छत्तीसगढ़ / बालोद

रानीलक्ष्मीबाई आत्मरक्षा प्रशिक्षण, 6 दिसंबर तक आवेदन

 बालोद । राज्य परियोजना कार्यालय समग्र शिक्षा रायपुर अंतर्गत जिले के 170 शासकीय हाई, हायर सेकण्डरी शालाओं में रानीलक्ष्मीबाई आत्मरक्षा प्रशिक्षण का क्रियान्वयन (जुडो, कराटे, ताईक्वांडों, किंक बॉक्सिग, मार्शल आर्ट आदि) प्रशिक्षक के माध्यम से किया जाएगा। जिला परियोजना कार्यालय समग्र शिक्षा के सहायक जिला परियोजना अधिकारी ने बताया कि इच्छुक प्रशिक्षक कार्यालय जिला शिक्षा अधिकारी बालोद परिसर के जिला परियोजना कार्यालय, समग्र शिक्षा (माध्यमिक) में आवेदन प्राप्त कर 06 दिसबंर 2025 तक कार्यालयीन समय में अपना आवेदन जमा कर सकते हैं। उन्होंने बताया कि निर्धारित तिथि के बाद आवेदन स्वीकार्य नहीं किया जाएगा।

Leave Your Comment

Click to reload image