवासी भिलाई हा. बोर्ड. कालोनी मनं 96 थाना जामुल जिला दुर्ग।
शिव कुमार टंडन पिता गज राज टंडन उम्र 23 साल निवासी भिलाई हा. बोर्ड. कालोनी म.न. 99 थाना जामुल जिला दुर्ग।



कार्रवाई में निरीक्षक शिव नारायण सिंह थाना प्रभारी आंरग, एण्टी क्राईम एण्ड साईबर यूनिट से सउनि मोह. जमील, मंगलेश्वर सिंह परिहार, शंकर धु्रव, प्र.आर. मार्तण्ड सिंह, कुलदीप द्विवेदी, आशीष त्रिवेदी आर. सुरेश देशमुख, महिपाल सिंह ठाकुर, अनिल राजपूत, राकेश सोनी, राहुल शर्मा तथा थाना आरंग से उपनिरीक्षक एम.एल देवांगन एवं प्र.आर. हरनारायण साहू की महत्वपूर्ण भूमिंका रही।

Leave Your Comment

Click to reload image