छत्तीसगढ़ / राजनांदगांव

कलेक्टर ने जिला सहकारी केन्द्रीय बैंक मर्यादित राजनांदगांव के प्राधिकृत अधिकारी का किया पदभार ग्रहण

 राजनांदगांव । कलेक्टर  जितेन्द्र यादव ने आज जिला सहकारी केन्द्रीय बैंक मर्यादित राजनांदगांव के प्राधिकृत अधिकारी का पदभार ग्रहण कर लिया है। कार्यालय आयुक्त सहकारिता एवं पंजीयक सहकारी संस्थाएं छत्तीसगढ़ नवा रायपुर के आदेशानुसार कलेक्टर  जितेन्द्र यादव को जिला सहकारी केन्द्रीय बैंक मर्यादित राजनांदगांव का प्राधिकृत अधिकारी नियुक्त किया गया है। उल्लेखनीय है कि जिला सहकारी केन्द्रीय बैंक मर्यादित राजनांदगांव के निर्वाचित बोर्ड का कार्यकाल समाप्त हो जाने पर निर्वाचित बोर्ड की शक्तियों का प्रयोग करने हेतु कलेक्टर को प्रशासनिक दृष्टिकोण से प्राधिकृत किया गया है।

 

 

Leave Your Comment

Click to reload image