छत्तीसगढ़ / बालोद

संभागायुक्त श्री सत्यनारायण राठौर ने गुरूर में राजस्व कार्यालयों का किया आकस्मिक निरीक्षण

 सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र में मरीजों से जाना हालचाल

बालोद, 14 नवंबर 2025 

 दुर्ग संभागायुक्त श्री सत्यनारायण राठौर ने कल 13 नवंबर की शाम बालोद जिले के गुरूर पहुँचकर राजस्व कार्यालयों का आकस्मिक निरीक्षण कर जायजा लिया। उन्होंने एसडीएम कार्यालय गुरूर, तहसीलदार कार्यालय तथा नायब तहसीलदार कार्यालय का निरीक्षण किया। उन्होंने वहाँ राजस्व प्रकरणों का अवलोकन किया तथा निराकरण की स्थिति की जानकारी ली। उन्होंने सभी राजस्व प्रकरणों का निराकरण समय-सीमा में करने के निर्देश दिए। संभागायुक्त ने सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र गुरूर का भी आकस्मिक निरीक्षण किया। उन्होंने वहाँ भर्ती मरीजों से उनके इलाज की सुविधा आदि के संबंध में जानकारी ली तथा उनका हालचाल जाना। इस अवसर पर कलेक्टर श्रीमती दिव्या उमेश मिश्रा, एसडीएम श्री आर एस सोनकर आदि मौजूद थे।

Leave Your Comment

Click to reload image