छत्तीसगढ़ / बालोद

गुरुर विकासखण्ड के विभिन्न ग्रामों में शासकीय उचित मूल्य की दुकान के संचालन हेतु आवेदन 14 नवंबर तक

 बालोद, 06 नवंबर 2025

जिले के गुरुर विकासखण्ड के ग्राम पलारी, कंवर, अरमरीकला, सोरर, टेंगनाबरपारा, भूलनडबरी, सुर्रा एवं बोरिदकला में शासकीय उचित मूल्य की दुकान के संचालन हेतु 14 नवंबर 2025 तक आवेदन आमंत्रित किया गया है। अनुविभागीय अधिकारी राजस्व गुरुर नेे बताया कि इच्छुक ग्राम पंचायत, महिला स्वसहायता समूह, प्राथमिक कृषि शाख समितियां, अन्य सहकारी समितियां, वन सुरक्षा समितियां एवं राज्य शासन द्वारा विर्निदिष्ट उपक्रम 14 नवंबर 2025 को शाम 05.30 बजे तक कार्यालय अनुविभागीय अधिकारी राजस्व गुरुर में आवश्यक दस्तावेज सहित निर्धारित प्रारूप में आवेदन कर सकते हैं।

Leave Your Comment

Click to reload image