छत्तीसगढ़ / गरियाबंद

प्राकृतिक आपदा के एक प्रकरण में 4 लाख रुपये की सहायता राशि स्वीकृत

 गरियाबंद, 17 अक्टूबर 2025

कलेक्टर श्री बीएस उइके ने प्राकृतिक आपदा से मृत्यु के एक प्रकरण में राजस्व पुस्तक परिपत्र 6-4 के तहत मृतक के परिजन को 4 लाख रुपये की आर्थिक सहायता राशि स्वीकृत की है। प्राप्त जानकारी के अनुसार छुरा तहसील के मुढीपानी निवासी 57 वर्षीय सुकरू राम की 23 सितम्बर 2024 को सर्पदंश से मृत्यु हो जाने पर मृतक के निकटतम परिजन श्रीमती कारी बाई मरकाम को 04 लाख रुपये की आर्थिक सहायता राशि स्वीकृत की गई है।

Leave Your Comment

Click to reload image