छत्तीसगढ़ / बालोद

18,312 किसानों को किया गया 132 करोड़ रूपये से अधिक की राशि का शुद्ध भुगतान

 बालोद । राज्य सरकार के महत्वाकांक्षी समर्थन मूल्य पर धान खरीदी योजना के अंतर्गत अब तक जिले के कुल 18 हजार 312 किसानों को 132 करोड़ रूपये से अधिक की राशि का शुद्ध भुगतान कर दिया गया है। उप पंजीयक सहकारी संस्थाएं आरपी राठिया ने बताया कि समर्थन मूल्य पर धान खरीदी योजना के अंतर्गत 15 नवंबर 2025 को प्रारंभ हुई धान खरीदी से 28 नवंबर 2025 तक के जिले के 18 हजार 312 किसानों से कुल 08 लाख 01 हजार 636 क्विंटल धान की खरीदी की जा चुकी है। जिसमें जिले के 18 हजार 312 किसानों से 02 लाख 34 हजार 290 क्विंटल मोटा धान, 03 लाख 71 हजार 654 क्विंटल पतला धान, 01 लाख 95 हजार 690 क्विंटल सरना धान की खरीदी की गई है। इस तरह जिले के कुल 18 हजार 312 किसानों को कुल 132 करोड़ रूपये से अधिक की राशि का शुद्ध भुगतान कर दिया गया है।

 

 

Leave Your Comment

Click to reload image