कुआगोंदी धान खरीदी केंद्र में किसानों की धान में डंडी मारी जा रही थी निरीक्षण में पहुंची विधायक अनिला भेड़िया
बालोद |
2025-12-01 10:59:07
बालोद। बीते शुक्रवार को डौंडीलोहारा विधानसभा क्षेत्र की विधायक श्रीमती अनिला भेड़िया द्वारा डौंडी ब्लॉक के विभिन्न ग्राम पंचायत के धान खरीदी केंद्र में जाकर आकस्मिक निरीक्षण किया एवं किसानों से मिलकर धान बेचने में हो रहे परेशानी एवं समस्या को सुना।
सर्वप्रथम विधायक धान खरीदी केंद्र ग्राम गुजरा, धान खरीदी केंद्र घोटिया, धान खरीदी केंद्र ग्राम मंगलतराई, बेलोदा, आमाडूला, सुरडोंगर, कुआंगोंदी के केंद्रों में जाकर निरीक्षण किया। विधायक के निरीक्षण दौरान कुआगोंदी धान खरीदी केंद्र में किसानों से निर्धारित मात्रा से एक किलो ऊपर धान 41.700 नाप तौल किया गया था। जिस पर विधायक भड़क उठी उन्होंने माप तौल करने वाले से लेकर समिति प्रबंधक, ठेकेदार, पटवारी तक की खबर ली और व्यवस्था पर शासन प्रशासन को कोसते हुए अधिकारियों को सख्त निर्देश देते नजर आई। किसानों ने छत्तीसगढ़ सरकार के खोखले वादों को विधायक के समक्ष बताया एवं धान खरीदी केंद्र में हो रहे परेशानी से अवगत कराया। विधायक ने अधिकारियों को निर्देश दिया कि वे किसानों की समस्याओं का त्वरित समाधान करें और खरीदी प्रक्रिया को और सुगम बनाएं। उन्होंने अधिकारियों से कहा कि वे खरीदी केंद्रों पर गुणवत्ता और समयबद्ध सेवा सुनिश्चित करें। केंदों पर भीड़भाड़ से बचने के लिए व्यवस्था को सुचारू रखा जावे।
इस निरीक्षण के दौरान विधायक के संग ब्लॉक कांग्रेस कमेटी के महामंत्री प्रकाश आर्य, पुनीत सेन, शिव बारला, कैलाश राजपूत, कोमलेंद्र चंद्राकर, भोज साहू, ममता मंडावी, परस मंडावी, बसंती दुग्गा, छगन लेनपांडे, नितिन साहू, समीर धुर्वा, छोटू कृसान एवं ब्लॉक कांग्रेस के समस्त बूथ, सेक्टर, ज़ोन अध्यक्ष गण, युवा कांग्रेस महिला कांग्रेस, समस्त मोर्चा प्रकोष्ठ के पदाधिकारी कार्यकर्ता गण साथ थे।