जिले की वेटलिफ्टरों ने जीता स्वर्णिम सम्मान, कलेक्टर ने विजेता खिलाड़ियों का किया सम्मान
बालोद |
2025-11-13 12:06:02
जिले के दल्ली राजहरा के वेटलिफ्टिंग खिलाड़ियों की उपलब्धियों की सराहना करते हुए दी उन्हें हार्दिक बधाई एवं शुभकामनाएं
बालोद। कलेक्टर श्रीमती दिव्या उमेश मिश्रा ने दिनांक 12 नवंबर 2025 को संयुक्त जिला कार्यालय स्थित अपने कक्ष में अंतर महाविद्यालय प्रतियोगिता अंतर्गत वेटलिफ्टिंग प्रतियोगिता में जिले के विजेता खिलाड़ियों को सम्मानित किया। दल्लीराजहरा वेटलिफ्टिंग क्लब की कोच अनिता शिंदे ने बताया कि हेमचंद यादव विश्वविद्यालय दुर्ग अंतर्गत अंतर महाविद्यालय प्रतियोगिता का आयोजन 11 नवंबर को बेमेतरा में किया गया। उक्त आयोजन में जिले के दल्ली राजहरा स्थित नेमीचंद जैन महाविद्यालय के खिलाड़ियों ने वेटलिफ्टिंग प्रतियोगिता में भाग लिया। जिसमें मोनिका ध्रुव, कृष नायक, मिनेश साहू व तुषार कुमार ने प्रथम स्थान हासिल कर जिले का नाम रोशन किया। उनकी इस उपलब्धि पर कलेक्टर श्रीमती मिश्रा ने आज उनके उपलब्धियों की सराहना करते हुए उन्हें हार्दिक बधाई एवं शुभकामनाएं दी।
इन युवाओं की सफलता ने साबित किया कि समर्पण और प्रशिक्षण से कुछ भी हासिल किया जा सकता है। कलेक्टर श्रीमती दिव्या उमेश मिश्रा ने कहा, "आपकी यह जीत जिले के लिए प्रेरणा है। आगे भी ऐसे प्रदर्शन जारी रखें।" यह आयोजन युवाओं को खेलों की ओर प्रोत्साहित करने वाला साबित हुआ। स्थानीय स्तर पर खुशी की लहर दौड़ गई, और उम्मीद है कि ये खिलाड़ी राज्य-राष्ट्रीय स्तर पर चमकेंगे।