छत्तीसगढ़ / बालोद

घोटिया के नाला मेें जनसहभागिता से किया गया बोरी बंधान का कार्य

 बालोद । जल संचय जन भागीदारी 2.0 के तहत बालोद जिले के विभिन्न ग्रामों में जल संरक्षण एवं संवर्धन हेतु जनसहभागिता से निरंतर ही कार्य किए जा रहे हैं। कलेक्टर श्रीमती दिव्या उमेश मिश्रा ने उक्त कार्य से जुड़े सभी अधिकारी कर्मचारियों को निर्देशित किया है कि वे जिले में जल संरक्षण एवं संवर्धन हेतु सभी की सहभागिता से बेहतर कार्य सुनिश्चित करें। जिससे जिले के भूजल स्तर में वृद्धि हो तथा जल संकट की समस्या उत्पन्न न हो। जिला पंचायत के मुख्य कार्यपालन अधिकारी सुनील चंद्रवंशी के मार्गदर्शन में आज जिले के डौण्डी विकासखण्ड के ग्राम घोटिया में स्थित नाला में जनसहभागिता से बोरी बंधान का कार्य किया गया। इससे नाला में पानी का ठहराव होगा, जिससे आसपास के भूजल स्तर में बढ़ोतरी होगी। बोरी बंधान कार्य के दौरान ग्राम के जनप्रतिनिधि, ग्रामीण, जनपद पंचायत डौण्डी के सीईओ डीडी मंडले सहित अन्य मौजूद थे।

Leave Your Comment

Click to reload image