छत्तीसगढ़ / सरगुजा

जनजातीय गौरव दिवस 2025 : जिला स्तरीय कार्यक्रम में वित्त एवं जिला प्रभारी मंत्री श्री ओपी चौधरी मुख्य अतिथि के रूप में होंगे शामिल

 अम्बिकापुर 14 नवम्बर 2025

15 नवम्बर 2025 को पूरे प्रदेश में जनजातीय गौरव दिवस मनाया जा रहा है। शासन के निर्देशानुसार सरगुजा जिले में राजमोहिनी देवी भवन ऑडिटोरियम में दोपहर 01:00 बजे से जिला स्तरीय कार्यक्रम का आयोजन किया जाएगा। जिला स्तरीय कार्यक्रम में मुख्य अतिथि के रूप में छत्तीसगढ़ शासन के वित्त, वाणिज्य, आवास एवं पर्यावरण, योजना, आर्थिक एवं सांख्यिकी तथा जिले के प्रभारी मंत्री श्री ओ. पी. चौधरी उपस्थित रहेंगे। कार्यक्रम की अध्यक्षता विधानसभा क्षेत्र लुण्ड्रा विधायक श्री प्रबोध मिंज करेंगे। इस दौरान विशिष्ट अतिथि के रूप में विधानसभा क्षेत्र सीतापुर के विधायक श्री रामकुमार टोप्पो, छत्तीसगढ़ गृह निर्माण मण्डल के अध्यक्ष श्री अनुराग सिंह देव, राज्य युवा आयोग के अध्यक्ष श्री विश्वविजय सिंह तोमर, महापौर नगर पालिक निगम अम्बिकापुर श्रीमती मंजुषा भगत, जिला पंचायत अध्यक्ष श्रीमती निरूपा सिंह, नगर निगम सभापति श्री हरमिंदर सिंह टिन्नी एवं जिला पंचायत उपाध्यक्ष श्री देवनारायण यादव शामिल होंगे।

Leave Your Comment

Click to reload image