छत्तीसगढ़ / बालोद

कलेक्टर जनदर्शन में अधिकारियों ने सुनी आम लोगों की समस्याएं

बालोद, 28 अक्टूबर 2025

कलेक्टर श्रीमती दिव्या उमेश मिश्रा के निर्देशानुसार डिप्टी कलेक्टर श्रीमती प्राची ठाकुर ने संयुक्त जिला कार्यालय के जनदर्शन कक्ष में आज आयोजित कलेक्टर जनदर्शन कार्यक्रम में जिले के विभिन्न स्थानों से पहुँचे लोगों से मुलाकात कर उनके मांगों एवं समस्याओं की जानकारी ली। उन्होंने संबंधित विभाग के अधिकारियों को तलब कर आम लोगों के मांगों एवं समस्याओं के निराकरण हेतु त्वरित कार्रवाई करने के निर्देश भी दिए। जनदर्शन में आज बालोद विकासखण्ड के ग्राम बिरेतरा निवासी श्रीमती आशाबाई ने विद्युत मीटर लगाने, रानीतराई निवासी श्री बसंतराम ने आवास हेतु भूमि दिलाने, कोबा निवासी श्री संजय ने गांव में आंगनबाड़ी भवन निर्माण कराने हेतु आवेदन प्रस्तुत किए। इसी तरह रमतरा निवासी श्री चन्द्रभान ने इलाज हेतु सहायता राशि दिलाने, श्री भोजसिंह एवं हितेश्वरी ने राशन कार्ड बनाने हेतु आवेदन प्रस्तुत किए। इसी तरह अन्नुटोला के ग्रामीणों ने मुक्तिधाम से अतिक्रमण हटाने एवं ग्राम भीमाटोला के सरपंच ने स्कूल भवन निर्माण कराने हेतु आवेदन प्रस्तुत किए। जनदर्शन में आज जिले के विभिन्न स्थानों से बड़ी संख्या में आम नागरिक अपने मांगों एवं समस्याओं के निराकरण हेतु जिला कार्यालय पहुँचे थे।

Leave Your Comment

Click to reload image