महेश गागड़ा का नामांकन, शामिल हुए केंद्रीय मंत्री, उमड़ा जनसैलाब
बीजापुर |
20-Oct-2023
⛔बीजापुर - आज दिनांक 20-10-2023 बीजापुर विधान सभा 89 भाजपा प्रत्याशी श्री महेश गागड़ा जी का नामांकन रैली और आमसभा में शामिल हुए केंद्रीय मंत्री श्री अनुराग सिंह ठाकुर जी।
केंद्रीय मंत्री श्री अनुराग सिंह ठाकुर जी के आमगमन पर भाजपा के नेताओ और कार्यकर्ताओं ने फूल मालाओं से किया ऐतिहासिक स्वागत।
केंद्रीय मंत्री श्री अनुराग सिंह ठाकुर जी का भाजपा युवा मोर्चा ने बाइक रैली निकालकर किया जोशीला स्वागत।
बीजापुर के नए बस स्टैंड में आम सभा को संबोधित करते हुए केंद्रीय मंत्री श्री अनुराग सिंह ठाकुर जी ने प्रदेश के भूपेश की कांग्रेस सरकार और स्थानीय विधायक के ऊपर भ्रष्टाचार का लगाया आरोप कांग्रेस सरकार में हुए घोटालों पर भूपेश को जमकर लताड़ा।
केंद्रीय मंत्री श्री अनुराग सिंह ठाकुर जी ने इस दौरान केंद्र की मोदी सरकार की जनहित, लाभकारी योजनाओं को सभा में शामिल हुए आमजन को अवगत करवाया।
केंद्रीय मंत्री श्री अनुराग सिंह ठाकुर जी ने आमजन को कमल छाप पर बटन दबाकर भाजपा प्रत्याशी श्री महेश गागड़ा जी को जिताने की अपील किया।
उपरांत केंद्रीय मंत्री श्री अनुराग सिंह ठाकुर जी बीजापुर से, जगदलपुर बाद दिल्ली के लिए प्रस्थान किए।
इधर आमसभा को संबोधित करते हुए भाजपा जिला अध्यक्ष श्रीनिवास मुदलियार जी ने कांग्रेस विधायक विक्रम मंडावी के ऊपर भ्रष्टाचार को उजागर करते हुए जमकर निशाना साधा।
वहीं भाजपा प्रत्याशी श्री महेश गागड़ा जी, ने आमसभा को संबोधित कर स्थानीय विधायक विक्रम मंडावी के काले कारनामे, भ्रष्टाचार, को उजागर करते हुए कांग्रेस सरकार और स्थानीय विधायक के ऊपर जमकर बरसे।
तत्पश्चात भाजपा ने नया बस स्टैंड बीजापुर से कलेक्ट्रेट चौक तक पैदल यात्रा, बाईक रैली निकालकर शक्ति प्रदर्शन किया।
आज की भाजपा प्रत्याशी की नामांकन रैली में भाजपा नेताओं, पदाधिकारियों,जनप्रतिनिधियों के साथ हजारों के संख्या में कार्यकर्ता और स्थानीय जनता शामिल हुई।
आप सभी प्रिय साथी बहुत-बहुत धन्यवाद।
के, जी, सुधाकर जी,
आईटी सेल सहसंयोजक जिला बीजापुर