वीर सुरेन्द्र साय महाविद्यालय, गरियाबंद में 'जनजातीय गौरवशाली स्मृति: भगवान बिरसा मुंडा की 150वीं जयंती' का भव्य आयोजन!
गरियाबंद |
2025-11-25 17:23:30
राधेश्याम सोनवानी
गरियाबंद :- वीर सुरेन्द्र साय महाविद्यालय, गरियाबंद में जनजातीय गौरवशाली स्मृति को समर्पित एक भव्य समारोह का आयोजन किया गया, जिसका मुख्य केंद्र भगवान बिरसा मुंडा की 150वीं जयंती रही। यह कार्यक्रम दो चरणों में, 20/11/2025 और 25/11/2025 को सफलतापूर्वक संपन्न हुआ।
प्रतिभा प्रदर्शन और ज्ञान की धारा
कार्यक्रम का शुभारंभ 20 नवंबर 2025 को रंगोली, भाषण और जनजातीय गौरवशाली इतिहास पर निबंध लेखन प्रतियोगिताओं के साथ हुआ, जिसमें छात्र-छात्राओं ने उत्साहपूर्वक भाग लेकर अपनी प्रतिभा का प्रदर्शन किया।
समारोह के मुख्य वक्ताओं का उद्बोधन
25 नवंबर 2025 को आयोजित समारोह के मुख्य वक्ता एवं सामाजिक कार्यकर्ता शीतल ध्रुव ने अपने ज्ञानवर्धक वक्तव्य से श्रोताओं को मंत्रमुग्ध कर दिया। उन्होंने जनजातीय गौरवशाली इतिहास, भगवान बिरसा मुंडा के जीवन, इतिहास और संघर्ष पर विस्तार से प्रकाश डाला। साथ ही, उन्होंने वीरांगना दुर्गावती, शहीद वीर नारायण सिंह, वीर सुरेन्द्र साय और गुण्डाधुर जैसे अन्य जननायकों के संघर्ष और इतिहास से भी सभी को अवगत कराया। श्री ध्रुव ने जनजातीय समाज की संस्कृति, रीति-रिवाज, औषधि और वैज्ञानिक प्रभावों की गहरी जानकारी साझा की।
जनभागीदारी अध्यक्ष का विशेष वक्तव्य
जनभागीदारी अध्यक्ष श्रीमती मिलेश्वरी साहू ने कार्यक्रम में उपस्थित होकर बिरसा मुंडा के ‘भगवान’ बनने के पीछे के कारणों और जनजातीय परंपरा के महत्व को समझाया।
स्वागत और ऐतिहासिक चित्रण
आई.क्यू.ए.सी. प्रभारी डॉ. संजय कुमार ने स्वागत उद्बोधन में जनजातीय जननायकों का इतिहास और भगवान बिरसा मुंडा के जीवन का भौगोलिक चित्रण प्रस्तुत किया, जिससे श्रोताओं को उनकी पृष्ठभूमि को समझने में मदद मिली।
उपस्थिति और आभार प्रदर्शन
इस गौरवशाली कार्यक्रम में प्राचार्य डॉ. आर.के. तलवारे, डॉ. जी.एस. दास, सी.एल. तारक (परीक्षा प्रभारी), गौतम कुर्रे सर, प्रदीप निर्मलकर, डॉ. सत्यम कुम्भकार, भुनेश्वर कुर्रे, डॉ. खुशी देवांगन, कोमल वर्मा, डॉ. मधुबाला मिश्रा, डॉ. भंवर, डॉ. कीर्तन ध्रुव, डॉ. ऊष्मा खाण्डेकर, भागीरथ, पुरन सिंह ठाकुर (जनजातीय मीडिया) सहित समस्त अतिथि प्राध्यापक और बड़ी संख्या में छात्र-छात्राएं उपस्थित रहे।
कार्यक्रम का सफल संचालन संयोजक प्रेमानंद महिलांग ने किया। अंत में, शासकीय नवीन कन्या महाविद्यालय गरियाबंद की संयोजक डॉ. खुशी देवांगन ने समस्त अतिथिगणों और कार्यक्रम को सफल बनाने में सहयोग देने वाले सभी लोगों के प्रति आभार व्यक्त किए